नकसीर फूटने का इलाज : नकसीर का घरेलू इलाज करने के लिए अपनाएं ये 8 आसान तरीके

By उस्मान | Published: September 2, 2020 03:19 PM2020-09-02T15:19:36+5:302020-09-02T15:19:36+5:30

नकसीर फूटने का इलाज : यह समस्या किसी को भी हो सकता है इसलिए इन घरेलू उपायों को अपनाना जरूरी है

nose bleeding cure: causes and reasons of nose bleeding or nakseer, medical treatment and home remedies for nose bleeding in Hindi | नकसीर फूटने का इलाज : नकसीर का घरेलू इलाज करने के लिए अपनाएं ये 8 आसान तरीके

नकसीर का घरेलू इलाज

Highlightsगर्मियों में नाक से खून बहने यानी नकसीर फूटने की समस्या आम हैइसका कारण सुखी जलवायु और ज्यादा तापमान होता हैनकसीर फूटने से पहले आपका सिर भारी हो जाता है

गर्मियों में नाक से खून बहने यानी नकसीर फूटने की समस्या आम है। यह समस्या ज्यादातर उन लोगों को होती है जिनका शरीर गर्म होता है। या ऐसे लोग जो ज्यादा गर्म चीजों का सेवन करते हैं।

इसका कारण सुखी जलवायु और ज्यादा तापमान होता हैं। गर्मियों में अनायास ही नाक से नकसीर आने लग जाती हैं। ऐसे मौसम में नाक के अंदर की झिल्ली सूख जाती हैं और उस में पपड़ी आ जाती हैं। इस पपड़ी के तड़कने से नाक से खून आने लगता है।  

नकसीर फूटने से पहले आपका सिर भारी हो जाता है, आपको चक्कर आने लगते है। नकसीर फूटना रोग यदि साधारण हो तो अपने आप ठीक हो जाता हैं। लेकिन नकसीर फूटने का रोग बार-बार हो तो उसे रोकना कठिन होता हैं। नाक से खून का बहना नाक के एक या दोनों छेदों से भी हो सकता हैं।

Nosebleeds While Pregnant: Reasons & How To Prevent It

नकसीर फूटने के कारण

- वातावरण में आद्रता कम हो जाती है तो गर्म और सूखे वातावरण में नाक से खून आने लगता है। 
- चिलचिलाती धूप से सीधे एसी वाले रूम में आने से भी नकसीर फूट सकती है।
- सर्दियों में नोज ब्लीडिंग श्‍वसन मार्ग के ऊपरी हिस्से में संक्रमण की संभावना अधिक होती है।
- नाक का दबाव के साथ बहना भी नकसीर फूटने का कारण हो सकता है।
- लगातार छींकने से भी कई बार नकसीर फूट सकती है।
- शराब के अधिक सेवन से भी नकसीर फूट सकती है।
- नाक में ट्यूमर होने के कारण भी नकसीर फूटने की समस्या हो सकती है।

नकसीर फूटने पर इन बातों का रखें ध्यान

- नकसीर फूटने पर सबसे पहले रोगी को तुरन्त ठंडे स्थान पर ले जाना चाहिए। 
- उसके पैर से जूते-मोजे उतार देने चाहिए, ताकि शरीर की गर्मी तलुवों द्वारा बाहर निकल सके।
- नकसीर फूटने पर तुरंत बैठ जाएं और आगे की तरफ झुक जाएं। 
- सिर ऊंचा न करें, ऐसा करने से खून फिर से नाक में जा सकता है।
- नाक पर रूमाल या टिशू पेपर रखें, ताकि वो खून को सोख ले।
- अंगूठे और तर्जनी उंगलियों की मदद से नाक की जड़ को थोड़ी देर तक दबाए रखें। 
- नकसीर फूटने पर इस बात का ध्यान रखें कि नाक से सांस लेने की बजाए मुंह से सांस लें।

Nosebleeds During Pregnancy: How to Stop the Flow | Mama Natural

नकसीर रोकने के घरेलू उपाय

प्याज का रस
प्याज का रस भी नकसीर में काफी फायदेमंद होता है। अगर बच्चे को नकसीर की समस्या हो जाए तो आप प्याज के रस को नाक में डालें इससे खून निकलना बंद हो जाता है। बच्चे की नाक के पास कटा हुआ प्याज रखने से भी खून रूक जाता है।

How To Use Onion Juice For Hair Growth - Boldsky.com

बेल के पत्ते
नकसीर फूटने पर बेल के पत्ते भी काफी लाभकारी होते हैं। आपको करना बस इतना है कि आप बेल के पत्ते पीस लें और उसका रस निकालकर नाक में डालें इसे खून बंद हो जाएगा। आप चाहे तो रोज अपने बच्चे को बेल के पत्तों का रस भी दे सकती हैं।

सेब का सिरका 
नाक से बहते खून को रोकने में सेब का सिरका भी काफी लाभकारी है। आपको करना बस इतना है कि आप सेब का सिरका लें और रूई लें फिर दो बूंदे नाक में डालें।

वजन से लेकर डायबिटीज तक को कंट्रोल में रखें सेब का सिरका - benefits-of-apple-cider-vinegar

ठंडा पानी
ज्यादा तेज धूप होने से भी या उस समय बहार घुमने से नाक से खून बहने लगता हैं| उस समय सिर पर ठंडा पानी डालने से नाक से खून बहना बंद हो जाता हैं।

बर्फ
नकसीर आने पर कपड़े में बर्फ लपेटकर बच्चे की नाक पर रखने से भी नकसीर बंद हो जाती है। बेल के पत्तेबेल के पत्तों को पानी में पकाकर, उसमें मिश्री या बताशा मिलाकर पीने से नकसीर बंद हो जाती हैं।

मुल्तानी मिट्टी
एक बड़ी चम्मच मुल्तानी मिट्टी को रात को आधा लीटर पानी में भिगोकर रख दें| सुबह उस पानी को निथारकर व छानकर पीने से नाक से खून आने की परेशानी से फायदा मिलेगा| यह एक उत्तम उपाय हैं।

Multani Mitti - Awaaz Nation

गुलकंद और प्याज 
लगभग 15 से 20 ग्राम गुलकंद को सुबह शाम दूध के साथ खाने से नकसीर का पुराने से पुराना रोग भी ठीक हो जाता हैं। प्याज को काटकर नाक के पास रखने से या सूंघने से भी खून आना बंद हो जाता हैं।

सुहागा और खट्टे फल
सुहागे को पानी में घोलकर नथुनों पर लगाने से भी नकसीर बंद हो जाती हैं। खाते फल जैसे कि निम्बू, संतरा आदि दे| साइट्रस फलों में बायोफ्लैवोनाइड्स की मात्रा अधिक होने से नाक से खून आने की समस्या दूर हो जाती हैं।

Web Title: nose bleeding cure: causes and reasons of nose bleeding or nakseer, medical treatment and home remedies for nose bleeding in Hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे