लाइव न्यूज़ :

त्रिशूरः मृत युवक के नमूनों में मंकीपॉक्स संक्रमण मिलने की पुष्टि, स्वास्थ्य विभाग ने एनआईवी की पुष्टि के बाद कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 1, 2022 15:28 IST

यूएई में 19 जुलाई को उसके नमूने लिए गए थे और 21 जुलाई को वह भारत लौटा था। इसके बाद 27 जुलाई को उसे त्रिशूर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देमंकीपॉक्स वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।सोमवार को उसके नमूनो में संक्रमण मिलने की पुष्टि हुई।30 जुलाई को ही युवक की मौत हो गई थी।

त्रिशूरः केरल में 30 जुलाई को जिस 22 वर्षीय युवक की मौत हुई थी, सोमवार को उसके नमूनों में मंकीपॉक्स का संक्रमण होने की पुष्टि हुई है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि युवक हाल में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से लौटा था। वहां भी उसके मंकीपॉक्स वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

यूएई में 19 जुलाई को उसके नमूने लिए गए थे और 21 जुलाई को वह भारत लौटा था। इसके बाद 27 जुलाई को उसे त्रिशूर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। युवक के नमूनों को जांच के लिए पुणे में स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) भेजा गया था।

सूत्रों ने कहा, ''सोमवार को उसके नमूनो में संक्रमण मिलने की पुष्टि हुई।'' सूत्रों ने बताया कि मृतक के रिश्तेदारों के अनुसार, उन्हें 30 जुलाई को बताया गया कि यूएई में लिए गए उसके नमूनों में भी संक्रमण मिलने की पुष्टि हुई थी। 30 जुलाई को ही युवक की मौत हो गई थी।

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने रविवार को कहा था कि स्वास्थ्य विभाग युवक की मौत के कारणों का पता लगाएगा। उन्होंने कहा था कि रोगी युवा था और वह किसी अन्य रोग या स्वास्थ्य समस्या से ग्रस्त नहीं था। लिहाजा, स्वास्थ्य विभाग उसकी मौत के कारणों का पता लगा रहा है। जॉर्ज ने कहा कि वे ये भी पता लगाएंगे कि 21 जुलाई को यूएई से लौटने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराने में देरी क्यों हुई। 

टॅग्स :मंकीपॉक्सकेरलवर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम