लाइव न्यूज़ :

कोरोना काल में कमजोर न होने दें पाचन क्षमता, इन 7 असरदार उपायों से मजबूत होगी पाचन क्रिया, बढ़ेगी इम्यूनिटी पावर

By उस्मान | Updated: June 13, 2020 08:55 IST

Healthy diet tips during coronavirus: पाचन क्रिया कमजोर होने से आपका इम्यूनिटी सिस्टम भी कमजोर हो सकता है और आप आसानी से वायरस की चपेट में आ सकते हैं

Open in App

कोरोना वायरस का कोई इलाज नहीं है लेकिन इससे लड़ने के लिए शरीर का मजबूत होना यानी इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होना बहुत जरूरी है। इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है हेकड़ी चीजों के सेवन और उनके शरीर में सही तरह अवशोषित होने से। जब खाना सही तरह अवशोषित नहीं होता है, तो शरीर की सभी जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं जिससे शरीर धीरे-धीरे कमजोर होने लगता है। 

पाचन तंत्र वह अंग है जो हमारे द्वारा सेवन किए गए आहार को पचाकर हमारे पूरे शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। यह स्वस्थ शरीर और स्वस्थ दिमाग के निर्माण में सहायक होता है। लेकिन अधिक खाना, अनियमित खाना, रात को देर तक जागना, खानपान में गरिष्ट चीजों का सेवन करना आदि के कारण हमारा पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है। 

कोरोना काल में बहुत से लोग खाने-पीने पर ध्यान नहीं दे रहे हैं और एक्सरसाइज की कमी की वजह से अभी उनकी पाचन क्रिया कमजोरी होती जा रही है। इससे आपको कब्ज, गैस, एसिडिटी, जैसी समस्याएं हो सकती है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि इस दौरान पाचन क्रिया का मजबूत होने बहुत जरूरी है। यदि आप भी ऐसी समस्या से परेशान रहते हैं तो इन घरेलू उपायों को अपना कर इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

एक्सरसाइज

एक्सरसाइज न केवल स्वस्थ वजन संतुलित बनाए रखने में मददगार होता है बल्कि यह पचने की गति और पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखता है। इसलिए आप प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट का समय एक्सरसाइज के लिए जरूर निकालें। इससे आपको भोजन को पचाने में मदद मिलेगी।

खाना धीरे-धीरे खायेंजल्दबाजी से भोजन करने से वह आसानी से नहीं पच पाता है। आमतौर पर लोग खाने के टुकड़े को आठ-दस बार चबाते हैं जबकि ऐसा माना जाता है कि खाने को कम से कम 30 से 35 बार तक चबाकर खाना चाहिए। इससे पाचन शक्ति मजबूत होती है।

ठंडा पानी न पियें

आजकल ज्यादातर लोग ठंडा पानी भी पीना पसंद करते हैं। जिसके कारण भोजन जल्दी नहीं पच पाता है। इसलिए यदि आपको भोजन पचाने में दिक्कत हो रही है तो आपको गर्म पानी पीना चाहिए। सुबह गर्म पानी पीने और भोजन से कम से कम 30 मिनट पहले पानी पीने से पाचन तंत्र साफ रहता है।

केला खायें केला आपके पाचन के कार्य को सही बनाए रखने में मददगार होता है। आप इसे खाना खाने के बाद या पहले कभी भी खा सकते हैं। दोनों ही तरीकों से आपके पेट के लिए लाभदायक होता है।

कच्चा पपीता भी है लाभकारी

कच्चा पपीता सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। आपकी कमजोरी के कारण शरीर में विटामिन का संचय नहीं होता है तो हम पपीते के सेवन से विटामिन सी प्राप्त कर सकते हैं।

आंवला है फायदेमंदआंवला पाचन तंत्र को मजबूत व सुरक्षित रखने में काफी मददगार होता है। इसलिए प्रतिदिन कम से कम एक आंवला आपको जरूर खाना चाहिए। आप आंवले को कच्चा, चूर्ण के रूप में या फिर मुरब्बे के रूप में सेवन कर सकते हैं। यह पाचन के लिए किसी भी रूप में फायदेमंद ही होता है।

त्रिफला चूर्णयदि आप पाचन तंत्र कमजोरी के कारण परेशान हैं और भोजन को पचाने में दिक्कत हो रही है तो रात को खाना खाने के थोड़ी देर बाद एक चम्मच त्रिफला चूर्ण यानी हरे बहेड़ा आंवला का चूर्ण गुनगुने पानी के साथ सेवन करें।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियामेडिकल ट्रीटमेंटहेल्थी फूडघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्ययाद कीजिए नीम हकीम खतरा-ए-जान वाली कहावत! 

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम