लाइव न्यूज़ :

दफ्तर में काम करते हुए नींद से हो जाते हैं परेशान, हर वक्त लेते हैं उबासियाँ तो ऐसे मिलेगा छुटकारा; जानें यहां

By अंजली चौहान | Updated: June 7, 2023 15:12 IST

ऑफिस में काम करते हुए अक्सर सभी को नींद आ जाती है ऐसे में आपको इससे छुटकारा पाने के लिए रोजाना रात को समय से सोना जरूरी है।

Open in App
ठळक मुद्देअपने खाने में पौष्टिक चीजों को शामिल करेंरात को समय से सोएं और पूरी नींद लेंऑफिस में काम करते वक्त समय-समय पर टहल लें

ऑफिस में काम करते अक्सर हमें बहुत जोरों से नींद आती है लेकिन काम के दौरान हम सो नहीं सकते। मगर नींद के कारण हमारा काम में मन नहीं लगता और थकान महसूस होती है। एक-दो दिन के लिए तो ये सामान्य बात है लेकिन रोजाना आपके साथ ऐसा होना एक बड़ी समस्या है।

ऐसे में आपको इस परेशानी को इग्नोर नहीं करना चाहिए और इस पर ध्यान देना चाहिए। वर्तमान समय में हमारी लाइफस्टाइल कुछ इस तरह हो गई है कि हम देर रात तक जगते हैं और सुबह में जल्दी उठ जाते हैं जिससे हमारी नींद पूरी नहीं हो पाती।

दुनिया में आज नींद की कमी इतनी आम है कि यह काम पर उनके प्रदर्शन को स्पष्ट रूप से प्रभावित कर रही है जो बिल्कुल ठीक नहीं है। ऐसे में हमारे इस लेख में बताई गई कुछ आसान टिप्स को फॉलो करके आप नींद से छुटकारा पा सकते हैं। 

नींद को दूर भगाने में काम आएंगी ये टिप्स 

1- जब आप देर रात तक न जागकर पूरी नींद लेंगे तो आपको पूरा दिन काम करने में अच्छा महसूस होगा। आप बिना थके और नींद महसूस किए काम कर पाएंगे। रात के समय पूरी नींद लेना बहुत जरूरी है। आप अपना एक टाइम टेबल बना सकते हैं और उस अनुसार, नींद को तय घंटों में पूरा कर सकते हैं। 

2- व्यायाम करना एक अच्छी आदत है और हर किसी को सुबह उठकर व्यायाम जरूर करना चाहिए। जिन लोगों को भी काम के दौरान अधिक नींद आती है वह सुबह उठकर जरूर व्यायाम करें। इससे आपको पूरा दिन फ्रेश फील होगा और काम का बोझ भी नहीं लगेगा। 

3- कई बार ऑफिस में हम काम में इतना मग्न हो जाते हैं कि घंटों एक की जगह पर एक ही पोजीशन में बैठे रहते हैं। ऐसे में हमें थकान महसूस होती है और नींद आती है। इस परेशानी से बचने के लिए आपको समय-समय पर अपनी कुर्सी से उठना होगा। आप कुछ देर में कुर्सी से उठकर थोड़ा टहल लें जिससे आपकी नींद फौरन भाग जाएगी।  

4- कंप्यूटर के सामने बैठकर काम करने से हमारी आंखें बहुत थक जाती है और दर्द होने लगती है। आपको इस समस्या से बचना होगा और इसके लिए आप लगातार स्क्रीन को न देखें। आपको कुछ मिनट बाद सिस्टम से दूर कही देखना होगा और अपनी आंखों को धो लें पलकों को थोड़ा झपकाएं। ऐसा करने से आपकी आंखों को आराम मिलेगा और नींद भी नहीं आएगी। 

5- अपने लाइफस्टाइल में छोटे-छोटे बदलावों के साथ ही सबसे जरूरी है कि आप एक स्वस्थ आहार लें और भरपूर मात्रा में पानी पिए। पूरे दिन ऊर्जावान रहने के लिए और अच्छे से ऑफिस में काम करने के लिए आपको उचित आहार और पानी पीना होगा। 

(डिस्क्लेमर: इस लेख में सामान्य जानकारी पर आधारित सलाह और तर्क दिए गए हैं। कृपया इस पर अमल करने से पहले विस्तृत जानकारी किसी विशेषज्ञ से जरूर लें।)

टॅग्स :हेल्थ टिप्सटिप्स एंड ट्रिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब