लाइव न्यूज़ :

रोटी के बाद ये मीठी चीज खाना शुरू कर दें, खून की कमी, कमजोरी, जोड़ों का दर्द, अपच जैसे 10 रोग होंगे दूर

By उस्मान | Updated: January 11, 2020 13:19 IST

सभी मीठी चीजें सेहत के लिए फायदेमंद नहीं होती हैं। लेकिन यह चीज आपके लिए हर तरह से फायदेमंद है.

Open in App

कई लोग खाना खाने के बाद कुछ मीठा खाना पसंद करते है। लेकिन सभी मीठी चीजें सेहत के लिए फायदेमंद नहीं होती हैं। ज्यादा मीठा खाने से डायबिटीज, दिल से जुड़े रोग, मोटापा जैसी कई गंभीर बीमारियों का खतरा रहता है। अगर आप मीठे के शौकीन हैं और अपनी इच्छा को नहीं मारना चाहते हैं, तो हम आपको एक ऐसी मीठी चीज के बारे में बता रहे हैं, जिसे आप शौक से खा सकते हैं और आपकी सेहत को भी नुकसान नहीं होगा। 

अगर आप रात को खाने के बाद थोड़ा गुड़ खाते है तो यह आपके सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद हो सकता है। रात को खाना खाने के बाद गुड़ का सेवन याददास्त बढ़ाने में कारगर है, याददास्त की कमजोरी को दूर करने के लिए आप रात में खाना खाने के बाद गुड़ का सेवन कर सकते है। शरीर में आयरन की कमी होने पर गुड़ आपकी काफी मदद कर सकता है। गुड़ आयरन का एक अच्छा और सुलभ स्रोत है। एनिमिया के रोगियों के लिए भी गुड़ बेहद फायदेमंद होता है।

गुड़ में भरपूर मात्रा में कैल्‍शियम और फास्‍फोरस पाया जाता है। यह दोनों तत्‍व हड्डियों को मजबूती देने में बेहद मददगार हैं। गुड़ के साथ अदरक खाने से जोड़ों के दर्द से छुटकारा मिलता है।

गुड़ पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। इसे खाने से पेट में गैस नहीं बनती और ना ही कब्ज की शिकायत रहती है। ये खून से हानिकारक टॉक्सिन को बाहर निकालता है और शरीर में रक्त प्रवाह बेहतर बना सकता है।  

गुड़ में एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स पाए जाते हैं जो हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं। इसके सेवन से सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियों से राहत मिलती है।

ऐसा कहा जाता है कि गुड़ में कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन, विटामिन्स, कॉपर जैसे जरूरी पोषक तत्व होते हैं। यही वजह है कि इसके सेवन से एनीमिया जैसी समस्या से राहत मिलती है। अगर आपको खून की कमी है, गुड़ का सेवन बहुत ही फायदेमंद होगा।

सर्दियों के मौसम में प्रदूषण का प्रकोप बढ़ने लगता है। जिस वजह से अस्थमा और टीबी जैसी सांस और फेफड़ों की परेशानी बढ़ जाती है। ऐसे में गुड का सेवन बहुतर ही लाभकारी होता है। इसमे एंटी एलर्जिक गुण होते हैं, जो आपको इन परेशानियों से बचाते हैं। 

गुड़ को मक्खन के साथ मिलाकर खाने से सांस संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। गर्म पानी के साथ खाने से पेट की कई परेशानियों से निजात मिलती है। साथ ही ये इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत करता है जिससे शरीर को विभिन्न रोगों से लड़ने की ताकत मिलती है। 

इसके अलावा आप गुड़ की चाय भी पी सकते हैं। गुड़ चीनी का एक बढ़िया और हैल्दी विकल्प है गुड़। गुड़ के नियमित सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। हाईबीपी वाले लोगों के लिए यह रामबाण से कम नहीं है। डॉक्टर्स भी हाईबीपी वालों को गुड़ के सेवन की सलाह देते हैं।

गुड़ की चाय पाचन तंत्र को सही रखने में मददगार है। इसमें गन्ने के रस के पोषक तत्व बरकरार रहते हैं। यह गैस की समस्या को दूर करता है। साथ ही खाना खाने के बाद इसके सेवन से खाना जल्दी पचता है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडडाइट टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब