अगर आप भी गैस पर सेंकते है रोटी तो हो जाएं सावधान, जानें इसके नुकसान और बनाने का सही तरीका

By आजाद खान | Published: April 5, 2023 06:00 PM2023-04-05T18:00:24+5:302023-04-05T18:07:30+5:30

जानकारों की माने तो किसी भी खाने को डायरेक्ट नहीं पकाना चाहिए चाहे आप रोटी ही क्यों नहीं बना रहे हो। उनके अनुसार, ऐसा करने से आपके सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।

If you also bake bread on gas then be careful know its disadvantages and the right way to make | अगर आप भी गैस पर सेंकते है रोटी तो हो जाएं सावधान, जानें इसके नुकसान और बनाने का सही तरीका

फोटो सोर्स: WikiMedia Commons (https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Indian_Roti_%28Home_made%29.JPG)

Highlightsरोटी हर घर में बनती है और लोग बहुत पसंद से इसे खाते भी है। लेकिन क्या आप जानते है कि गैस पर सेंकी हुई रोटी नहीं खाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इस तरह के रोटी से आपके हेल्थ पर बुरा असर पड़ सकता है।

Roti Making Tips: आमतौर पर हर घर में रोटी बनती है और लोग अगर रोटी नहीं खाएं तो उन्हें उनका खाना अधूरा लगता है। ऐसे में लोगों के रोटी बनाने का भी तरीका अलग-अलग है। एक तरफ ऐसे लोग है जो तवे पर रोटी बनाना और उसे खाना पसंद करते है तो दूसरी ओर कुछ लोग ऐसे भी है जो गैस पर रोटी को सेंकते है और इसे खूब पसंद से खाते है। 

लेकिन क्या आपको पता है कि तवे पर ना पका कर गैस में रोटी सेंकना आपके सेहत के लिए हानिकारक है। इस तरह से रोटी बनाने और इसे खाने से आपकी परेशानी बढ़ सकची है और आप बीमार भी पड़ सकते है। ऐसे में आइए जानते है कि डायरेक्ट गैस पर रोटी सेंकने से क्या नुकसान होता है और घर में रोटी बनाने का हेल्थ तरीका क्या है। 

क्या होता है नुकसान

जर्नल एंवॉयरमेंटल साइंस एंड टेक्नोलॉजी में हाल ही में पब्लिश हुई एक रिसर्च के मुताबिक, जब कभी भी गैस पर कोई रोटी पकाई जाती है तो उससे एयर पोल्यूटेंट का उत्सर्जन होता है जो हमारे सेहत के लिए बहुत ही हानिकारक होता है। रिसर्च के अनुसार,  ये पोल्यूटेंट कार्बन मोनोऑक्साइड नाइट्रोजन डाइऑक्साइड है और इससे हम में सांस और दिल की गंभीर बीमारियां भी हो सकती है। यही नहीं इससे हमें और भी खतरनाक बीमारी होने का अंदेशा रहता है। 

न्यूट्रिशन एंड कैंसर जर्नल में प्रकाशित एक अन्य रिसर्च में यह पाया गया है कि तेज आंच पर किसी खाने को पकाना नहीं चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे कार्सिनोजेनिक पैदा हो सकते है जो हमारे शरीर के साथ हमारे शरीर के अंगों पर भी बुरा प्रभाव डाल सकता है। 

रोटी बनाने का क्या है सही तरीका

ऐसे में जानकार गैस पर वह भी डायरेक्ट आंच में रोटी सेंकने से मना करते है। उनके अनुसार, रोटी बनाने का सही तरीका वही तरीका है जिससे पहले जमाने के लोग रोटी बनाते थे। एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब भी रोटी पकाएं तो तवे में पकाए और रोटी को अगर फुलाना हो तो किसी सूती कपड़े से उसे तवे पर ही रख कर उसे फुलाए। 

उनके मुताबिक, रोटी बनाने का यह सबसे सही और सुरक्षित तरीका है। ऐसे में इस तरह से बने हुए रोटी खाने से हमें फायदा ही होगा और इससे हमारा सेहत बनेगा। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)
 

Web Title: If you also bake bread on gas then be careful know its disadvantages and the right way to make

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे