लाइव न्यूज़ :

हद से ज्यादा फायदेमंद हैं 7 फल-सब्जियों के छिलके, यौन समस्या, शुगर जैसे 15 रोगों से देते हैं छुटकारा

By उस्मान | Updated: September 6, 2019 12:57 IST

Healthy Diet Tips: अगर आप अपनी यौन क्षमता में सुधार करना चाहते हैं, तो आपको तरबूज के छिलके खाने चाहिए.

Open in App

ताजे फल-सब्जियां सेहत का खजाना हैं। इनमें सभी आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के बेहतर कामकाज के लिए बहुत जरूरी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ फल-सब्जियों के छिलके उनसे भी ज्यादा फायदेमंद होते हैं। हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बता रहे हैं। अगली बार जब इन फल-सब्जियों के छिलके अलग करें, तो उन्हें फेंकने की गलती न करें बल्कि उनका इस्तेमाल करें, आपको फायदा होगा। 

तरबूज के छिलकेतरबूज की छाल न सिर्फ विटामिन सी और बी6 का भंडार है बल्कि यह आपके यौन जीवन को बेहतर भी बना सकती है। 2008 के एक अध्ययन में, टेक्सास ए एंड एम यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने पाया कि तरबूज के छिलके में यौगिक सिट्रुलिन की मात्रा अधिक होती है, जो आपके शरीर को एक अमीनो एसिड में परिवर्तित करती है, जिससे परिसंचरण में सुधार होता है और रक्त वाहिकाओं को आराम मिलता है।

केले के छिलकेकई अध्ययन इस बात का दावा करते हैं कि केले के छिलके घाव को भरने का काम करते हैं और आप उन्हें बैंडेज की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। इनमें हेल्दी एंटीऑक्सिडेंट जैसे कैरोटीनॉइड और पॉलीफेनोल पाए जाते हैं जो आपको डायबिटीज, हार्ट डिजीज और कैंसर से बचाने में सहायक हैं।

कद्दू के छिलकेकद्दू के छिलके एंटीऑक्सिडेंट विटामिन ए, सी, ई और जिनका का बेहतर स्रोत हैं। इसका पेस्ट बनाकर लगाने से आपको चेहरे के दाग-धब्बों, मुहांसों, कालेपन, झुर्रियों, दानों, ऑयली स्किन, ड्राई स्किन जैसी त्वचा की समस्याओं से बचने में मदद मिलती है।

आलू के छिलकेआलू के छिलके आंखों के नीचे के जिद्दी, काले घेरे को हल्का करने में मदद करते हैं। इसमें कैटेकोलेज़ पाया जाता है, जो एक एंजाइम है जिसमें त्वचा को कालेपन को कम करने के गुण होते हैं। किसी भी बचे हुए आलू के टुकड़ों को दो पतले स्लाइस में काटें, और 10 मिनट के लिए अपनी आंखों के ऊपर रखें।

प्याज के छिलकेप्याज के बिना किसी भी सब्जी का स्वाद अधूरा है। प्याज के अनगिनत स्वास्थ्य फायदे हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके छिलके भी सेहत के लिए उतने ही लाभदायक हैं। प्याज के छिलके पोषक तत्वों का भंडार है। इसमें क्वरसेटिन होता है, जो धमनियों को बंद होने, रक्त शर्करा को कम करने और सूजन को कम करने से रोक सकता है।

संतरे के छिलकेमुंह की बदबू से परेशान है तो संतरे के छिलकों को चबाएं। चेहरे पर दाग धब्बे के निशान हैं तो संतरे के छिलकों में गुलाब जल मिलाकर उन दाग-धब्बों पर लगाएं। सिर में डैंड्रफ हो रहे हों तो इसे दूर करने में संतरे का छिलका काफी मददगार साबित होता है। संतरे के छिलकों को सुखाकर इसमें ओट्स और दूध मिलाकर चेहरे पर लगाएं इससे आपके पिंपल्स खत्म होंगे।

चकोतरा के छिलकेइसके छिलकों में पेक्टिन पाया जाता है जो एक फाइबर है। यह कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकता है। आप इसे कद्दूकस कर सकते हैं, या सलाद के रूप में खा सकते हैं। या फिर चाय में डालकर पी सकते हैं। 

टॅग्स :हेल्थी फूडहेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेस्किन केयरसेक्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब