लाइव न्यूज़ :

खून की कमी और डायबिटीज को जड़ से मिटा सकते हैं इस फल के बीज, तेजी से बढ़ाते हैं यौन शक्ति

By उस्मान | Updated: March 25, 2019 18:11 IST

पीरियड्स के दौरान दर्द और ऐंठन होना आम बात है। कई महिलाओं को असहनीय दर्द का सामना भी करना पड़ता है। मासिक धर्म की समस्या और दर्द से राहत पाने के लिए आपको रोजाना एक चम्मच जामुन की गुठली का पाउडर लेने चाहिए।

Open in App

काले रंग का जामुन खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, उतने ही उसके स्वास्थ्य फायदे भी हैं। आपको बता दें कि सिर्फ जामुन का फल ही नहीं बल्कि जामुन के बीज भी स्वास्थ्य का खजाना हैं। जामुन के बीज में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम, आयरन, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और विटामिन जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो इंसान के इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनाकर बीमारियों से बचाते हैं।

कई शोधों में इस बात का खुलासा हो चुका है कि जामुन के बीज पाचन शक्ति बढ़ाने, शरीर की गंदगी को साफ करने, ब्लड शुगर लेवल कम करने, खून की कमी से बचाने, ब्लड प्रेशर कम करने आदि समस्याओं से बचाने में सहायक हैं। अगली बार जब आप जामुन खायें, तो गलती से भी उसके बीज फेंकने की गलती न करें। चलिए जानते हैं इससे आपको क्या-क्या फायदे होते हैं। 

1) डायबिटीज के मरीजों के लिए वरदान हैं जामुन के बीज  जामुन की गुठली डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। जामुन के बीज शरीर में मधुमेह या शुगर के कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इसमें  मौजूद जंबोलिन शरीर में इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ाने में सहायक है और डायबिटीज लेवल को कंट्रोल या कम करता है।

2) दांत और मसूड़ों के रोग हो सकते हैं खत्मअगर आप दांत और मसूड़ों से जुड़ी कई समस्याओं से परेशान हैं, तो जामुन के बीज आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। आयुर्वेद के अनुसार जामुन की गुठली को पीसकर इससे मंजन करने से दांत और मसूड़े स्वस्थ रहते हैं।

3) पीरियड्स के दर्द से मिलती है राहतपीरियड्स के दौरान दर्द और ऐंठन होना आम बात है। कई महिलाओं को असहनीय दर्द का सामना भी करना पड़ता है। मासिक धर्म की समस्या और दर्द से राहत पाने के लिए आपको रोजाना एक चम्मच जामुन की गुठली का पाउडर लेने चाहिए। 

4) शरीर के अंदर जमा गंदगी को करते हैं बाहर जामुन के बीज फ्लेवोनोइड्स से भरपूर होते हैं, यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट है, जो आपके शरीर से हानिकारक फ्री रैडिकल यानी शरीर के अंदर जमा गंदगी को बाहर निकालने में मदद करता है। इससे इम्युनिटी सिस्टम मजबूत बनता है, जो डायबिटीज के रोगियों के लिए महत्वपूर्ण है।

5) खून की कमी को करते हैं पूराजामुन में पर्याप्त मात्रा में आयरन होता है, जिस वजह से यह एक नैचुरल ब्लड प्युरिफायर फ्रूट है। यह आपकी त्वचा के लिए भी अच्छा होता है। एनीमिया से पीड़ित लोगों को जामुन के बीज का रोजाना सेवन करना चाहिए। जिन रोगियों में हीमोग्लोबिन की मात्रा कम होती है, उन्हें रोजाना इसका सेवन करना चाहिए।

इस बात का रखें ध्यान

ऊपर बताई गई समस्याओं से राहत पाने के लिए आप जामुन के बीजों का पाउडर इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि सही मात्रा के लिए आपको पहले एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडडायबिटीजघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यमधुमेह के उपचार की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब