लाइव न्यूज़ :

How to gain healthy weight: दुबलेपन से पाएं छुटकारा, वजन बढ़ाने के लिए खाना शुरू कर दें ये 10 चीजें

By उस्मान | Updated: August 3, 2021 11:59 IST

हेल्दी तरीके से वजन बढ़ाने के लिए खाने में शामिल करें ये चीजें, थकान और कमजोरी भी होगी दूर

Open in App
ठळक मुद्देहेल्दी तरीके से वजन बढ़ाने के लिए खाने में शामिल करें ये चीजेंइन चीजों से सेवन से थकान और कमजोरी भी होगी दूर खाने के समय और मात्रा का रखें विशेष ध्यान

लोग आजकल बेशक वजन बढ़ने से परेशान हैं लेकिन बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं। शरीर जरूरत से ज्यादा दुबला-पतला है, तो यह आपके आत्मविश्वास को कम कर देता है।

लोग दुबलेपन से छुटकारा पाने के लिए अन्हेल्दी चीजें खाना शुरू कर देते हैं। इस तरह की चीजें मोटापा तो बढ़ाती हैं लेकिन उनमें अन्हेल्दी फैट होता है जो आपको कई बीमारियों का मरीज बना सकता है। अगर आप पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो हम आपको बता रहे हैं कि आप हेल्दी तरीके से कैसे अपना वजन बढ़ा सकते हैं।

एक दिन में 5 से 6 बार खाएं

अगर आप वेट गेन करना चाहते हैं, तो आपको एक दिन में 5 से 6 बार खाना चाहिए। आप हर 3 घंटे में खा सकते हैं और ध्यान रहे कि मील में थोड़ा-थोड़ा ही खाएं क्योंकि एक बार में ज्यादा खाने से आपको अपच की समस्या हो सकती है। इसके अलावा आपको अपनी डायट में हेल्दी फूड्स ही शामिल करने चाहिए। 

हफ्ते में 3 बार वेट ट्रेनींग करें

जब आप वेट ट्रेनिंग करने लगेंगे, तो आपकी मसल्स बढ़ने लगेंगी। ट्रेनिंग के दौरान धीरे-धीरे स्ट्रेंथ बढ़ने के साथ-साथ वजन बढ़ाना भी शुरू करें। ध्यान रहे कि एक साथ ज्यादा वेट उठाने या वर्कआउट करने की कोशिश ना करें।

300 से 500 कैलोरी अधिक खाएं

अगर आप बहुत पतले हैं, तो आपको सामान्य से 300 से 500 कैलोरी का सेवन करना चाहिए। जाहिर है आपको इतनी कैलोरी एक बार खाने से नहीं मिलती है।

प्रोटीन की मात्रा बढ़ाएं

जैसा कि पहले बताया गया है, आपको हर दिन सामान्य सेवन की तुलना में 300-500 अधिक कैलोरी खानी चाहिए। इसके लिए  आप प्रोटीन से भरपूर चीजें जैसे पनीर, मीट, अंडे आदि खा सकते हैं।

कैलोरी वाला ड्रिंक पियें

आपको बता दें कि सिर्फ खाने की चीजों से कैलोरी की जरूरत को पूरा कर पाना मुश्किल होता है। इसलिए आप कैलोरी लेने के लिए दूध, मिल्क शेक, प्रोटीन शेक आदि ले सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि इन चीजों में शुगर की मात्रा अधिक ना हो।

दूधदूध में वसा और कैल्शियम बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है। यदि आप इसे अपने आहार में शामिल करेंगे तो इससे आपका शारीरिक विकास बहुत तेजी से होगा। इसके अलावा यह आपकी हड्डियों और दातों के लिए भी काफी अच्छा होता है।

चावलचावल से हमें बहुत अधिक मात्रा में कैलोरी मिलती है जो हमारा तेजी से वजन बढ़ाने में मदद करती है। एक कप चावल से हमें बहुत अधिक कैलोरी मिलती है। इसके अलावा चावल पकाने में काफी आसान होता है। यदि हम चावल में सोयाबीन और कुछ सब्जियां मिलाकर खाएं तो यह पौष्टिक होने के साथ-साथ स्वादिष्ट भी रहता है।

चिकनचिकन में प्रोटीन बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है। हम सभी जानते हैं कि हमारा वजन कम करने और बढ़ाने में प्रोटीन का बहुत अधिक महत्व होता है। अगर आप बहुत तेजी से अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं तो चिकन एक बेहतर विकल्प है।

खजूर और केला खजूर बहुत मीठा फल होता है। बहुत से लोग खजूर के गुणों को नहीं जानते हैं। आपको बता दें कि खजूर में विटामिन और कार्बोहाइड्रेट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। सुबह कुछ खजूर और केले का शेक पीने से शरीर को ताकत मिलती है और चेहरे की सुंदरता भी बढ़ने लगती है।

बादामबादाम खाने से तंत्रिकाओं का विकास होता है। साथ ही यह वजन बढ़ाने के लिए एक अच्छे विकल्प के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। आप हर रोज बादाम खाएं तो शारीरिक कार्यों और तंत्रिकाओं में स्थिरता आयेगी और वजन बढ़ेगा।

गुड़-चना ऐसा कहा जाता है कि गुड़ में भरपूर मात्रा में कैल्‍शियम और फास्‍फोरस पाया जाता है। यह दोनों तत्‍व हड्डियों को मजबूती देने में बेहद मददगार हैं। अगर आप बहुत अधि‍क थकान या कमजोरी महसूस करते रहे हैं, तब भी गुड़ आपकी मदद कर सकता है। क्योंकि यह आपके शरीर में उर्जा के स्तर को बढ़ा देता है, और आपको थकान महसूस नहीं होती।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडडाइट टिप्सफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब