लाइव न्यूज़ :

शरीर में कितना खून होना चाहिए, खून की कमी पूरी करने के लिए क्या खाना चाहिए ?

By उस्मान | Updated: September 8, 2021 08:40 IST

जानिये शरीर में खून कम क्यों हो जाता है और इसकी कमी से क्या खतरा है

Open in App
ठळक मुद्देखून की कमी एनीमिया नामक बीमारी का कारण बन सकती है आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थ खाने से होगा फायदागर्भवती महिलाओं में औसतन 12 ग्राम खून होना चाहिए

शरीर में खून की कमी कई गंभीर बीमारियों को जन्म दे सकती है। सामान्यतः पुरुषों में हिमोग्लोबिन की मात्रा 13.5 ग्राम से लेकर 17.5 ग्राम होनी चाहिए जबकि महिलाओं में यह 12.0 से लेकर 15.5 ग्राम प्रति लीटर होनी चाहिए। इसकी कमी बहुत अधिक ब्लीडिंग, ल्यूकेमिया, लिवर संबंधी रोग, हाइपोथाइरॉयड और किडनी संबंधित बीमारियों का रूप ले सकते है।

महिला के शरीर में 12 से 16 ग्राम हीमोग्लोबिन होना नॉर्मल होता है। जबकि प्रेग्नेंट महिला के लिए शरीर में 11 से 15 ग्राम हीमोग्लोबिन सामान्य होता है, क्योंकि प्रेग्नेंसी के समय आरबीसी यानी लाल रक्‍त कोशिकाओं की संख्‍या कम हो जाती है। 

शरीर में खून कम क्यों होता है?

डाइट में आयरन की कमी होने से भी हीमोग्लोबिन कम हो सकता है। प्रेग्नेंसी या पीरियड के दौरान अत्याधिक ब्लीडिंग होने से भी ये परेशानी हो सकती है। जंक फूड और अनियमित खान-पान की वजह से बॉडी में हीमोग्लोबिन कम हो सकता है। विटामिन, कैल्शियम इत्यादि की कमी भी इस परेशानी का कारण बन सकता है। 

हीमोग्लोबिन की कमी से कौनसा रोग होता है?

शरीर के रक्त में हीमोग्लोबिन की कमी से होने वाला रोग एनीमिया ऐसी समस्या है, जिसकी अधिकांश महिलाएं शिकार होती हैं। गर्भवती महिलाओं में एनीमिया का प्रभाव अधिक पाया जाता है। गर्भावस्था के दौरान शरीर को अधिक मात्रा में विटामिन, मिनरल व फाइबर आदि की जरूरत होती है।

खून की कमी से कौन कौन से रोग होते हैं?

इसमें मुख्य रूप से एनीमिया (खून की कमी) होना। एनीमिया वह स्थिति है, जब शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं की कमी हो जाती है। इससे थकान, कमजोरी और सास लेने में दिक्कत हो सकती है। एनीमिया आयरन की कमी, अंदरूनी रक्त रिसाव के कारण होने वाली खून की कमी, गठिया, कैंसर या किडनी रोग की वजह से हो सकता है। 

क्या खाने से खून बनता है?

चुकंदर का जूस पीने से शरीर में खून की कमी दूर होती है. इसके अलावा गुड़ के साथ मूंगफली को मिलाकर खाने से भी शरीर में आयरन को मिलता है. सेब- सेब एनीमिया में फायदेमंद होता है। इसके नियमित सेवन से शरीर में हीमोग्लोबिन बनता है।

खून की कमी पूरी करने के लिए क्या खाना चाहिए?

लाल रंग का चुकंदर आयरन की कमी को तुरंत दूर करता है। हीमोग्लोबिन बढ़ता है. फलों में अनार सबसे अच्छा है। ड्राई फ्रूट्स रोज खाने की आदत डालें। अलसी के बीज, चिया सीड्स आदि बीजों का सेवन तुरंत शुरू करें। गुड़ खाना आयरन की कमी को दूर करने का देसी तरीका है।

शरीर में हीमोग्लोबिन कैसे बढ़ाये?

जब शरीर में फोलिक एसिड की कमी होती है तो शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर गिरने लगता है। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि हीमोग्लोबिन का स्तर सही बना रहे तो आपको खाने में ऐसे आहारों को शामिल करना होगा जो फोलिक एसिड से भरपूर हों। इनमें आप दाल, बंदगोभी, ब्रोकली, बादाम, मटर और केले को शामिल कर सकते हैं।

प्रेगनेंसी में खून कितना होना चाहिए?

गर्भवती महिलाओं में औसतन 12 ग्राम खून होना चाहिए। मगर जांच के दौरान महिलाओं में 6 से 8 ग्राम खून ही मिल रहा है। यही सर्जरी से डिलीवरी होने का भी सबसे बड़ा कारण बन रहा है। खून की कमी के कारण गर्भ में बच्चे का सही प्रकार से विकास नहीं हो पाता।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सडाइट टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत

स्वास्थ्यनीम से गिलोय तक, सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये 6 चीजें

स्वास्थ्यबिना भूखे रहे कम होगा वजन, एक्सपर्ट ने बताए असरदार फूड्स

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट खजूर खाने के फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यस्टेरॉयड से वजन बढ़ना और जिम सप्लीमेंट्स के पीछे भाग रहे युवा?, विशेषज्ञ बोले-हृदय और उच्च रक्तचाप का खतरा?

स्वास्थ्यवेबसाइटों को क्यों चाहिए आप मानव हैं?, कैप्चा वास्तव में कैसे काम करता है?