लाइव न्यूज़ :

कोलकाता RG कर मेडिकल कॉलेज के बाद हैदराबाद में जूनियर डॉक्टर पर मरीज ने किया हमला, वीडियो

By आकाश चौरसिया | Updated: August 27, 2024 11:41 IST

आंध्र प्रदेश के अस्पताल की यह घटना कोलकाता में एक जूनियर डॉक्टर के रेप और हत्या की दिल दहला देने वाली घटना के कुछ सप्ताह बाद सामने आई है। घटना के बाद पीड़ित डॉक्टर ने अपनी चिंता जाहिर की है।

Open in App
ठळक मुद्देआरजी मेडिकल कॉलेज घटना के बाद हैदराबाद में डॉक्टर पर हमलामरीज ने डॉक्टर का बाल पकड़कर घसीटायह पूरी घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है

नई दिल्ली: आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुए रेप और मर्डर मामले के बाद देश भर में डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए विरोध प्रदर्शन जारी है। इसके साथ जूनियर डॉक्टरों ने अपनी योजना के बारे में बताया कि इससे आने वाले दिनों में सभी को सुरक्षित रखा जा सके। ऐसे में एक मामला सामने आया है, जिसमें आंध्र प्रदेश के तिरुपति के अस्पताल में मरीज ने जूनियर डॉक्टर पर हमला कर दिया है। यह वारदात श्री वेंकटेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसवीआईएमएस) में हुई, ये घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि हमलावर डॉक्टर को बालों से पकड़ता है और उसके सिर को अस्पताल के बिस्तर के स्टील फ्रेम पर पटक देता है। वार्ड के अन्य डॉक्टर तुरंत अपने सहयोगी के बचाव में आते हैं और हमलावर पर काबू पा लेते हैं। तिरुपति के एसवीआईएमएस के आपातकालीन चिकित्सा विभाग में जूनियर डॉक्टर पर हमला किया गया। 

एसवीआईएमएस के निदेशक सह कुलपति डॉ. आरवी कुमार को लिखे पत्र में इंटर्न ने कहा कि वह शनिवार को आपातकालीन चिकित्सा विभाग में ड्यूटी पर थी। उन्होंने लिखते हुए बताया, ''मुझ पर एक मरीज बंगारू राजू ने हमला किया है, जो पीछे से मेरे पास आया, मेरे बाल खींचे और जबरदस्ती मेरे सिर को खाट की स्टील की रॉड से पीटना शुरू कर दिया।'' उन्होंने आगे कहा कि वहां कोई सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं था। 

इस वाक्ये के बाद पीड़िता ने काम करने की जगह इस तरह की वारदात बहुत चिंताजनक है। उन्होंने घटना के बारे में कहा, यदि मरीज किसी धारदार हथियार से लैस होता, तो स्थिति गंभीर परिणामों के साथ बिगड़ सकती थी। डॉक्टर ने लिखा, कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा उपायों की मांग की।

घटना के बाद अस्पताल के डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन किया और कार्यस्थल पर सुरक्षा की मांग की है। आंध्र प्रदेश के अस्पताल की यह घटना कोलकाता में एक जूनियर डॉक्टर के रेप और हत्या की दिल दहला देने वाली घटना के कुछ सप्ताह बाद सामने आई है। 31 वर्षीय महिला के साथ ड्यूटी के दौरान बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया और देश भर के कई प्रमुख संस्थानों के डॉक्टर काम पर अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के उपायों की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए।

टॅग्स :Health and Education Departmenthyderabad
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम