लाइव न्यूज़ :

सर्दियों में रात में सोते समय ढक लेते है मुंह तो आज ही छोड़ दें यह आदत, जानें इसके 5 बुरे प्रभाव-पढ़ें एक्सपर्ट्स की राय

By आजाद खान | Updated: January 12, 2023 18:04 IST

जानकारों की माने तो सर्दी या किसी भी सीजन में मुंह ढक कर सोना एक सही आदत नहीं है। इससे शरीर और चेहरे से जुड़ी कई समस्या हो सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देठंड आते ही लोग रजाई-कबंल का प्रयोग करना शुरू कर देते है। ऐसे में कुछ लोग ऐसे भी है जो रात को सोते समय अपना मुंह भी ढक लेते है। इस तरीके से सोने वाले लोगों को काफी समस्या हो सकती है।

Sleeping With Covered Face: सर्दियां आते ही लोग रात में सोते समय रजाई और कंबल का इस्तेमाल करने लगते है। ऐसा करना भी ठीक है क्योंकि रात में अगर इसका इस्तेमाल न किया जाए तो इससे आपको ठंड लग सकती है। लेकिन कई लोग ऐसे है जो रात में सोते समय इन रजाई और कंबल से पूरे अपनी शरीर को ढक लेते है। यही नहीं ये अपने मुंह को भी इससे कवर कर लेते है। 

जानकारों की माने तो यह आदत सही नहीं है। इससे शरीर को काफी नुकसान होता है और आपको हेल्थ की समस्या आ सकती है। ऐसे में आइए जानते है कि ठंड के सीजन में मुंह को रजाई-कंबल से ढक कर सोने से हमें क्या-क्या परेशानी हो सकती है। ये परेशानियां नीचे एक-एक करके दिया हुआ है। 

1. हो सकती है आपको सिर दर्द की समस्या

एक्सपर्ट्स की माने तो जब आप अपने मुंह को ढक कर सोते है तब इससे आपको पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाता है जिस कारण आपमें सिर दर्द की समस्या हो सकती है। यही नहीं इस कारण आप में सिर दर्द, जी मचलाना और अन्य परेशानियां भी हो सकती है।

ऐसे में अगर आप ऐसा हफ्ते में एक या दो दिन करते है तो फिर ठीक है, लेकिन अगर आप इसके आदि हो गए है तो ये सेहत के लिए अच्छा नहीं है। 

2. फेफड़ों पर पड़ सकता है असर

जानकारों की माने तो जो लोग रात में मुंह को ढक कर सोते है उनके फेफड़ों पर बुरा असर पड़ने की संभावना ज्यादा रहती है। लोगों द्वारा ऐसा करने से इसकी ज्यादा संभावना रहती है कि इससे उनके फेफड़े सिकुड़ जाए। 

अगर कोई लगातार एक महीने तक दिन के छह से आठ घंटे तक ऐसा करता है तो इससे यह संभावना ज्यादा बढ़ जाती है कि इससे उनके फेफड़े सिकुड़ जाए। 

3. नींद का खराब होना

जो लोग रात में ऐसे सोते है उनकी नींद में भी समस्या हो सकती है। सोने के दौरान उन्हें घुटन या फिर उन्हें सफोकेशन हो सकती है जिससे उनकी नींद पर भी असर पड़ सकता है और उनकी स्लीप भी खराब हो सकती है। 

ऐसे लोगों को अगली सुबह काफी दिक्कत का भी सामना करना पड़ता है जिससे उनका काम भी काफी प्रभावित होता है। 

4. स्किन काली पड़ना

ऐसे सोने वाले लोगों की स्किन भी काली पड़ सकती है और इससे उनका चेहरा भी खराब हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि मुंह ढक कर सोने से न ही ऑक्सीजन अंदर आती है सही से और न ही खराब हवाएं बाहर जाती है जिस कारण आपके स्किन पर असर पड़ता है। इस वजह से इसकी भारी संभावना बन जाती है कि आपका स्किन काली पड़ सकता है। 

5. पिंपल्स और ऐक्ने की हो सकती है समस्या

जो लोग मुंह को कवर करके सोते है उनके लिए यह भी समस्या होती है कि उनका ब्लड सरकुलेशन उस समय सही नहीं चल पाता है। इस कारण उनके चेहरे पर पिंपल्स और एक्ने की समस्या भी पैदा होने की बात सामने आती है। 

यही नहीं मुंह ढ़कर कर सोने से आपके स्किन को सांस लेने में काफी दिक्कत होती है जिससे आपका रोम छिद्र सही से खुल नहीं पाता है और कारण ऐसा हो सकता है कि आपके चेहरे पर झुर्रियां आ जाए। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्सविंटरमेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यअध्ययन: बच्चों में बढ़ती हिंसा और उसके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

स्वास्थ्यभारतीय वैज्ञानिकों ने गर्भ के अंदर 'जेनेटिक स्विच' का पता लगाया, गर्भावस्था में हो सकता मददगार

स्वास्थ्यक्या ‘बेरी’ खाना सुरक्षित है? कीटनाशक डाइमेथोएट के बारे में चिंता करना कितना सही

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

स्वास्थ्यखांसी-जुकामः कफ सीरप की बिक्री पर लगाम कसने की कोशिश

स्वास्थ्यपुरुषों की शराबखोरी से टूटते घर, समाज के सबसे कमजोर पर सबसे ज्यादा मार

स्वास्थ्यकश्‍मीर की हवा, कोयला जलाने की आदत, आंखों में जलन, गले में चुभन और सांस लेने में दिक्कत?

स्वास्थ्यखतरनाक धुएं से कब मुक्त होगी जिंदगी?, वायु प्रदूषण से लाखों मौत