लाइव न्यूज़ :

Homeopathy Mahakumbh 2024: 20 साल बाद भारतीय चिकित्सा पद्धति के इतिहास में होम्योपैथी ने किया कमाल, नीतीश दुबे करेंगे प्रतिनिधित्व

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 6, 2024 21:21 IST

Homeopathy Mahakumbh 2024: भारत के कई राज्यों के अलावा 25 से ज्यादा देशों से पहुंचे होम्योपैथिक चिकित्सकों को 'प्राइड ऑफ होम्योपैथी' अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्दे पूर्व क्रिकेटर क्रिस गेल और सनथ जयसूर्या भी बेहद उत्साहित हैं। जीवन का सर्वाधिक उल्लेखनीय दिन होगा। 

Homeopathy Mahakumbh 2024: एक सप्ताह बाद, यानी 14 जुलाई, रविवार होम्योपैथ चिकित्सा ज बीबीगत के लिए बेहद खास साबित होने वाला है। इस दिन देश-विदेश के कई नामचीन होम्योपैथ चिकित्सक मंच साझा करेंगे। इसी के साथ विश्व का पहला सेवन स्टार होटल दुबई का 'बुर्ज अल अरब' भी होम्योपैथ चिकित्सा जगत का साक्षी बन जाएगा। पिछले समिट में कवि कुमार विश्वास ने कहा था कि आने वाले 20 साल बाद भारतीय चिकित्सा पद्धति के इतिहास में होम्योपैथी चिकित्सा का अलग मुकाम होगा। वर्ल्ड होम्योपैथी समिट-2 का यह आयोजन बर्नेट होम्योपैथी प्राइवेट लिमिटेड की ओर से किया जा रहा है, जिसमें भारत के कई राज्यों के अलावा 25 से ज्यादा देशों से पहुंचे होम्योपैथिक चिकित्सकों को 'प्राइड ऑफ होम्योपैथी' अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

इस समिट में शामिल होने के लिए पूर्व क्रिकेटर क्रिस गेल और सनथ जयसूर्या भी बेहद उत्साहित हैं। उनका कहना है कि 14 जुलाई के दिन का उन्हें बेसब्री से इंतजार है, जब उन्हें होम्योपैथ विकित्सा पद्धति से जुड़े देश—विदेश के नामचीन चिकित्सकों से मिलने का सौभाग्य प्राप्त होगा। यह दिन उनके जीवन का सर्वाधिक उल्लेखनीय दिन होगा। 

इस विशेष आयोजन में कुमार विश्वास, फिल्मी जगत के स्टार अनुपम खेर, गायक कैलाश खेर, सांसद सह फिल्म कलाकार रवि किशन जैसी हस्तियों के साथ खेल जगत की नामचीन हस्तियां पूर्व क्रिकेटर क्रिस गेल और सनथ जयसूर्या भी शामिल होंगे। पिछले समिट में कुमार विश्वास ने ऐसे आयोजन का श्रेय बर्नेट होम्योपैथी प्राइवेट लिमिटेड के एमडी डॉ. नीतीश चंद्र दुबे को दिया था।

डॉ. नीतीश दुबे कहते हैं कि होम्योपैथी भारत का अध्यात्म, ओर जर्मन का विज्ञान है, देश की अबतक की सबसे बड़ी  होम्योपैथिक स्टार्टप  कम्पनी  'बर्नेट होम्योपैथी प्राइवेट लिमिटेड' की नींव बिहार के मुंगेर जिले के कल्याणपुर गांव के रहने वाले डॉ. नीतीश चंद्र दुबे ने रखी है।

बताते चले की दुनिया के पहले फर्स्ट वर्ल्ड होम्योपैथी समिट का आयोजन करने का श्रेय भी डॉक्टर नीतीश को जाता है, डॉक्टर नीतीश यूनाइटेड नेशन की हेल्थ एसेंबली, यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्ट लंदन तथा ब्रिटिश पार्लियामेंट में भी सम्मानित हो चुके हैं

टॅग्स :दुबईडॉक्टर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

ज़रा हटकेपैंट ओपन और कई बार नशे में गिरे?, ड्यूटी के दौरान शराब पी रखी थी समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विनय कुमार सिंह?

विश्वकुवैत में बिजली और जल शोधन संयंत्र पर ईरान का हमला, भारतीय नागरिक की मौत

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम