लाइव न्यूज़ :

मार्च में ही पड़ने लगी है मई और जून वाली गर्मी, ऐसे में बचाव है बहुत जरूरी, जानें क्या है एक्सपर्ट्स की राय

By आजाद खान | Updated: March 15, 2023 18:12 IST

एक्सपर्ट्स की माने तो जो इस बदलते सीजन के कारण गर्मी बहुत ही पहले ही पड़ने लगी है। ऐसे में जिस तरीके की गर्मी मई और जून में पड़ती थी, उसी तरीके की गर्मी अब मार्च के महीने में देखने को मिल रही है। इस हालत में खुद का अभी से बचाव करना बहुत ही जरूरी बन जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देअभी सही से ठंडा गया नहीं था कि गर्मी शुरू हो गई है। ऐसे में मार्च के महीने में ही मई और जून वाली गर्मी देखने को मिलने लगी है। इस बदलते सीजन में खुद का ख्याल रखना बहुत ही जरूरी बन जाता है, जानिए मामले में जानकार क्या कहते है।

HeatWave Tips: अभी ठंडी गई ही है और मार्च का महीना शुरू ही हुआ है कि लोग गर्मी से परेशान होने लगे है। इसी महीने में अभी ऐसी गर्मी देखी जा रही है मानो अप्रैल और मई का महीना आ गया है। ऐसे में बदलते हुए इस मौसम में खुद का ख्याल रखने की सलाह दी जाती है और इसके लिए तरह-तरह के टिप्स भी शेयर किए जाते है। 

आम तौर पर गर्मी और लू को मई और जून के महीने ज्यादा देखी जाती है लेकिन बदलते मौसम के कारण मई और जून वाली गर्मी अब मार्च में ही देखी जा रही है। ऐसे में इस बदलते सीजन में खुद का भी ख्याल रखना काफी जरुरी है,यही कारण है कि एक्सपर्ट्स मार्च में ही गर्मी से बचने की सलाह दे रहे है और इसके लिए उपाय बता रहे है। ऐसे में आइए जानकारों को राय एक-एक करके जान लें। 

गर्मी से ऐसे बचा करें

गर्मियां शुरू होते ही लोगों को प्यास लगने शुरू हो जाते है। क्या घर और क्या बाहर, लोगों को हर जगह प्यास लगती है। ऐसे में जानकारों का कहना है कि इस सीजन में जब कभी भी आपको प्यास लगे तो पानी पी ले। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे आपका बॉडी में डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होगी और आप बीमार नहीं पड़ोगे। 

यही नहीं अगर आप घर में नहीं रह पाइगा और आपको बाहर काम पर जाना तो साथ में पानी का बोतल भी ले जाएं और जब भी प्यास महसूस हो, आप पानी पिया कीजिए। एक्सपर्ट्स के अनुसार, मार्च के महीने से ही लोगों को ज्यादा से ज्यादा से पानी पीना चाहिए, इससे उकने शरीर में पानी की कमी नहीं होगी और इससे वे लू के खतरे से भी बच सकते है। सलाह यह भी दी जाती है कि लोग पानी में थोड़ा नींबू और नमक भी मिलाकर पिया करें, इससे उन्हें पानी पीने में स्वाद भी आइए और इससे गर्मी से ज्यादा रक्षा भी हो पाएगी। 

तले हुए खानों से अभी से शुरू कर दें परहेज

जानकारों का यह भी कहना है कि अभी से यानी मार्च महीने से वसायुक्त भोजन यानी तले हुए खाने से परहेज करना शुरू कर दें। ऐसा इसलिए क्योंकि गर्मी के सीजन में तले हुए खाना खाने से शरीर को दिक्कत होती है और आप बीमार भी हो सकते है। उनके अनुसार, लोगों को खाने के साथ ठंडी चीजे जैसे सलाद खाना चाहिए। इससे उनके शरीर में पानी की मात्रा बढ़ेगी जिससे उनका शरीर फिट रहेगा। 

यही नहीं इस सीजन से ही लोगों को ठंडी तासीर वाले चीजों को खाना शुरू कर देना चाहिए। ऐसे में उन्हें प्याज का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए क्योंकि इससे शरीर को ठंडक मिलेगी। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :हीटवेवहेल्थ टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब