लाइव न्यूज़ :

Healthy Diet Tips: 3-4 साल तक खराब नहीं होंगी रोजाना खायी जाने वाली ये 15 चीजें, जानें रखने का सही तरीका

By उस्मान | Updated: September 13, 2019 11:08 IST

Healthy Diet Tips: एक्सपर्ट के अनुसार, वैसे तो आपको हमेशा फ्रेश चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए लेकिन आप अपनी पसंद की कुछ चीजों को लंबे समत स्टोर कर सकते हैं और वो भी बिना खराब हुए.

Open in App

फल-सब्जियां, अनाज, दाल, चीनी, डिब्बाबंद आइटम जैसी चीजें बहुत जल्दी खराब हो जाती हैं। कई बार लोग इन्हें लंबे समय तक स्टोर करके रखते हैं और उन्हें मालूम ही नहीं होता है कि वो खराब हो चुकी हैं। खराब चीजों के सेवन से आपको फूड फूड पॉइजनिंग की समस्या हो सकती है। खैर, हम आपको रोजाना इस्तेमाल होने वाले कुछ खाद्य पदार्थों और उन्हें स्टोर करने के तरीके बता रहे हैं जिन्हें आप कम से कम एक साल तक हिफाजत से रख सकते हैं। 

1) फ्रोजन हर्ब्सआपने देखा होगा कि पत्तेदार सब्जियां बहुत जल्दी खराब हो जाती हैं। अगर आपको इन्हें लंबे समय तक बचाकर रखना है, तो आपको इन्हें काटकर आइस क्यूब ट्रे में रखना चाहिए और उसमें पानी व ओलिव ऑयल डालना चाहिए। जब आपको इन्हें पकाना हो तो एक पैन में ओलिव ऑयल गर्म करें और इन्हें क्यूब से निकालकर फ्राई कर लें। इन्हें आप एक साल तक सही रख सकते हैं।

2) फ्रोजन फ्रूट्सवैसे तो हमेशा फ्रेश फ्रूट्स का सेवन करना चाहिए लेकिन फ्रोजन फ्रूट्स को आप लंबे समय तक हिफाजत से रख सकते हैं। इन फलों में मुख्यत बेरीज शामिल हैं। आप इन्हें कम से कम एक साल तक फ्रिज में रख सकते हैं और यह जल्दी खराब नहीं होते हैं।

3) फ्रोजन वेजिटेबलताजा सब्जियों में अधिक पोषक तत्व पाए जाते हैं लेकिन फ्रोजन सब्जियों में भी कुछ समय तक सही मात्रा में पोषक तत्व होते हैं। हालांकि समय बीतने के साथ इनमें विटामिन सी की कमी होने लगती है। आप इन्हें कम से कम 18 महीने तक फ्रिज में रख सकते हैं।

4) नट बटर पीनट, आलमंड और काजू बटर को आप लंबे समय तक स्टोर कर सकते हैं। लेकिन आपको इसे किसी अच्छे जार में रखना चाहिए। इसे आप दो साल तक स्टोर कर सकते हैं। हालांकि फूड एक्सपर्ट मानते हैं कि आपको इसका छह महीने से अधिक इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। 

5) नट्सअगर नट्स को सही तरीके से बंद करके स्टोर किया जाए, तो आप इसे दो साल तक इस्तेमाल कर सकते हैं। बादाम विशेष रूप से टिकाऊ होते हैं। अखरोट की कठोर संरचना ताजगी बनाए रखने में मदद कर सकती है, और बादाम फैट में थोड़ा कम और विटामिन ई में उच्च होता है, जिसका अर्थ है कि इसके खराब होने का जोखिम कम है।

6) कैंड बीन्सआप इस श्रेणी की चीजों को कम से कम दो साल तक स्टोर कर सकते हैं। इसमें राजमा, छोले, फली और मटर आदि शामिल हैं। हालांकि दो साल बाद इनमें नमी आने लगती है जिससे खराब होने का खतरा है। 

इन चीजों को भी कर सकते हैं लंबे समय तक स्टोरइसके अलावा आप कैंड फिश को तीन साल, विनेगर को चार साल, मेपल सिरप को दो साल, सूखी दालों को एक साल, ब्राउन शुगर को एक साल, नमक को एक साल, चावल को एक साल, शहद को एक साल तक स्टोर कर सकते हैं लेकिन आपको इन्हें रखने का सही तरीका आना चाहिए।

टॅग्स :हेल्थी फूडहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब