लाइव न्यूज़ :

पीले दांतों को सफेद कैसे करें : दांतों को कालापन-पीलापन दूर करने, मुंह की बदबू हटाने के लिए अपनाएं ये 6 घरेलू तरीके

By उस्मान | Updated: January 6, 2021 14:34 IST

teeth whitening treatment : जानिये महंगे ओरल प्रोडक्ट्स के बिना दांतों को मजबूत और चमकदार कैसे बनाया जा सकता है

Open in App
ठळक मुद्देपीले दांत आपके लिए शर्मिंदगी का कारण बन सकते हैं केमिकल प्रोडक्ट से दांत हो सकते हैं खराब नैचुरल उत्पादों से दांतों को बनाएं चमकदार

दांत शरीर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। सुंदरता के लिए सफेद दांत होना जरूरी है। गंदे चेहरे की सुंदरता को कम करते हैं। अक्सर देखा गया है कि लोग दांतों सही तरह देखभाल नहीं करते हैं। 

पीले दांत आपके लिए शर्मिंदगी का कारण बन सकते हैं। बाजार में उपलब्ध रासायनिक उत्पाद दांतों को अधिक नुकसान पहुंचा सकते हैं। कई लोग अपने दांतों को साफ और स्वास्थ्य रखने के लिए सुबह-शाम ब्रश करते हैं लेकिन फिर भी पीलेपन की समस्या देखने को मिल ही जाती है। 

हम आपको कुछ ऐसे उपाय बता रहे हैं, जिन्हें आप दांतों को सफेद और चमकदार बनाने के लिए घर पर आसानी से कर सकते हैं। इनसे दांतों को मजबूती मिलती है और बदबू और मसूड़ों की समस्या से भी राहत मिल सकती है। 

संतरे के छिलके और तुलसी इस नुस्खे को तैयार करने के लिए संतरे के छिलके और तुलसी के पत्तों को धूप में सुखाएं। सूखने के बाद इन्हें पीसकर पाउडर को एक डिब्बे में रख लें। अब रोज सुबह उठकर इस पेस्ट को नींबू के रस के साथ मिलाएं। इससे हर दिन अपने दांतों को ब्रश करें। इस उपाय को कुछ दिनों तक लगातार करने से आपके दांत पूरी तरह से सफेद हो सकते हैं और मुंह से बदबू भी नहीं आएगी।

नमक और तेलदांतों को चमकदार बनाने के लिए आपको हफ्ते में एक बार नमक और तेल से उन्हें साफ करना चाहिए। इस उपाय के लिए आधा चम्मच नमक में दो बूंद सरसों का तेल मिलाएं और इससे दांतों पर मालिश करें। इससे दांतों का पीला रंग साफ हो जाएगा।

अंडे के छिलकेआप सभी लोग अंडे का इस्तेमाल किसी ना किसी रूप में जरूर करते होंगे लेकिन उसके छिलके को आप फेंक देते हैं। लेकिन आप उसी छिलके का इस्तेमाल अपने दांतों को पीलेपन से छुटकारा दिलाने के लिए कर सकते हैं।

 

इसके लिए आप अंडे के छिलके का पाउडर इस्तेमाल करें। इसके लिए आप अपने घर में ही अंडे के छिलके को पीसकर उसका पाउडर बना सकते हैं। रात में उस पाउडर से अपने दांतों पर रगड़े और कुछ ही हफ्तों में आपके दांत चमक उठेंगे। 

बेकिंग सोडा और नींबू एक बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा एक कटोरे में कर लें उसके ऊपर से एक पुरे नींबू का रास निचोड़ ले। दोनों को आपस में अच्छे से मिला ले। अच्छी तरह मिलाने के बाद आप इस पेस्ट को ब्रश पर रखकर अच्छी तरह अपने दातों पर घिसते रहें, जिस तरह से आप रोज़ाना टूथपेस्ट यूज़ करते हैं।

उसके बाद पानी का अच्छी तरह कुल्ला करें, उसके बाद जो आपको देखने को मिलेगा उसे देखर आप सच मुच हैरान हो जायेंगे। इसे तरीके को आप सप्ताह में एक बार जरूर करें।

स्ट्रॉबेरी का पेस्टस्ट्रॉबेरी के कुछ टुकड़ों को पीसकर, इस लेप को दांतों पर लगाकर मसाज करें। ऐसा दिन में दो बार करने से कुछ ही दिनों में पीले दांत सफेद होने लगते हैं। बेकिंग सोडा और स्ट्रॉबेरी के पल्प को मिलाकर भी दांतों पर रगड़ने से दांतों का पीलापन खत्म होता है।

दो बार ब्रश करनादांतों को स्वस्थ रखने के लिए आप दिन में दो बार ब्रश करें। यह आपके दांतों को हमेशा मजबूत और सफेद बनाए रखेगा। सुबह उठने और रात को सोने से पहले ब्रश करने से आपके दांत मोती की तरह चमक सकते हैं।

टॅग्स :घरेलू नुस्खेहेल्थ टिप्सहेल्थी फूडमेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब