लाइव न्यूज़ :

निपाह वायरस के लिए फल नहीं मनुष्य खुद जिम्मेदार, भूखे-तनावग्रस्त चमगादड़ों से फैला वायरस

By उस्मान | Updated: May 23, 2018 18:04 IST

डबल्यूएचओ के अनुसार, चमगादड़ों से मनुष्यों और जानवरों में वायरस संक्रमण होने की वजह यह है कि चमगादड़ों के प्राकृतिक पर्यावास यानी स्रोत और ठिकाने खत्म हो गए.

Open in App

निपाह वायरस से केरल के कोझिकोड और मलप्पुरम में एक नर्स सहित 10 लोगों की मौत हो चुकी है. वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, इस जानलेवा वायरस के फैलने के लिए मनुष्यों को ही जिम्मेदार माना जा सकता है. कई अध्ययन इस बात के पुष्टि करते हैं कि इस वायरस के मूल स्रोत फ्रूट बैट यानी फल खाने वाले चमगादड़ ही थे. सबसे पहले निपाह वायरस 1988 में मलेशिया के कामपुंग सुंगाई निपाह गांव में पाया गया था. खजूर खाने वाले लोगों तक सबसे पहले यह वायरस पहुंचा. मलेशिया में चमगादड़ मानव बस्तियों से दूर हमेशा से जंगलों में ही रहते थे. उन्हें जब तक भोजन मिलता रहा, तब तक वो वहां रहे. डबल्यूएचओ के अनुसार, चमगादड़ों से मनुष्यों और जानवरों में वायरस संक्रमण होने की वजह यह है कि चमगादड़ों के प्राकृतिक पर्यावास यानी स्रोत और ठिकाने खत्म हो गए.

यह भी पढ़ें- निपाह वायरस से 48 घंटे में कोमा या मौत, जरूर जान लें ये 10 बातें

दरअसल तेजी से होते विकास और बढ़ती आबादी की वजह से मलेशिया में जंगल कटने लगे और चमगादडों के ठिकाने खत्म होते चले गए. खासकर पिछले 200 साल में वनों की कटाई की दर काफी तेज हुई है. इंसानों का जंगलो पर कब्जा और चमगादड़ों के स्रोत व ठिकाने नष्ट हो जाने के बाद वे भूखे और तनावग्रस्त हो गए. उनका इम्युनिटी सिस्टम कमजोर होने लगा जिस वजह से उनके शरीर के भीतर वायरस बढ़ गए और ऐसे तमाम वायरस उनके पेशाब तथा लार से बाहर आने लगे.

यह भी पढ़ें- निपाह वायरस से इन 8 आसान तरीकों से बचें

अब तक कयास लगाए जा रहे थे कि निपाह वायरस के इंसानों में पहुंचने के पीछे फलों का सेवन एक वजह हो सकती है. लेकिन केरल पहुंची विशेषज्ञों की टीम ने कुछ और ही स्थिति बयां की है. टीम को कोझिकोड जिले टीम को तीन कुओं में करीब दो हजार चमगादड़ मिले हैं. इसलिए बीमारी को काबू में करने के लिए केरल वन विभाग कुओं में जाल डालकर चमगादड़ों को पकड़ने के काम में जुट गया है. 

(फोटो- सोशल मीडिया) 

टॅग्स :निपाह वायरसकेरलहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

भारतAssembly elections dates 2026: प. बंगाल, तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का किया ऐलान, 9 अप्रैल से वोटिंग, 4 मई को मतगणना

स्वास्थ्य अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos