लाइव न्यूज़ :

एक साल के बच्चों द्वारा टीवी या मोबाइल स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताना हानिकारक! इससे हो सकती है ये समस्याएं, स्टडी में खुलासा

By आजाद खान | Updated: August 23, 2023 15:57 IST

जानकार कहते है कि बच्चों को टीवी या मोबाइल स्क्रीन के बजाय खेल-कूद पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। इससे उनके हेल्थ को काफी लाभ होगा।

Open in App
ठळक मुद्देकेवल बड़े ही नहीं बल्कि बच्चों द्वारा भी ज्यादा समय स्क्रीन पर बिताना हानिकारक साबित हो सकता है। इससे उन्हें छोटी उम्र में कई समस्याएं आ सकती है और उनकी परेशानी और भी बढ़ सकती है। ऐसे में जानकार मां बाप को बच्चों के ध्यान को भटकाने की सलाह देते है।

Health News: आज कल लोग किसी न किसी कारण से वह स्क्रीन से चिपके रहते है, चाहे वह मोबाइल स्क्रीन हो या फिर टीवी और कंप्यूटर का स्क्रीन। हर कोई किसी न किसी जरिए से स्क्रीन से जुड़े हुए है और वे इस पर ज्यादा से ज्यादा समय बिताते है। केवल बड़े ही नहीं बल्कि बच्चे भी स्क्रीन पर ज्यादा से ज्यादा समय बिताते है जैसे वे दिन में ज्यादा समय तक मोबाइल और टीवी के साथ बने रहते है।  

शोध में क्या खुलासा हुआ है

ऐसे में हाल में एक स्टडी ने यह खुलासा किया है कि अगर कोई एक साल का बच्चा दो साल तक होने तक दिन में एक से चार घंटा तक स्क्रीन पर समय बीताता है तो इस हालत में उस में संचार की क्षमता को विकसित होने ने देरी हो सकती है। 

यही नहीं उस में अच्छी मोटर स्क्लि, समस्या-समाधान और व्यक्तिगत-सामाजिक कौशल के विकास में भी समस्या होती है। बच्चों में यह समस्या चार साल के अम्र में और भी खासकर संचार और समस्या सुलझाने की क्षमताओं में इजाफा हो सकता है। 

कैसे बच्चों को रखें स्क्रीन से दूर

इस शोध में 7,097 बच्चों और उनकी माताओं को शामिल किया गया था। इस स्टडी को जामा पीडियाट्रिक्स में प्रकाशित किया गया था। ऐसे में छोटे बच्चों को स्क्रीन से दूर कैसे रखा जाए, इसके लिए जानकारों ने कुछ उपाय सुझाए है। आइए जान लेते है। जानकार कहते है बच्चों के मां-बाप को चाहिए वे उनके ध्यान को स्क्रीन से हटाकर किसी खेल या फिर दूसरे कामों में लगा देना चाहिए। 

उनके अनुसार, बच्चों को बाहरी खेल, पढ़ने, कला और शिल्प जैसी वैकल्पिक गतिविधियों में उलझा देना चाहिए ताकि वह स्क्रीन के पास न रहे और इसके खतरनाक असर से मुक्त रहे। जानकार कहते है कि अगर बच्चे इन खेलों से परहेज करें और मोबाइल और टीवी के लिए जिदद करें तो आप कुछ एप्स को लॉक करके या फिर समय बांध कर उन्हें स्क्रीन के सामने बैठने की इजाजत दें।  

टॅग्स :childHealth and Family Welfare Departmentफिटनेस टिप्समोबाइलफोनटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब

स्वास्थ्यहम जिन्हें मानते हैं असभ्य या सभ्य, हकीकत कहीं उलट तो नहीं!