लाइव न्यूज़ :

Omicron BF.7 variant: बीएफ.7 से सतर्क रहे वरिष्ठ नागरिक, बच्चे और गर्भवती महिला, कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री सुधाकर ने कहा-भीड़भाड़ पर जाएं तो मास्क पहने

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 27, 2022 17:01 IST

Omicron BF.7 variant: कोविड-19 से निपटने की तैयारी का पूर्वाभ्यास राज्य के प्रत्येक जिले और तालुका में हो रहा है ताकि संक्रमण से अचानक मरीजों की संख्या बढ़ने पर उनके इलाज की तैयारियों को परखा जा सके।

Open in App
ठळक मुद्देबुजुर्गों और अन्य रोगों से ग्रस्त लोगों में संक्रमण के दुष्प्रभाव थोड़ा अधिक है। स्थानों या गतिविधियों से बचने की सलाह दी है ,जहां पर भीड़भाड़ हो।सिनेमाघरों और शिक्षण संस्थानों में मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया।

Omicron BF.7 variant:कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के.सुधाकर ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 का बीएफ.7 उप स्वरूप फैल तो रहा है लेकिन गंभीर असर कम देखने को मिला है। इसके साथ ही उन्होंने जोर दिया कि वरिष्ठ नागरिकों, बच्चों और गर्भवती महिलाओं को सतर्क रहने की जरूरत है।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 से निपटने की तैयारी का पूर्वाभ्यास राज्य के प्रत्येक जिले और तालुका में हो रहा है ताकि संक्रमण से अचानक मरीजों की संख्या बढ़ने पर उनके इलाज की तैयारियों को परखा जा सके। सुधाकर ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ बीएफ.7 ओमीक्रोन का उप स्वरूप है, लेकिन इसके और अन्य स्वरूपों में अंतर यह है कि यह तेजी से फैलता है परंतु संक्रमण का दुष्प्रभाव अधिक नहीं होता।’’

उन्होंने कहा कि हालांकि अन्य देशों से आ रही जानकारी से संकेत मिला है कि बुजुर्गों और अन्य रोगों से ग्रस्त लोगों में संक्रमण के दुष्प्रभाव थोड़ा अधिक है। मंत्री ने कहा, ‘‘ यही वजह रही कि कल (सोमवार को) दिशानिर्देश जारी किए गए। हमने उन्हें (बुजुर्गों और अन्य बीमारियों से ग्रस्त लोगों को) अधिक महत्व दिया है और उन्हें ऐसे स्थानों या गतिविधियों से बचने की सलाह दी है ,जहां पर भीड़भाड़ हो।

अगर उन्हें वहां जाना जरूरी हो तो मास्क अवश्य लगाने को कहा है। इसी तरह की सलाह बच्चों और गर्भवती महिलाओं को दी गई है।’’ गौरतलब है कि वैश्विक स्तर पर कोविड-19 के मामलों में वृद्धि को देखते हुए कर्नाटक सरकार ने सोमवार को सिनेमाघरों और शिक्षण संस्थानों में मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया और बुजुर्गों सहित अधिक खतरे वाली आबादी को भीड़-भाड़ से बचने की सलाह दी।

सरकार ने सोमवार को निर्देश दिया कि बार, रेस्तरां और पब में केवल उन लोगों को प्रवेश दिया जाए जिन्होंने कोविड-19 से बचाव के लिए टीके की दो खुराकें ली हैं। ऐसे स्थानों को नए साल पर बैठने की क्षमता के बराबर ही मेहमानों की मेजबानी करने को कहा गया है। एक जनवरी को नए साल का जश्न भी रात एक बजे तक खत्म करने का निर्देश दिया गया है।

महाराष्ट्र से लगती सीमा पर सतर्कता बरतने के सवाल पर सुधाकर ने कहा कि केंद्र ने राज्यों को अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की निगरानी करने का निर्देश दिया है और पड़ोसी राज्य के अधिकारी भी उन स्थानों पर निगरानी रख रहे हैं जहां पर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं।

मंत्री ने कहा, ‘‘ हमारे राज्य में बेंगलुरु और मंगलुरु (जहां पर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है) प्रवेश बिंदु है। हम वहां कड़ी निगरानी रख रहे हैं। मैं अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की निगरानी के लिए उठाए गए कदमों का आकलन करने के लिए वहां जाने वाला हूं।’’ 

टॅग्स :ओमीक्रोन (B.1.1.529)बीएफ.7 ओमीक्रोनकर्नाटककोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम