लाइव न्यूज़ :

Rajinikanth Birthday : 68 साल के रजनीकांत ऐसे रखते हैं खुद को फिट, ये हैं उनकी सेहत के 2 राज

By उस्मान | Updated: December 12, 2018 11:43 IST

इस उमे में भी रजनी पूरी ऊर्जा के साथ काम कर रहे हैं। कहा जाता है कि टॉलीवुड, बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों में अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ने वाले 'थलाइवा' का बचपन भी मुश्किल दौर से गुजरा। पहले वो जो मिलता वो खा लेते थे, लेकिन जैसे ही उम्र 40 साल पार हुई वे खाने-पीने में परहेज करने लगे।

Open in App

सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) आज 12 दिसंबर, 2018 को अपना 68वां जन्मदिन मना रहे हैं। रजनीकांत का पूरा नाम शिवाजी राव गायकवाड़ है। उनका जन्म साल 1950 में बैंगलोर में हुआ था। फिल्मों में काम करने से पहले वो बस कंडक्टर थे। साल 1973 में उन्होंने मद्रास फिल्म इंस्टिट्यूट से एक्टिंग में डिप्लोमा लेने के बाद साल 1975 में तमिल फिल्म 'अपूर्व रागंगल' से फिल्मी दुनिया में कदम रखा। साल 2007 में आई उनकी फिल्म 'शिवाजी द बॉस' बॉक्स ऑफिस पर इतनी जबरदस्त हिट हुई कि उसके बाद वो एशिया में जैकी चेन के बाद सबसे महंगे अभिनेता बन गए। 

रजनीकांत ने बॉलीवुड में साल 1983 में फिल्म 'अंधा कानून' से शुरुआत की। हाल में उनकी 'रोबोट 2.0' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। इस फिल्म ने 'बाहुबली' का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म अब तक 520 करोड़ रुपये कमा चुकी है। फिल्मों में दमदार एक्टिंग, एक्शन, डायलॉग डिलीवरी की वजह से रजनीकांत ने लोगों के दिलों में जो जगह बनाई है। 

इस उमे में भी रजनी पूरी ऊर्जा के साथ काम कर रहे हैं। कहा जाता है कि टॉलीवुड, बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों में अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ने वाले 'थलाइवा' का बचपन भी मुश्किल दौर से गुजरा। पहले वो जो मिलता वो खा लेते थे, लेकिन जैसे ही उम्र 40 साल पार हुई वे खाने-पीने में परहेज करने लगे। चलिए जानते हैं कि उम्र के इस पड़ाव पर भी वो कैसे ऊर्जावान रहते हैं। 

रजनीकांत का डाइट प्लान

स्टाइल किंग रजनी स्ट्रिक्ट डाइट और मेडिटेशन में विश्वास रखते हैं। रजनी कई बार अपनी फिटनेस का राज बता चुके हैं। रजनीकांत चीनी, चावल, दूध, दही और घी का सेवन नहीं करते हैं। यही वजह है कि इस उम्र में भी वो हेल्दी और फिट नजर आते हैं। खासकर उन्होंने 40 की उम्र के बाद इन चीजों का सेवन छोड़ दिया। कहा जाता है कि एक जमाने में जूस और दही उनकी पसंदीदा चीजों में से एक थे। इसी वजह से वे अब हेल्दी और एक्टिव हैं, लेकिन मटन और चिकन से बनी चीजें उनकी फेवरेट डिशेस हैं। 

रजनीकांत का वर्कआउट प्लान

वह सुबह 5 बजे उठ जाते हैं और एक घंटा जोगिंग करते हैं। इतना ही नहीं वो शाम को भी वॉकिंग पर जाते हैं और मेडिटेशन करते हैं। इसके अलावा वो नियमित रूप से योगासन के साथ अन्य एक्सरसाइज भी करते हैं। उनका मानना है कि योग से उन्हें तनावमुक्त रहने और खासकर रात को बेहतर नींद में सहायता मिलती है। 

टॅग्स :रजनीकांतबर्थडे स्पेशलहेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्स2.0अमिताभ बच्चनअक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब