लाइव न्यूज़ :

जॉनसन एंड जॉनसन साल 2023 तक बेबी टैल्कम पाउडर के निर्माण और बिक्री को करेगा बंद, प्रयोग के बाद कैंसर होने की बात आ रही थी सामने

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 12, 2022 21:35 IST

जॉनसन एंड जॉनसन ने बीते कई सालों से विवाद में चल रहे बेबी टैल्कम पाउडर के उत्पादन और बिक्री को साल 2023 तक वैश्विक स्तर पर बंद करने का फैसला लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देजॉनसन एंड जॉनसन वैश्विक स्तर पर बेबी टैल्कम पाउडर के निर्माण और बिक्री को बंद करेगा बीते कई सालों से बेबी टैल्कम पाउडर के प्रयोग से कैंसर होने का बात सामने आ रही थीकंपनी 2023 तक विश्व स्तर पर टैक्लम आधारित बेबी पाउडर के प्रोडक्शन और बिक्री को बंद करेगी

लंदन: बेबी प्रोडक्ट बनाने वाले वाली विश्व की मशहूर जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी वैश्विक स्तर पर बेबी टैल्कम पाउडर के निर्माण और बिक्री पर प्रतिबंध लगाने जा रही है। बीते कई सालों से बेबी टैल्कम पाउडर के प्रयोग से कैंसर होने का बात सामने आ रही थी।

इस मामले में जॉनसन एंड जॉनसन ने यह कदम अमेरिका और कनाडा में टैल्कम पाउडर बिक्री खत्म होने के दो साल बाद उठाया है। जानकारी के मुताबिक टैल्कम पाउडर को ग्लोबली बंद करने से पहले जॉनसन एंड जॉनसन को हजारों कस्टमर्स के मुकदमों का सामना करना पड़ा था, जिसमें जॉनसन एंड जॉनसन के बेबी टैल्कम पाउडर से कैंसर होने का आरोप लगा था।

इस संबंध में जॉनसन एंड जॉनसन ने बयान जारी करते हुए कहा, "वैश्विक रूप से मूल्यांकन करने के बाद हमने हमने टैक्लम आधारित बेबी पाउडर के प्रोडक्शन और बिक्री को साल 2023 तक विश्व स्तर पर बंद करने का फैसला लिया है।"

खबरों के मुताबिक साल 2020 में कंपनी ने घोषणा की कि वह बेबी टैल्कम पाउडर की सुरक्षा और कानूनी चुनौतियों के विषय में "गलत सूचना" के आरोपों के बाद उत्तरी अमेरिका में टैल्क-आधारित बेबी पाउडर की बिक्री को बंद कर दिया था। इसके बाद जॉनसन एंड जॉनसन ने बेबी टैल्कम पाउडर की 33,000 बोतलें वापस मंगावा ली थी।

लेकिन इसके साथ ही जॉनसन एंड जॉनसन ने यह भी दावा किया था कि दुनिया भर में उसके द्वारा कॉर्नस्टार्च आधारित बेबी पाउडर से कैंसर नहीं होता है और इसके लिए कंपनी दुनिया भर के चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा किये गये स्वतंत्र वैज्ञानिक विश्लेषण के साथ मजबूती से खड़ी है कि टैल्क-आधारित जॉनसन का बेबी पाउडर सुरक्षित है और उसमें एस्बेस्टस नहीं है और न ही टैल्क-आधारित जॉनसन बेबी पाउडर से कैंसर होता है।

मालूम हो कि जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी इस समय टैल्क-आधारित बेबी पाउडर के कारण पूरे विश्व में लगभग 38,000 मुकदमों का सामना कर रहा है। इस कारण कंपनी उत्पाद की बिक्री बंद करने का फैसला लिया है।

टॅग्स :Johnson & JohnsonLondon
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

क्रिकेट1.63 बिलियन डॉलर?, राजस्थान रॉयल्स मालिकाना हक पर क्या बोले सौरव गांगुली?, वीडियो

ज़रा हटके13.5 घंटे शव के साथ 331 यात्री और चालक दल ने किया सफर?, उड़ान भरने के बाद 60 वर्ष की महिला की मौत, हांगकांग से लंदन जा रही ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट BA32 की घटना

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धः अमेरिका ने बड़ी संख्या में ‘पैट्रियट’ मिसाइलों को यूरोप से हटाकर पश्चिम एशिया भेजा?, डोनाल्ड ट्रंप ने हिजबुल्ला से जुड़े वित्तीय नेटवर्क को किया बैन?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम