लाइव न्यूज़ :

अनइवेन पीरियड्स अब नहीं करेंगे परेशान, ऐसे करें घरेलू उपचार

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 20, 2017 12:15 IST

अनइवेन पीरियड्स हो जाने की समस्या सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है। इसको सही और रेग्युलराइज करने के लिए घर के कुछ घरेलू नुस्खों को अपना सकते हैं।

Open in App

अनइवेन पीरियड्स होना खतरे की घंटी हो सकती है। इसका समय रहते इलाज नहीं करवाया गया तो असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है। इस समस्या को घरेलू नुस्खों से भी ठीक किया जा सकता है।  अनियमित मासिक धर्म होने से परेशानियां

मासिक धर्म ना होने या अनियमित होने से महिलाओं को स्तन में चुभन, पेट के निचले हिस्से में भारीपन, मतली होना एवं आलस महसूस होती है। हालांकि, महिलाओं में अनियमित मासिक धर्म के अलग-अलग कारण हो सकते है नीचे जानें ऐसे ही कुछ कारण और उसको सही करने के आसान घरेलू नुस्खे। 

ये हो सकते हैं कारण

हर महिला के हार्मोन्स अलग-अलग होते हैं इसलिए उनमें अनियमितता के अलग-अलग कारण भी होते हैं।

1. शादी के बाद आपके मासिक धर्म होने में गड़बड़ी हो सकती है। इसके अलावा जैसे, पौष्टिक आहार ना लेना, जंक फूड का अधिक सेवन, स्‍मोकिंग, शराब, तनाव, वजन का तुरंत बढ़ना या घटना, प्रसव, गर्भपात या स्‍तनपान आदि।

2. समय पर डॉक्टर की राय नहीं लेने से आपके गर्भाशय में गांठ हो सकती है।

3. मासिक धर्म के अनियमित होने से गर्भाधारण करने में भी समस्या आती है |

4. शादी के बाद सामान्यत महिलाएं गर्भनिरोधक उपायों का इस्तेमाल करती हैं जिसकी वजह से हार्मोनल बैलेंस बिगड़ जाता है। उसे सामान्य होने में वक्त लगता है और यह भी मासिक धर्म की अवधि को प्रभावित करता है।

घरेलू उपचार से हो सकती है समस्या दूर

अनियमित मासिक धर्म को गंभीर रूप से लेना चाहिए और इसका इलाज तुरंत ही डॉक्टर से करवाना चाहिए। लेकिन घर पर ही कुछ बातों का ध्यान रखकर इस समस्या से बचा जा सकता है।  

1. मसालेदार और गर्म खाद्य पदार्थ, फास्ट फूड, डिब्बाबंद खाद्य पदार्थों और अन्य जंक फूड को खाने से बचे क्‍योंकि इसमें पोषक तत्वों की कमी होती है। संतुलित और पौष्टिक आहार खाना चाहिये। फल, अनाज, सब्‍जियां, मीट, दाल और डेयरी प्रोडक्‍ट जरुर खाना चाहिए। 

2. वजन कम करने के चक्‍कर में यदि आप नाश्‍ता या एक टाइम का खाना छोड़ देती हैं तो भी पीरियड्स पर असर पडे़गा। आपको तीन टाइम भोजन जरुर करना चाहिए। 

3. धनिया या सौंफ के बीज का काढ़ा रोज दिन में एक बार पीना चाहिए। 

4. गाजर और चुकन्‍दर का रस पी कर भी अनियमित महावारी को ठीक किया जा सकता है।  

5. पानी में नींबू का रस और दालचीनी का पाउडर एक साथ मिला कर उसे रोजाना पी सकती हैं। 

6. दिन में दो बार एक चम्‍मच तिल का पाउडर खाइए। 7. दिन में एक कप बटर मिल्‍क यानी मठ्ठा पीजिए, इसमें पानी भी मिला सकती हैं।

8. माना जाता है कि अंगूर का जूस भी पीरियड को नियमित कर सकता है, कच्‍चा पपीता और एलोवेरा का जूस पीने से फायदा हो सकता है।

अनियमित माहवारी को सामान्य करने के लिए पीरियड्स के एक या दो हफ्ते पहले से गन्ने के रस का सेवन करना चाहिए। 

टॅग्स :अनिश्चित मासिक धर्महेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब