लाइव न्यूज़ :

समुद्र किनारे प्लॉगिंग करते वक्त पीएम मोदी के हाथ में था एक्यूप्रेशर रोलर, जानें इसके बड़े-बड़े फायदे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 13, 2019 12:53 IST

मामल्लापुरम समुद्र तट पर प्लॉगिंग के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ में नजर आई छड़ीनुमा चीज को लेकर लोगों की जिज्ञासा को खत्म करते हुए रविवार को उन्होंने बताया कि वह एक्यूप्रेशर रोलर था जिसका वह अक्सर इस्तेमाल करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी को सुबह की सैर के दौरान समुद्र तट से कूड़ा बीनते देखा गया था। मोदी ने शनिवार को समुद्र तट पर प्लॉगिंग का अपना तीन मिनट का एक वीडियो जारी किया था।

मामल्लापुरम समुद्र तट पर प्लॉगिंग के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ में नजर आई छड़ीनुमा चीज को लेकर लोगों की जिज्ञासा को खत्म करते हुए रविवार को उन्होंने बताया कि वह एक्यूप्रेशर रोलर था जिसका वह अक्सर इस्तेमाल करते हैं। मोदी चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ दो दिवसीय अनौपचारिक शिखर वार्ता के लिए तटीय नगर में मौजूद थे। शनिवार को वार्ता के दूसरे दिन प्रधानमंत्री को उनकी सुबह की सैर के दौरान समुद्र तट से प्लास्टिक एवं अन्य तरह का कूड़ा बीनते देखा गया था।

मोदी ने ट्वीट किया, “कल से आप में से कई लोग पूछ रहे हैं कि- मामल्लापुरम में समुद्र तट पर प्लॉगिंग के वक्त मेरे हाथ में क्या था। वह एक एक्यूप्रेशर रोलर था जिसका मैं अक्सर इस्तेमाल करता हूं। मुझे यह बहुत मददगार लगता है।” उन्होंने उस एक्यूप्रेशर रोलर की तस्वीरें भी पोस्ट की जो वह समुद्र तट पर लिए खड़े थे।

गौरतलब है कि एक्यूप्रेशर थेरेपी तनाव कम करने में बेहद लाभकारी है। इसके इस्तेमाल से एक्यूप्रेशर प्वाइंट उत्तेजित होते हैं और दिनभर ताजगी का एहसास रहता है। एक्यूप्रेशर रोलर के इस्तेमाल से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है। ये शरीर में उर्जा को संतुलित करता है। 

मोदी ने शनिवार को समुद्र तट पर प्लॉगिंग का अपना तीन मिनट का एक वीडियो जारी किया जिसमें वह कूड़ा उठाते और लोगों से सार्वजनिक स्थानों को साफ एवं स्वच्छ रखने की अपील कर रहे हैं। ‘प्लॉगिंग’ का मतलब जॉगिंग करते या दौड़ते वक्त प्लास्टिक की उपयोग की हुई बोतल जैसा कूड़ा-कचरा उठाना होता है। इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मोदी ने देश को एकल प्रयोग प्लास्टिक से मुक्त बनाने के अभियान की घोषणा की थी।

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत