क्या आप में बार-बार भूलने की है समस्या? तो रात में सोने से पहले करे यह जरूरी काम, जल्दी सोने और दिमागी व्यायाम से रहता है मेमोरी फिट, जानें टिप्स

By आजाद खान | Published: June 27, 2022 05:31 PM2022-06-27T17:31:21+5:302022-06-27T17:38:04+5:30

आपको बता दें कि हर रोज रात को सोने से पहले याद रखनेवाली चीजों को दोहराने से बार-बार भूलने की समस्या हमेशा के लिए दूर होती है।

memory loss people do these at home before sleep bar bar bhulne ki adat se chutkara health tips in hindi | क्या आप में बार-बार भूलने की है समस्या? तो रात में सोने से पहले करे यह जरूरी काम, जल्दी सोने और दिमागी व्यायाम से रहता है मेमोरी फिट, जानें टिप्स

क्या आप में बार-बार भूलने की है समस्या? तो रात में सोने से पहले करे यह जरूरी काम, जल्दी सोने और दिमागी व्यायाम से रहता है मेमोरी फिट, जानें टिप्स

Highlightsभूलने की समस्या हर किसी में पाई जाती है। इसे बहुत ही आसानी से दूर भी किया जा सकता है। इस के लिए आपको नीचे बताए गए बातों को ध्यान में रखना होगा।

Tips for Good Memory: अकसर कुछ कहीं रख कर आप फूल जाते है। यह एक सामान्य बीमारी होती है जो लगभग हर किसी में पाई जाती है। यह समस्या ज्यादातर पढ़ने वाले बच्चों में देखा गया है। लेकिन क्या आप जानते है कि आप बहुत ही आसानी से इस समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते है। तो आइए आज के इस पोस्ट में हम इसी के बारे में चर्चा करने की कोशिश करते है। 

भूलने की समस्या को इन उपायों से करें दूर (Bad Memory Removing Way)

जानकारों के अनुसार, आप कुछ बातों का ध्यान रखकर और कुछ एक्सरसाइज करके इस समस्या से मुक्ति पा सकते है। तो कौन-कौन सी बाते है और किन एक्सरसाइजों को आपको करना होगा, आइए जानते है। 

1. सोने से पहले दोहराने की आदत डाले (Try to Memorise)

जब कभी भी आप रात में सोने जाए तो सोने से पहले जिन बातों को या जिन चीजों को याद रखना चाहते है, उन्हें आप बार-बार दोहराए। डॉक्टर्स की मानें तो रात में सोने से पहले याद रखने वाले चीजों को दोहराने से उसके फूलने के चांसेस कम हो जाते है। यही नहीं सोने से पहले कुछ भी सोचने या याद करने से वह मनुष्य का दिमाग में बहुत जल्दी बैठती है। यही कारण है कि सोने से पहले जानकारों द्वारा दोहराने को कहा जाता है। 

2. टाइम पर सोने की डालें आदत (Sleep Early)

जो लोग टाइम पर नहीं सोते है उनकी नींद सही से पूरी नहीं होती है। इस कारण उनका शरीर थका-थका सा महसूस करता है और इससे उनके बॉडी के साथ उनका दिमाग भी कम गति से काम करने लगता है। इससे भूलने वाली समस्या ज्यादा इस तरह के लोगों पर हाबी हो जाती है। सही समय पर नहीं सोने से आपके आंखों के नीचे काले घेरों की समस्या भी हो जाती है। इसलिए जल्दी सोने की आदत डालें। 

3. दिमागी व्यायाम को हर रोज करे प्राक्टीस (Do Mind Exercise)

दिमागी व्यायाम का मतलब है कि आप इसमें शरीर का बल कम लगाए और दिमाग को ज्यादा इस्तेमाल करें। इसके लिए आप किसी चीज जैसे चाभी को एक जगह पर बार-बार रखे और फिर वहीं से जाकर उठाए। इसके अलावा आप कुछ लिख कर भी याद रख सकते है जैसे एक ही चीज को बार-बार लिखें, ऐसा करने से वह आपके दिमाग में चढ़ जाएगा और वह फिर कभी आपके दिमाग से नहीं निकलेगा। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)
 

Web Title: memory loss people do these at home before sleep bar bar bhulne ki adat se chutkara health tips in hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे