लाइव न्यूज़ :

शादियों के मौसम में ऐसे रहें फिट, बेहतर हेल्थ के लिए अपनाएं ये तरीके

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 15, 2017 17:24 IST

शादियों के सीजन में खानपान पर बहुत असर पड़ता है। समय-बेसमय खाना खाने से आपकी हेल्थ और फिटनेस भी बिगड़ सकती है।

Open in App

शादियों का मौसम दरवाजे पर दस्तक दे चुका है लेकिन सर्दी के कारण फिटनेस रूटीन भी गड़बड़ाने लगा है। शादियों और पार्टियों का आनंद उठाने के साथ फिटनेस को कायम रखने के लिए दैनिक आहार व गतिविधियों में संतुलन रखना जरुरी है। इंडस हेल्थ प्लस की प्रीवेंटिव हेल्थकेयर स्पेशलिस्ट कंचन नायकवाड़ी कुछ खास टिप्स दे रही हैं जिसे फॅालो करके आप फिट रह सकती हैं। 1. खान-पान में रखें सावधानी :

शादियों और खान-पान का चोली-दामन का साथ होता है। शादियों के मौसम में यह सुनिश्चित करें कि आप जरूरत से ज्यादा खाना न खाएं। अपनी पसंद का खाना सीमित मात्रा में खाएं और हर चीज का स्वाद चखें। पूरे दिन थोड़ा-थोड़ा आहार लें। इससे आपका मेटाबॉलिज्म बढ़ेगा और आपकी एनर्जी का स्तर बरकरार रहेगा। ऐसे खाने का चुनाव करें, जिनमें प्रोटीन की मात्रा भरपूर हो। इसके साथ ही शराब का सेवन भी सावधानी पूर्वक करें।

2. शारीरिक गतिवधि भी है जरूरी:

आप जो भी खा रहे हैं, उस पर नियंत्रण रखना जरूरी है जितना कि वर्कआउट करना। आप लिफ्ट लेने के बजाय सीढ़ियों का इस्तेमाल करें ताकि इससे बिना किसी अतिरिक्त प्रयास के आप वर्कआउट कर सकेंगे। इसके अलावा शादी का सीजन डांस का सीजन होता है। आप भी इससे कतराएं नहीं। शादियों में जमकर डांस करें। डांस से न केवल आपने तन के लिए बल्कि आपके मन के लिए भी लाभदायक होता है। रिश्तेादरों और दोस्तों की तारीफ आपको अलग से मिलेगी।

3. रहमिन पानी राखिए: 

जाड़े में प्यास कम लगती है तो कई लोगों को लगता है कि सर्दी में पानी पीना ज्यादा जरूरी नहीं। अगर आपको भी ऐसा लगता है तो अपनी सोच बदल लें। सर्दियों में पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीने से डिहाइड्रेशन और थकान हो सकती है। हालिया अध्ययनों में पता चला है कि जब लोग पूरे दिन अधिक पानी पीते हैं, तो कैलोरी कम लेते हैं। घर पर और शादी में काफी मात्रा में पानी पिएं, इससे खाने के प्रति आपकी भूख नियंत्रित होगी। 

4. मिठाइयों से दूर रहें :

मिठाइयों के प्रति लालच को नियंत्रित करें और उनकी जगह सिर्फ ड्राइ फ्रूट्स का सेवन करें। मिठाइयों के सेवन से न सिर्फ आपकी फिटनेस बर्बाद होती है, बल्कि इससे स्वास्थ्य संबंधित अनियमिततायें भी उत्पन्न होती हैं। सेहतमंद बने रहने के लिये रोगों से बचना सबसे बेहतर होता है। 

5. मेडिटेशन है असली मंत्र :

शदियां तनावपूर्ण होती हैं और तनाव मोटापे के प्रमुख कारणों में से एक है। इससे आप जरूरत से अधिक खाना खाने लगते हैं और इस तरह मोटापे का शिकार हो जाते हैं। हर सुबह मेडिटेशन करके तनाव से छुटकारा पाएं। इससे आपको अपने कॉर्टिसोल लेवल के साथ ही पेट की चर्बी को भी घटाने में मदद मिलेगी।

6. अच्छी नींद लें :

जब काम, ड्यूटी और वेडिंग पार्टीज एक-दूसरे से उलझती हैं, तो नींद उड़ जाती है। सुनिश्चित करें कि आप फिट और ऊजार्वान बने रहने के लिये लगभग 6 से 8 घंटों की नींद ले रहे हैं।

टॅग्स :वेडिंग सीजनविंटरविंटर फिटनेसविंटर्स टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

ज़रा हटकेग्लोबल वार्मिंग और कम बर्फबारी का नतीजा?, सर्दियों में खुला रहा जोजिला दर्रा?

भारतJammu-Kashmir: बर्फबारी और बारिश से कश्मीर के वेटलैंड्स फिर से जिंदा हो गए

ज़रा हटकेVIRAL: ब्यूटी पार्लर वालों तुम्हें भगवान माफ नहीं करेगा, लड़कों के साथ धोखा

स्वास्थ्यठंडे मौसम में सर्दी-जुकाम और फ्लू जैसी बीमारियों से बचने के लिए 10 आसान टिप्स

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम