लाइव न्यूज़ :

बकरी के दूध में मिलाकर पियें यह चीज, नहीं होगा शीघ्रपतन 

By उस्मान | Updated: May 9, 2018 15:38 IST

इस समस्या से पीड़ित व्यक्ति अपने साथी को खुश करने में सक्षम नहीं होता है। आपकी असंतुष्ट सेक्स लाइफ का इफेक्ट आपके वैवाहिक जीवन पर भी पड़ सकता है।

Open in App

क्या आपके पार्टनर को शीघ्र स्खलन या शीघ्रपतन की समस्या है? अगर हां, तो यह आर्टिकल आपके काम आ सकता है। बहुत से पुरुष सेक्स के दौरान बहुत जल्दी स्खलित हो जाते हैं। जाहिर है इससे आपकी पार्टनर निराश हो सकती है। इस समस्या से पुरुषों को अपने साथी के सामने शर्मिंदगी तो होती ही है, वो चिंता और तनाव आदि के भी शिकार हो सकते हैं। शोध से पता चला है कि कम से कम 29 फीसदी लोग अपने जीवन में इस समस्या से पीड़ित होते हैं।

शीघ्रपतन क्या है

यौन संबंध के दौरान महिला के ऑर्गैज्म पाने से पहले या संतुष्ट होने से पहले पुरुष का वीर्यपात होना या स्खलित होना शीघ्रपतन कहलाता है। जाहिर है इस समस्या से पीड़ित व्यक्ति अपने साथी को खुश करने में सक्षम नहीं होता है। आपकी असंतुष्ट सेक्स लाइफ का इफेक्ट आपके वैवाहिक जीवन पर भी पड़ सकता है। आयुर्वेदिक मेडिसिन डॉक्टर सुनील कुमार के अनुसार, इस समस्या पर काबू पाने के लिए आपको नीचे बताए गए उपायों पर काम करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- पार्टनर के सामने अब नहीं होंगे शर्मिंदा! शीघ्रपतन से निपटने के 4 आसान तरीके 

1) अश्वगंधा

अश्वगंधा एक प्रभावी औषधीय जड़ी-बूटी है। पुरुषों में यौन समस्याओं का इलाज करने के लिए अधिकांश आयुर्वेदिक दवाओं में इसका उपयोग किया जाता है। इसे अंगों की ताकत बढ़ाने और पुरुषों में स्टेमिना और कंट्रोल बढ़ाने के लिए जाना जाता है। आधा चम्मच अश्वगंधा पाउडर लें और इसे बकरी के दूध के में मिलाएं। इस मिश्रण को दिन में दो बार पीएं।  

2) केसर और बादाम

केसर को ऐफ्रोडीसियाक यानी सेक्स इच्छा बढ़ाने के लिए जाना जाता है। बादाम में सेलेनियम, जिंक और विटामिन ई होता है, जो यौन स्वास्थ्य और प्रजनन के लिए महत्वपूर्ण हैं। सेलेनियम एक आवश्यक खनिज है, जो बांझपन से जुड़ी समस्याओं में मदद कर सकता है और जिंक एक खनिज है जो पुरुषों के सेक्स हार्मोन का उत्पादन करने में मदद करता है और कामेच्छा को बढ़ावा दे सकता है।  

3) अदरक और शहद

अदरक और शहद शीघ्रपतन के लिए एक असरदार घरेलू उपाय है। अदरक लिंग क्षेत्र में रक्त प्रवाह में वृद्धि करने में मदद करता है जिससे आपको कंट्रोल मिलता है। शहद को भी ऐफ्रोडीसियाक के रूप में जाना जाता है जो स्ट्रेंथ बढ़ाता है। 

यह भी पढ़ें- बिस्तर पर देर तक टिकना है तो आज ही से छोड़ दें यह काम

4) लहसुन

समय से पहले स्खलन को दूर करने के लिए लहसुन एक प्रभावी इलाज है। यह लिंग में रक्त प्रवाह को बढ़ाने के साथ-साथ आपके शरीर को गर्म करने में भी मदद कर सकता है। शुद्ध घी में लहसुन फ्राई कर लें। बेहतर परिणाम के लिए रोजाना 3-4 लहसुन की कली चबा लें। 

5) हरी प्याज के बीज

अगर आप शीघ्रपतन की समस्या से पीड़ित हैं, तो आपको हरी प्याज के बीजों का सेवन करना चाहिए। इसके बीजों को ऐफ्रोडीसियाक के रूप में जाना जाता है। सामान्य रूप से प्याज के सेवन से भी आपको सेक्स से जुड़ी समस्याओं से बचने में मदद मिल सकती है। इसके लिए बीजों को पानी में मिलाकर खाने से पहले तीन बार पिएं।

(फोटो- पिक्साबे)

टॅग्स :घरेलू नुस्खेहेल्थ टिप्ससेक्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यअध्ययन: बच्चों में बढ़ती हिंसा और उसके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

स्वास्थ्यभारतीय वैज्ञानिकों ने गर्भ के अंदर 'जेनेटिक स्विच' का पता लगाया, गर्भावस्था में हो सकता मददगार

स्वास्थ्यक्या ‘बेरी’ खाना सुरक्षित है? कीटनाशक डाइमेथोएट के बारे में चिंता करना कितना सही

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

स्वास्थ्यखांसी-जुकामः कफ सीरप की बिक्री पर लगाम कसने की कोशिश

स्वास्थ्यपुरुषों की शराबखोरी से टूटते घर, समाज के सबसे कमजोर पर सबसे ज्यादा मार

स्वास्थ्यकश्‍मीर की हवा, कोयला जलाने की आदत, आंखों में जलन, गले में चुभन और सांस लेने में दिक्कत?

स्वास्थ्यखतरनाक धुएं से कब मुक्त होगी जिंदगी?, वायु प्रदूषण से लाखों मौत