लाइव न्यूज़ :

प्रेगनेंट हैं तो न करें इन 4 ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल

By गुलनीत कौर | Updated: December 29, 2017 16:43 IST

इन ब्यूटी प्रोडक्ट्स में कुछ ऐसे केमिकल होते हैं जो माँ-बच्चे के लिए हानिकारक हो सकते हैं।

Open in App

प्रेग्नेंसी में कैसा आहार लें, कैसी आदतों को लाइफ में ढालें और किन चीजों से बचकर रहें ये तो हर कोई बताता है। लेकिन प्रेग्नेंसी के दौरान गर्भवती महिलाओं को किन-किन ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल बिलकुल भी नहीं करना चाहिए, इस जानकारी से वंचित होती हैं गर्भवती महिलाएं। 

दरअसल इन ब्यूटी प्रोडक्ट्स में कुछ ऐसे केमिकल पाए जाते हैं जो गर्भवती महिला के साथ-साथ होने वाली संतान के लिए भी हानिकारक हो सकते हैं। यूं तो गर्भवती महिला को इस दौरान किसी भी केमिकल युक्त प्रोडक्ट से बचना ही चाहिए, किन्तु 4 ऐसे ब्यूटी प्रोडक्ट्स हैं जिनका इस्तेमाल उन्हें बिलकुल भी नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं उनके बारे में: 

एंटी-एजिंग क्रीम

एंटी-एजिंग क्रीम में कुछ हार्ड केमिकल पाए जाते हैं जो गर्भवती महिला और होने वाले शिशु को गर्भ में नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए गर्भवती महिलाओं को इसके इस्तेमाल से बचना चाहिए। 

एक्ने क्रीम

प्रेग्नेंसी के दौरान चेहरे पर दाग धब्बे होना आम बात होती है। इससे परेशान ना हों क्योंकि डिलीवरी के बाद ये अपने आप ही गायब हो जाते हैं। प्रेग्नेंसी में मुंहांसे हटाने वाली क्रीम या एक्ने क्रीम का इस्तेमाल ना करें, ये स्किन इन्फेक्शन पैदा कर परेशानियां दी सकती है। 

तेज खुशबू वाले सेंट

प्रेग्नेंसी में मूड स्विंग होना और जी मिचलाना आम बात है। गर्भवती महिलाओं को इस दौरान किसी भी अनचाही या तेज खुशबू से एलर्जी हो जाती है। इसलिए उन्हें और उनके परिवार वालों को भी तेज खुशबू वाले सेंट नहीं लगाना चाहिए। 

हेयर रिमूवल क्रीम

प्रेग्नेंसी में हेयर रिमूवल क्रीम का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए। इसमें मौजूद केमिकल गर्भवती महिला की स्किन पर बुरा प्रभाव कर सकते हैं। इसके अलावा कुछ महिलाएं प्रेग्नेंसी में प्राइवेट पार्ट्स पर हेयर रिमूवल क्रीम इस्तेमाल करने की भूल कर बैठती हैं। ये क्रीम उन्हें और गर्भ में पल रहे शिशु को नुकसान पहुंचा सकती हैं।  

टॅग्स :हेल्थ टिप्सगर्भावस्था
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब