लाइव न्यूज़ :

PCOS की रोगी हैं सारा अली खान, देश में हर 10 में 1 लड़की इसका शिकार, इन 6 लक्षणों से करें पहचान

By उस्मान | Updated: November 20, 2018 15:11 IST

सारा ने बताया कि कॉलेज के दिनों उनका वजन 96 किलो था. ब्रेस्ट साइज कम होना, वजन बढ़ना और सिर के बाल पतले होना जैसे हैं इस रोग के 6 लक्षण

Open in App

सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान की पहली फिल्म 'केदारनाथ' जल्द ही रिलीज होने वाली है। हाल ही में टीवी शो 'कॉफी विद करण' में सारा ने अपने स्वास्थ्य से जुड़ी कई अहम बातें शेयर की। सारा ने बताया कि पहले उनका वजन लगभग 96 किलो था और इतना वजन बढ़ने की वजह उनका पीसीओडी से पीड़ित होना था। शो के होस्ट करण जोहर ने एक विडियो क्लिप दिखाई। यह क्लिप उन दिनों की थी जब सारा कोलंबिया यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही थी।

सारा ने बताया कि पढ़ाई के दौरान उनका वजन 96 किलो था और इसकी वजह यह थी कि मैं पीसीओएस से पीड़ित थी। मैं अभी भी इस इससे पीड़ित हूं। शायद यही वह है कि उस दौरान मेरा वजन इतना बढ़ गया था। 

पीसीओएस महिलाओं को होने वाली ऐसी समस्या है जिस पर कोई खुलकर बात नहीं करता है। एन नेशनल टीवी पर सारा अली खान द्वारा इस समस्या पर खुलकर बात करने को लेकर उनके प्रशंसक उनकी खूब सराहना भी कर रहे हैं।

पीसीओएस (PCOS)क्या है? पीसीओएस यानी पॉलिसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम महिलाओं को होने वाली एक ऐसी बीमारी है जिसकी वजह से ओवरी यानी अंडाशय में मल्टीपल सिस्ट हो जाते हैं। सिस्ट होने का कारण पीरियड्स में गड़बड़ी बताया जाता है। पीरियड्स में गड़बड़ी के कारण ओवरी का साइज बढ़ जाता है। इस नतीजा यह होता है कि एंड्रोजेन और एस्ट्रोजेनिक नामक हारमोन भारी मात्रा जारी होने लगते हैं।  मिडिल ईस्ट फर्टिलिटी सोसाइटी जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, भारत में हर 100 में से 10 महिलाएं इस समस्या का सामना करती हैं। 

ओवरी यानी अंडाशय क्या है? महिला की ओवरी कई तरह की कोशिकाओं से निर्मित होती है। गर्भाश्य के आस-पास मौजूद दो छोटे अंगों को ओवरी या अंडाशय कहते हैं। यह महिला के प्रजनन अंग का एक हिस्सा है, जिसकी मदद से ही महिला गर्भधारण करने में सक्षम होती हैं लेकिन जब ओवरी में किसी तरह का विकार या घाव हो जाए तो कैंसर की शुरुआत होनी शुरू हो जाती है।

पीसीओएस के कारणपीसीओएस की समस्या होने पर महिलाओं को कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इन दिनों कम उम्र की लड़कियों में भी पीसीओडी  की समस्या देखने को मिल रही है। इसकी असली वजह काम का तनाव, खराब डाइट, चिंता, तनाव और एक्सरसाइज की कमी आदि हैं। साथ ही जो युवतियां कम सोती हैं, उन्हें भी पीसीओएस होने का खतरा रहता है।

पीसीओएस के लक्षण- महिलाओं के शरीर में बाल बढ़ना- स्तनों का आकार छोटा होना- आवाज में फर्क महसूस होना - वजन बढ़ना- सिर के बाल पतले होना- चिंता और तनाव से पीड़ित रहना

 इस बात का रखें ध्यानअगर आपको ऊपर बताए गए लक्षणों में कुछ भी महसूस होते हैं या आपको अपने पीरियड्स में कुछ भी गड़बड़ महसूस होती है, तो आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। 

टॅग्स :सारा अली खानकेदारखेड़ाहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंटसैफ अली खान
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब