Happy Birthday Narendra Modi: 69 की उम्र में हेल्दी और फिट हैं मोदी, ये 5 डिश हैं पसंद, जानें फिटनेस सीक्रेट्स

By उस्मान | Published: September 17, 2019 10:10 AM2019-09-17T10:10:28+5:302019-09-17T10:24:41+5:30

Happy Birthday Narendra Modi: पीएम मोदी के जन्मदिन पर जानिए कि उम्र के इस पड़ाव में हेल्दी और फिट रहने के लिए वो क्या खाना पसंद करते हैं और उनके फिटनेस सीक्रेट्स क्या हैं।

Narendra Modi 69th birthday: PM Modi fitness secrets, favorite dishes, diet plan in Hindi | Happy Birthday Narendra Modi: 69 की उम्र में हेल्दी और फिट हैं मोदी, ये 5 डिश हैं पसंद, जानें फिटनेस सीक्रेट्स

Happy Birthday Narendra Modi: 69 की उम्र में हेल्दी और फिट हैं मोदी, ये 5 डिश हैं पसंद, जानें फिटनेस सीक्रेट्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को अपना 70 वां जन्मदिन मना रहे हैं। पीएम मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को हुआ था। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री रहे नरेंद्र मोदी वाराणसी से सांसद हैं। वैसे, पीएम मोदी को पसंद करने वालों को पता होना चाहिए कि उन्हें क्या पसंद है। लेकिन कम ही लोगों को पता होगा कि पीएम मोदी खाने के शौकीन हैं। आज उनके जन्मदिन पर हम आपको बता रहे हैं कि उम्र के इस पड़ाव में हेल्दी और फिट रहने के लिए पीएम मोदी क्या खाना पसंद करते हैं और उनके फिटनेस सीक्रेट्स क्या हैं। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा फिटनेस को बढ़ावा दिया है। पीएम मोदी अपनी फिटनेस को लेकर सतर्क रहने के साथ हमेशा लोगों को भी फिट रहने की सलाह देते हैं। योगासन हो या मेडिटेशन या अन्य कोई अन्य फिजिकल एक्टिविटी, मोदी कभी पीछे नहीं रहते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को अपना 70 वां जन्मदिन मना रहे हैं। पीएम मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को हुआ था। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री रहे नरेंद्र मोदी वाराणसी से सांसद हैं। वैसे, पीएम मोदी को पसंद करने वालों को पता होना चाहिए कि उन्हें क्या पसंद है। लेकिन कम ही लोगों को पता होगा कि पीएम मोदी खाने के शौकीन हैं। आज उनके जन्मदिन पर हम आपको बता रहे हैं कि उम्र के इस पड़ाव में हेल्दी और फिट रहने के लिए पीएम मोदी क्या खाना पसंद करते हैं और उनके फिटनेस सीक्रेट्स क्या हैं।

पीएम मोदी को पसंद है ये 5 डिश

1) खट्टा ढोकला
पीएम मोदी को गुजरात की सबसे प्रसिद्ध डिश खट्टा ढोकला बेहद पसंद है। देखने में इडली की तरह लगने वाली इस डिश को बेसन से तैयार किया जाता है। बेसन के अलावा दही, नींबू और राई आदि मिलाए जाते हैं। यह जितना स्वादिष्ट होता है, उतना ही हेल्दी भी होता है।

2) दलिया
गुजरात में इसे खिचड़ी कहा जाता है। नरेंद्र मोदी को यह बहुत पसंद है। चावल के साथ सब्जियों को मिलाकर बनाई गई यह खिचड़ी हाजमे के लिए एकदम सही है। ऐसा माना जाता है कि मोदी संसद की कैंटीन में खिचड़ी जरूर खाते हैं।

3) बेसन की खांडवी
बेसन की खांडवी को पीएम मोदी की पसंदीदा डिश माना जाता है। बेसन और छाछ से तैयार खंडवी न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी पसंद की जाती है। आप इसे स्नैक के रूप में भी खा सकते हैं। आप नरेंद्र मोदी की इस पसंदीदा डिश को अपने स्वस्थ आहार में शामिल कर सकते हैं।

4) केसर-बादाम श्रीखंड
श्रीखंड पीएम मोदी की भी पसंदीदा डिश है। इस श्रीखंड में बादाम और पिस्ता मिलाने से न केवल श्रीखंड का स्वाद बदल जाता है, बल्कि इसका पोषण मूल्य भी बढ़ जाता है। आप इसे अपने मेहमानों को पेय के रूप में दे सकते हैं।

5) भिंडी-कढ़ी
इसे पीएम की पसंदीदा डिश कहा जा सकता है। बेसन में भिंडी डालकर बनाई गई इस डिश का स्वाद खट्टा है। गुजरात की इस मशहूर डिश को आप अपने घर पर भी बना सकते हैं।

1) फिटनेस के लिए टेक्नोलॉजी पर निर्भर न रहें

मोदी के अनुसार, 'फिटनेस जीवन के तौर तरीकों, रहन-सहन का अभिन्न अंग है। लोगों को फिट रहने के लिए टेक्नोलॉजी पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। इस पर निर्भर रहने से लोग पैदल कम चलते हैं।

2) सफलता और फिटनेस का अटूट रिश्ता

मोदी ने कहा कि सीढ़ी आप तभी चढ़ पाएंगे जब आप फिट होंगे। सफलता और फिटनेस का रिश्ता एक-दूसरे से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड से लेकर बोर्ड रूम तक फिट रहना जरूरी है। पीएम मोदी ने कहा जो फिट है वो अपने-अपने क्षेत्र में हिट है। हर स्कूल, गांव और शहर में इस अभियान का पहुंचना जरूरी है।  

3) फिट रहकर डायबिटीज और हार्ट अटैक से बचा जा सकता है

मोदी ने कहा, 'डायबिटीज और हार्ट अटैक देश की बड़ी बीमारियां बन गईं हैं। आजकल युवा भी इनका तेजी से शिकार हो रहे हैं। जीवन में छोटे-छोटे बदलाव करके इनसे बचा जा सकता है। इसके लिए फिटनेस हर परिवार का अजेंडा होना चाहिए। 

4) बेहतर नींद

साल 2011 में एक इंटरव्यू में मोदी ने कहा था कि वो दिन में 4-5 घंटे सोते हैं। हालांकि इतने घंटे की नींद मनुष्य के लिए पर्याप्त नहीं है क्योंकि डॉक्टर्स और एक्सपर्ट कम से कम आठ घंटे की नींद की सलाह देते हैं। लेकिन अगर आप 5-6 घंटे भी बेहतर नींद लेते हैं तो यह आपकी सेहत के लिए पर्याप्त है। बेहतर नींद से आपको कई तकलीफों से बचने में मदद मिलती है।

5) योग

मोदी योग में विश्वास रखते हैं। उनकी फिटनेस में योग का अहम रोल है। वो अक्सर लोगों को योग करने की सलाह देते हैं। योग दिवस जैसे फिटनेस के बड़े कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इतना ही नहीं वो नियमित रूप से सूर्य नमस्कार और प्राणायाम के साथ दिन शुरू करते हैं। 

6) वेजेटेरियन डाइट

प्रधानमंत्री मोदी को साधारण खाना पसंद है। उन्हें दाल और चावल से बनी खिचड़ी में घी डालकर खाना अच्छा लगता है। इसे पचाना आसान है और इससे आपको सभी आवश्यक पोषक तत्व मिलते हैं। मोदी ज्यादा मसालेदार खाना पसंद नहीं करते हैं। इसके अलावा वो नींबू पानी पसंद करते हैं जिससे उन्हें अपनी बॉडी को डेटोक्स करने में मदद मिलती है।

7) मेडिटेशन

तनाव आज की सबसे बड़ी समस्या है। जाहिर है मोदी जिस पद पर हैं उनसे ज्यादा तनावपूर्ण काम शायद ही किसी का हो। ऐसे में  वो तनावमुक्त रहने के लिए मेडिटेशन का सहारा लेते हैं जिससे उन्हें शांत रहने में मदद मिलती है। एक्सपर्ट इस बात को मानते हैं कि रोजाना मेडिटेशन करने से तनाव के लक्षणों को कम करने और उससे होने वाली मानसिक समस्याओं से बचने में मदद मिलती है।

8) घास, पानी और कंकड़ पर नंगे पांव चलना

पीएम मोदी रोजाना सुबह नंगे पांव घास, पानी और कंकड़ पर चलते हैं। वह कहते हैं कि इससे उन्हें तरोताजा रहने में मदद मिलती है। अगर आपको हमेशा हेल्दी और फिट रहना है, तो आपको मोदी के इन नियमों का पालन करना चाहिए। अगर वो इतने बिजी जीवन से अपने लिए समय निकाल लेते हैं, तो आप क्यों नहीं?  

English summary :
Prime Minister Narendra Modi is celebrating his 70th birthday on 17 September. PM Modi was born on 17 September 1950. Former Gujarat Chief Minister Narendra Modi is an MP from Varanasi. 


Web Title: Narendra Modi 69th birthday: PM Modi fitness secrets, favorite dishes, diet plan in Hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे