लाइव न्यूज़ :

ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल, गठिया जैसे 5 बड़े रोगों का रामबाण इलाज है ये लाल रंग का छोटा फल

By उस्मान | Updated: August 23, 2018 12:57 IST

फालसा में एंटीऑक्सीडेंट मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, कैल्शियम, पोटेशियम, सोडियम, आयरन आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्वस्थ शरीर के लिए बहुत जरूरी हैं।

Open in App

आयुर्वेद में काफी प्राचीन काल से ही फालसों का उपयोग होता चला आ रहा है। खट्टे मीठे स्वाद के कारण इसे बहुत पसंद किया जाता है। फालसे को नमक, कालीमिर्च और चाट मसाला मिलाकर खाया जाता है। कई अध्ययनों में इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि यह चेहरे की जलन और कालेपन को दूर करने के साथ ही हृदय रोग, डायबिटीज और लीवर रोग के लिए लाभदायक है। इसके अलावा यह शरीर में पानी की कमी दूर करता है। फालसा में एंटीऑक्सीडेंट मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, कैल्शियम, पोटेशियम, सोडियम, आयरन आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्वस्थ शरीर के लिए बहुत जरूरी हैं। चलिए जानते हैं इनके नियमित सेवन से आपको क्या-क्या फायदे होते हैं।

1) ब्लड प्रेशर रखता है कंट्रोल एक अध्ययन के अनुसार, फालसा खाने से आपको रक्त संबंधी विकार से बचने में मदद मिलती है। इस फल में विटामिन सी की प्रचुर मात्रा होती है। जो आपके शरीर के लौह तत्व का अवशोषण कर रक्त संबंधी सभी विकारों को दूर कर देता है।

2) पिंपल्स का करता है नाशबारिश और गर्मी के मौसम में अक्सर फुंसी-फोड़े हो ही जाते हैं। यदि आप इनसे बचाव चाहते हैं तो फालसा का उपयोग अवश्य करें। फालसा के पेड़ की पत्तियां तथा छाल भी बहुत से रोगों का खात्मा करने के लिए कारगर होती हैं।

 3) गठिया में दिलाता है राहत फालसे के पेड़ की छाल का लेप करने से शारीरिक पीड़ा दूर होती है। इसका लेप करने से गठिया रोग में भी लाभ होता है। फालसे के पेड़ की छाल का काढ़ा सेवन करने से गठिया का रोग मिट जाता है। 

4) कोलेस्ट्रॉल रहता है कंट्रोल फालसा में विटामिन सी होता है जो शरीर में आयरन को अवशोषण करने में सहायक होता है। इसे लगातार एक महीने तक खाने से ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित किया जा सकता है।

 

5) पेट को रखता है दुरुस्त अगर आपका पेट हमेशा खराब रहता है, तो आपके लिए फालसे का रस बेहतर है। फालसे के रस में गुलाब जल, मिश्री मिलाकर रोज पानी के साथ लेने से पेट की तकलीफे दूर होती हैं। इतना ही नहीं रोजाना थोड़ी अजवाइन को सेंक कर फालसे के रस में मिलाकर हल्का गर्म करके खाने से पेट की गर्मी खत्म होती है। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडकैंसरघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यInternational Women's Day 2026: महिला दिवस के मौके पर तीस हजारी कोर्ट में कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब