पुराने से पुराना जोड़ों का दर्द का इलाज : घुटनों के जोड़ो में दर्द से राहत दिला सकते हैं ये आसान 10 घरेलू उपाय

By उस्मान | Published: March 3, 2021 12:32 PM2021-03-03T12:32:57+5:302021-03-03T12:53:34+5:30

जोड़ों में दर्द का इलाज : मौसम बदलते ही जोड़ों के दर्द की समस्या भी बढ़ने लगी है

how to get rid knee joint pain: 8 effective home remedies for joint pain, tips to get rid arthritis and joint pain naturally in Hindi | पुराने से पुराना जोड़ों का दर्द का इलाज : घुटनों के जोड़ो में दर्द से राहत दिला सकते हैं ये आसान 10 घरेलू उपाय

जोड़ों में दर्द का इलाज

Highlightsसिर्फ बुजुर्ग ही नहीं युवा भी हो रहे हैं इस समस्या का शिकारघर में मौजूद है जोड़ों के दर्द का इलाजलक्षण गंभीर होने पर तुरंत चिकित्सीय सहायता लें

जोड़ों में दर्द की समस्या आम है जो आजकल सिर्फ बुजुर्गों को ही नहीं बल्कि युवाओं के लिए बड़ी समस्या बनता जा रहा है। मौसम बदलने से यह समस्या और भी ज्यादा गंभीर हो गई है। 

कई मामलों में इसके लिए डॉक्टर की मदद की आवश्यकता नहीं होती है और खुद ठीक हो जाती है। हालांकि लक्षण गंभीर होने पर आपको चिकित्सीय सहायता की जरूरत हो सकती है। कुछ घरेलू उपचार भी हैं जो पुराने घुटनों के दर्द से आराम देने में मदद कर सकते हैं। चलिए जानते हैं- 

हल्की एक्सरसाइज करें
ऑस्टियोआर्थराइटिस घुटने के दर्द के सबसे सामान्य कारणों में से एक है। एक्सपर्ट्स इससे राहत पाने के लिए हल्की एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं। पैदल चलना, साइकिल चलाना, तैराकी और योग सभी फायदेमंद हो सकते हैं।

वजन कम करें
जिन लोगों का वजन अधिक होता है उनमें घुटनों के दर्द का खतरा अधिक होता है। अतिरिक्त वजन उठाने से जोड़ों को अधिक काम करना पड़ता है। शरीर के अतिरिक्त भार से पूरे शरीर में सूजन बढ़ जाती है और घुटने प्रभावित होते हैं। इसके लिए आपको वजन कम करने का डाइट प्लान फॉलो करना चाहिए।

मसाज करें
जोड़ों में दर्द से राहत पाने के लिए मसाज करना एक बेहतर उपाय है। इसके कई तरीके हो सकते हैं। पहले तरीके यह है कि हाथों को मुट्ठी में बंद करके, ऊपरी, निचले और मध्य जांघ को दोनों हाथों से 10 बार टैप करें। तीन बार दोहराएं।

दूसरा तरीका यह है कि फर्श पर बैठे, हाथ की एड़ी को जांघ के शीर्ष पर रखें और इसे घुटने से दूर तक विभाजित करें, फिर छोड़ दें। पांच बार दोहराएं। जांघ के बाहरी और भीतरी किनारों के लिए भी ऐसा ही करें।

अरोमाथेरेपी 
एसेंशियल ऑयल घुटनों के दर्द को कम करने में मदद कर सकते हैं। एक अध्ययन ने सुझाव दिया कि अदरक और संतरे से युक्त तेल से मालिश करने से ऑस्टियोआर्थराइटिस के कारण होने वाले मध्यम से गंभीर दर्द में सुधार होता है।

बर्फ की सिकाई 
जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए आपको बर्फ की सिकाई करनी चाहिए। इससे ऊतकों को सही करने में मदद मिलती है। इसके अलावा आपको पर्याप्त आराम करना चाहिए। इसके लिए बर्फ को कपड़े में लपेटकर जोड़ों पर रखें। 

गर्म सिकाई
ठंडी सिकाई की तरह गर्म सिकाई भी लोअर बेक पेन और जोड़ों में दर्द के लिए लाभदायक है। इससे आर्थराइटिस की वजह से होने वाले जोड़ों के दर्द से आराम मिल सकता है। एक पैड में गर्म पानी भरकर प्रभावित हिस्से की सिकाई करें। 

सेब का सिरका 
कुछ स्रोतों के अनुसार, सेब के सिरके में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो गठिया और अन्य प्रकार के दर्द से राहत देने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा कोलेजन, जिलेटिन या पेक्टिन और कच्चे भोजन का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। 

विटामिन डी
विटामिन डी मजबूत हड्डियों का निर्माण करता है और प्रतिरक्षा प्रणाली के कार्य को बनाए रखने में मदद करता है। एक अध्ययन में पाया गया कि आर्थराइटिस से पीड़ित लोगों में विटामिन डी का स्तर कम होता है। इसके लिए आपको विटामिन डी से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए और सुबह की धूप लेनी चाहिए।

Web Title: how to get rid knee joint pain: 8 effective home remedies for joint pain, tips to get rid arthritis and joint pain naturally in Hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे