लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः मंकीपॉक्स बीमारी का पहला संदिग्ध मामला सामने आया, पुणे के राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान में भेजे गए नमूने, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 1, 2022 20:34 IST

संदिग्ध मरीज चार दिन से बुखार से पीड़ित है और उसके शरीर पर चकत्ते हैं। राजस्थान में संदिग्ध मंकीपॉक्स का यह पहला मामला है। 

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के अधीक्षक डॉ अजीत सिंह ने सोमवार को यह जानकारी दी।मंकीपॉक्स के संदिग्ध लक्षणों वाले 20 साल के एक युवक को रविवार रात को किशनगढ़ से यहां भेजा गया। मंकीपॉक्स उपचार के लिए बने विशेष वार्ड में निगरानी में रखा गया है।

जयपुरः राजस्थान में मंकीपॉक्स बीमारी का पहला संदिग्ध मामला सामने आया है। मंकीपॉक्स के संदिग्ध लक्षणों वाले एक युवक को यहां एक सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और उसके नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है।

राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के अधीक्षक डॉ अजीत सिंह ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंकीपॉक्स के संदिग्ध लक्षणों वाले 20 साल के एक युवक को रविवार रात को किशनगढ़ से यहां भेजा गया। उनके अनुसार उसे संस्थान के मंकीपॉक्स उपचार के लिए बने विशेष वार्ड में निगरानी में रखा गया है।

उसके नमूने जयपुर स्थित सवाई मानसिंह चिकित्सालय एवं पुणे के राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान में भेजे गए हैं। सिंह ने कहा कि यह मामला संदिग्ध लक्षण का है और इसकी पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद होगी। उन्होंने बताया कि संदिग्ध मरीज चार दिन से बुखार से पीड़ित है और उसके शरीर पर चकत्ते हैं। राजस्थान में संदिग्ध मंकीपॉक्स का यह पहला मामला है। 

टॅग्स :मंकीपॉक्सवर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशनराजस्थानकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम