लाइव न्यूज़ :

सावधान! ओमीक्रोन के नए वैरिएंट BA.2 के भारत में आने से लोगों में दहशत, अब तक 530 से भी ज्यादा सैंपल्स की पुष्टि

By आजाद खान | Updated: January 28, 2022 16:51 IST

रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन में अब तक ओमिक्रोन के BA.2 वेरिएंट के 426 से ज्यादा मामलों पाए गए हैं। इसके बाद लोग दहशत में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देब्रिटेन और डेनमार्क के बाद ओमिक्रोम का नए सब-वेरिएंट BA.2 अब भारत में पहुंचा है। भारत में अब तक कुल इसके 530 से भी ज्यादा सैंपल्स पाए जा चुके हैं। शोधकर्ताओं का कहना है कि यह वैरिएंट ओमीक्रोन से भी ज्यादा तेजी से फैल रहा है।

Corona News Variant BA.2:भारत में कोरोना के नए वैरिएंट ने दस्तक दे दी है। कोरोना के पुराने वैरिएंट की तरह यह भी काफी तेजी से फैल रहा है। भारत अभी कोरोना के ओमीक्रोन वैरिएंट से निकल ही नहीं पाया था कि इस नए वैरिएंट ने दस्तक दे दी है। इसको ओमिक्रोम के नए सब-वेरिएंट BA.2 के रुप में जाना जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस सब-वेरिएंट BA.2 के अभी तक भारत में कुल 530 से भी ज्यादा सैंपल्स पाए गए हैं। इस नए वैरिएंट को लेकर देश में खौफ का माहौल है।

क्या है यह सब-वेरिएंट BA.2?

रिपोर्ट के मुताबिक, यह भी कोरोना के ओमीक्रोन का एक सब वैरिएंट है। इस वैरिंट ने पूरे ब्रिटेन को अपने चपेट में ले लिया है। बताया जा रहा है कि इस वैरिंट के लंदन में सबसे ज्यादा 146 केस सामने आए हैं। जानकारों का कहना है कि यह वैरिंट ओमीक्रोन का सबसे तेजी से बढ़ने वाला वैरिंट हैं। ब्रिटेन में अब तक ओमिक्रोन के BA.2 वेरिएंट के 426 से ज्यादा मामलों की पुष्टि की गई है।

भारत में कैसा है वैरिएंट

जानकारों के मुताबिक, यह वैरिएंट दुनिया के करीब 40 देशों को अपने चपेट में लेने के बाद भारत में भी आ चुका है। भारत में अब तक इसके कुल 530 से ज्यादा सैंपल्स मिल चुके हैं। हालांकि अभी इसकी पुष्टी नहीं हुई है कि यह वैरिएंट कितना खतरनाक है और क्या यह देश में ओमीक्रोन से भी ज्यादा व्यापक रुप ले सकता है। लेकिन यह जरूर बताया जा रहा है कि यह काफी तेजी से फैल रहा है।

क्या कहना है शोधकर्ताओं

यूकेएचएसए के अनुसार, यह वैरिएंट ओमीक्रोन से भी ज्यादा तेजी से फैल रहा है। डेनमार्क में भी BA.2 के अधिक मामले सामने आने पर शोधकर्ताओं ने चिंता जताई है। उनका मानना है कि यह वैरिएंट ओमीक्रोन के दो अलग-अलग पीक ला सकता है। इस खबर और वैरिएंट से लोग दहशत में हैं। 

टॅग्स :ओमीक्रोन (B.1.1.529)Coronaकोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सडेनमार्कभारतहेल्थ टिप्सIndiahealth tips
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार