लाइव न्यूज़ :

सेब को छिलके के साथ खाएं या छीलकर?, इसमें होता हैं जरूरी न्यूट्रिएंट्स; जानें विटामिन्स सी से भरपूर Apple खाने का सही तरीका और मात्रा

By आजाद खान | Published: January 30, 2022 3:28 PM

सेब में ऊर्जा और पानी काफी मात्रा में पाए जाते हैं जिससे आपके शरीर को काफी पोषण मिलता है।

Open in App
ठळक मुद्देसेब खाने से सेहत को काफी फायदा होता है। इसमें सारे न्यूट्रिएंट्स पाएं जाते है जो शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है। सेब में विटामिन्स, एंटी-ऑक्सीडेन्ट्स और कार्बोहाइड्रेट्स जैसे पोषक-तत्व पाए जाते हैं।

Apple Eating Viral Tips: सेब (Apple) खाना सभी को काफी पसंद है। यह जितना देखने में अच्छा लगता है, उतना ही यह खाने में मजेदार होता है। सेब के रोज खाने से आप सेहतमंद रहते हैं और इससे आपको अलग ही एनर्जी मिलती है। जानकारों की माने तो सेब एक ऐसा फल है जिसमें करीब-करीब वो सारे न्यूट्रिएंट्स (Nutrients) काफी आसानी से पाए जाते हैं। इसलिए अगर आप नहीं खाते हैं सेब, तो आज ही इसे अपने डाइट में शामिल कर लें। इससे आपका फिटनेस भी अच्छा रहेगा।

सेब में यह पोषक-तत्व पाए जाते हैं (Benefits of Eating Apple)

सेहत से जुड़े जानकारों का कहना है कि सेब शरीर के लिए सबसे बेस्ट फल होता है। उनके मुताबिक, इसमें ऊर्जा और पानी काफी मात्रा में पाए जाते हैं। उनका यह भी कहना है कि सेब में कई और तरीके के पोषक-तत्व पाए जाते हैं जिसमें से कुछ नीचे बताए गए हैं। विटामिन्सएंटी-ऑक्सीडेन्ट्सकार्बोहाइड्रेट्सप्रोटीन्समैग्नीशियमकैल्शियमविटामिन्स सीविटामिन बी-6 

यही कारण है कि डॉक्टर इसे बीमार व्यक्ति के साथ अन्य लोगों को भी खाने की सलाह देते हैं। इससे उनका सेहत ठीक रहता है और बीमारियों से भी निजात मिलता है।

सेब के खाने से जुड़े सवाल (How to Use Apple- Question & Answer)

सेब को लेकर लोगों के कई सवाल होते हैं कि इसे कैसे खाएं, क्यों और कब खाएं। ऐसे ही कुछ सवालों का जवाब आपको इस लेख में आज मिलेगी। इसके साथ सेब को छिलके के साथ खाना फायदेमंद है या छील कर? इसको भी हम जानेंगे। यही नहीं सेब को किस समय और किस मात्रा में खाना चाहिए, इसका भी पता हम लगाएंगे।

1. सेब को छिलका समेत खाना फायदेमंद होता है (How Helpful is Apple Skin?)

जानकारों का कहना है कि सेब के छिलके में फाइबर का भंडार होता है जो हमें पेट की कब्जियत में आराम देता है। इसके अलावा सेब को छिलके के साथ खाने में कई और शारीरिक फायदें भी होते है। यही कारण है डॉक्टर सेब को छिलका समेत खाने की सलाह देते हैं। लेकिन अगर आप छिलका निकाल कर खाना चाहे, तो ऐसे भी खा सकते हैं। ऐसे खाने में कोई शारीरिक नुकसान नहीं होता है बल्कि स्वास्थ्य संबंधी कई फ़ायदे ही मिलते हैं। 

2. सेब को धोएं बिना नहीं खाएं (Dont Use Apple Without Washing)

सेब को बिना धोएं नहीं खाना चाहिए। डॉक्टरों का कहना है कि सेब को जब भी खरीद कर लाएं तो उसे धोना न भुले, इसे धो लेने से उस पर लगी गंदगी दूर हो जाती है। इसे साफ करने का सबसे अच्छा तरीका है कि इसे कम से कम आधे घंटे तक गुनगुने पानी में भिगो कर रखे और फिर इसे खाएं। बिना धोएं सेब के खाने से सेहत पर बहुत नुकसान पड़ता है। 

3. सेब खाने का समय (Time for Eating Apple)

सेब को खाने का सही समय दिन है। इसे दिन में खाने की आदत डालें। जानकार कहते हैं कि दिन के अलावा किसी भी समय में नहीं खाना चाहिए। इसे रात में तो एकदम ही नहीं खाना चाहिए। इसे आप खाली पेट भी खा सकते हैं।

4. किस मात्रा में सेब को खाना चाहिए (Quantity of Apple to Use)

पूरे दिन में एक या दो सेब ही खाया करें। अच्छी सेहत के लिए एक या दो सेब ही काफी होता है। इसमें कैफीन पाया जाता है जिससे वजन को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है। 

5. सेब के ज्यादा सेवन करने से नुकसान होता है (Loss Due to Excessive Use of Apple)

डॉक्टरों का कहना है कि सेब को अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए। इससे हमें काफी दिक्कतें भी हो सकती है। सेब के ज्यादा सेवन करने से आपके गले या जीभ में सूजन हो सकती है। इसके साथ होंठों पर भी सूजन देखने को मिल सकता है। यही कारण है कि इसे नियमित मात्रा में ही खाना चाहिए। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :हेल्थ टिप्सएप्पलApple Dailyडाइट टिप्सविंटर
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यक्या आप भी माइग्रेन से हैं पीड़ित? इन 5 कारणों से होता है ये, जानें इनके बारे में

स्वास्थ्यवजन घटाने, ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए खाएं कुंदरू, जानिए इसके अद्भुत फायदों के बारे में

स्वास्थ्यWorld Hypertension Day 2024: हाई ब्लड प्रेशर को मैनेज करने में आपकी मदद करेंगे ये 7 टिप्स, जानें इनके बारे में

स्वास्थ्यYellow Fever: क्या है येलो फीवर? कैसे होता है ये? जानिए इसके लक्षण और बचने के तरीके

स्वास्थ्यस्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है जायफल, जानें इस सुपरफूड के 5 फायदों के बारे में

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यGreen Tea: जानें ग्रीन टी पीने का सबसे अच्छा तरीका और समय क्या है? इस समय भूलकर भी न करें सेवन

स्वास्थ्यICMR guidelines: रिफाइंड तेल को दोबारा गर्म करना हो सकता है बेहद खतरनाक, कैंसर जैसी बीमारी का खतरा, आईसीएमआर ने किया आगाह

स्वास्थ्यICMR ने दी दूध वाली चाय से बचने की सलाह, बताया कब पीनी चाहिए चाय और कॉफी, नई गाइडलाइन में जताई अधिक खपत पर चिंता

स्वास्थ्यखाली पेट मेथी के बीज का पानी पीने के होते हैं कई फायदे, नियंत्रित रहता है ब्लड शुगर, वजन घटाने में मिलेगी मदद

स्वास्थ्यसिर्फ 3 नाइट शिफ्ट से बढ़ सकता है मधुमेह और मोटापे का खतरा, स्टडी में हुआ खुलासा