इस एक एक्सरसाइज से 1 घंटे में 1000 कैलोरी बर्न कर सकते हैं आप

By उस्मान | Published: September 13, 2018 04:56 PM2018-09-13T16:56:26+5:302018-09-13T16:56:26+5:30

अगर आप मोटाप कम करने के लिए जिम में मोटी रकम खर्च कर रहे हैं, तो अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है। आप अपने घर पर ही एक खास एक्सरसाइज के जरिए कैलोरी बर्न कर सकते हैं। 

how to burn 1000 calories in one hour for weight loss | इस एक एक्सरसाइज से 1 घंटे में 1000 कैलोरी बर्न कर सकते हैं आप

फोटो- पिक्साबे

मोटापा एक गंभीर समस्या है और इससे आपको कई बड़ी समस्याएं हो सकती हैं। शोधकर्ताओं के अनुसार मोटापे से पीड़ितों को डायबिटीज, कैंसर और दिल से जुड़ी समस्याएं होने का अधिक खतरा होता है। अगर आप मोटाप कम करने के लिए जिम में मोटी रकम खर्च कर रहे हैं, तो अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है। आप अपने घर पर ही एक खास एक्सरसाइज के जरिए कैलोरी बर्न कर सकते हैं। 

एक घंटे में 1000 कैलोरी बर्न करना किसी सपने से कम नहीं है। जाहिर है एक घंटा एक्सरसाइज करने के मतलब है भूख का तीन गुना बढ़ना। जब आप ज्यादा खाएंगे तो वजन घटने की बजाय तेजी से बढ़ने लग जाएगा। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आपके लिए यह काम नामुमकिन है। कुछ एक्सरसाइज हैं जिनके जरिए आप एक घंटे में एक हजार कैलोरी बर्न कर सकते हैं। फिटनेस एक्सपर्ट इमरान खान आपको बता रहे हैं।  

इस बात का रखें ध्यान
इमरान के अनुसार, आप एरोबिक से लेकर कार्डियो जैसे हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग करके एक घंटे में एक हजार कैलोरी बर्न कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक शोर्ट पीरियड में हाई-इंटेंसिटी एक्सरसाइज करनी चाहिए और उसके बाद 30 सेकंड का रेस्ट करना चाहिए। इसके बाद उसको रिपीट करना चाहिए। इससे आपको जिम छोड़ने के बाद भी लंबे समय तक कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। 

रोप जम्पिंग 
रोप जम्पिंग रनिंग जैसा ही है। यह एक ऐसी एक्ससाइज है जिससे पूरे शरीर पर काम होता है। इस एक्सरसाइज के जरिए आपको एक घंटे में 750-1047 कैलोरी बर्न करने में मदद मिल सकती है। आपको बता दें कि इसमें आपका रेस्ट टाइम भी शामिल है। ध्यान रहे कि आपको इस एक्सरसाइज को बहुत धीमी गति से नहीं करना है। 

Web Title: how to burn 1000 calories in one hour for weight loss

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे