लाइव न्यूज़ :

International Condom Day: चॉकलेट-स्ट्रॉबेरी ही नहीं, मीठा पान, चिकन टिक्का, भांग फ्लेवर में भी मिलते हैं कंडोम

By उस्मान | Updated: February 12, 2019 22:04 IST

कंडोम को गर्भनिरोधक के रूप में सबसे सस्ता और आसान उपाय माना जाता है। इसका सही तरह इस्तेमाल करने से अनचाही प्रेगनेंसी के खतरे को 98 फीसदी तक रोका जा सकता है। 

Open in App

दुनियाभर में वैलेंटाइन डे (Valentine's Day) से एक दिन पहले यानी 13 फरवरी को इंटरनेशल कंडोम डे (International Condom Day) मानाया जाता है। अनचाही प्रेगनेंसी और यौन संचारित रोगों से बचने के लिए कंडोम का इस्तेमाल बहुत जरूरी है। कंडोम के इस्तेमाल से अनचाही प्रेगनेंसी और यौन संचारित रोगों से बचने में मदद मिलती है। 

कंडोम को गर्भनिरोधक के रूप में सबसे सस्ता और आसान उपाय माना जाता है। इसका सही तरह इस्तेमाल करने से अनचाही प्रेगनेंसी के खतरे को 98 फीसदी तक रोका जा सकता है। 

कंडोम का प्रचार और बिक्री बढ़ाने के लिए कंपनियां समय-समय पर तरह के फ्लेवर का रूप देकर कंडोम को बाजार में उतारती रहती हैं जिनमें प्रमुख चॉकलेट, स्ट्रॉबेरी, वनिला फ्लेवर बहुत ज्यादा फेमस हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कंडोम के कुछ इंडियन फ्लेवर भी बाजार में मौजूद हैं।

जी, हां बाजार में आपको मीठा पान और चिकन टिक्का मसाला फ्लेवर्स में भी कंडोम मिल सकता है। कंडोम बनाने वाली प्रमुख कंपनी ड्यूरेक्स कोहिनूर ने विभिन्न देसी फ्लेवेर्स के कंडोम बाजार में उतारे हैं। चलिए जानते हैं क्या-क्या हैं- 

मीठा पानड्यूरेक्स की कोहिनूर कंडोम कंपनी, मीठे पान के फ्लेवर में कंडोम लेकर आई है। इसमें कुछ फ्लेवर चेरी का भी है। यह डॉटेड कंडोम एक रोमांचक गंध पैदा करती है, जिससे अधिक उत्तेजना पैदा होती है। 

चिकन टिक्का मसालाड्यूरेक्स चिकन टिक्का मसाला फ्लेवर कंडोम इन दिनों खूब पसंद किया जा रहा है। अगर आप मसालेदार सेक्स का मजा लेना चाहते हैं, तो यह आपके लिए बेस्ट है। खासकर ओरल सेक्स के लिए इससे बेहतर कंडोम कुछ नहीं है। इससे आपको चिकन टिक्का का स्वाद मिलेगा। 

भांगआजकल के युवा भांग का नशा बहुत पसंद करते हैं और अगर भांग जैसा टेस्ट और नशा आपको कंडोम में भी मिल जाए, तो क्या कहने। हालांकि इस तरह का कंडोम दूसरे देशों में ज्यादा पसंद किया जाता है। 

लहसुनबेशक लहसुन की गंध हर किसी को पसंद नहीं होती है लेकिन कुछ लोगों को यह पसंद है। यही वहज है कि कंपनी ने इस फ्लेवर कस कंडोम बाजार में उतारा है। यकीनन सेक्स के दौरान इस कंडोम से आपको पूरा आनंद मिल सकता है।  

टॅग्स :कंडोमसेक्सरिलेशनशिप टिप्सहेल्थ टिप्सवैलेंटाइन डे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब