लाइव न्यूज़ :

ऐसे करें केले का इस्तेमाल, मच्छरों के काटने से नहीं होगी खुजली

By उस्मान | Updated: May 4, 2018 15:23 IST

फार्माकोलॉजी एंडसायटोकेमिस्ट्री में प्रकाशित एक शोध के अनुसार, केले का पल्प या केले का छिलका दोनों ही जलन और खुजली में आराम पहुंचाते हैं।

Open in App

मच्छरों के काटने से होने वाली खुजली और जलन आपको परेशान कर सकती है। इस जलन से आपकी नींद हराम हो सकती है। जलन होने पर आप उस जगह को और खुजलाएंगे। पर सबसे बुरी स्थिति उस वक्त बन जाती है, जब उस जगह से खून निकलने लगता है और नाखुन की गंदगी के कारण इंफैक्शन होने का खतरा पैदा हो जाता है। मच्छरों के काटने के बाद होने वाली जलन और खुजली से बचने के लिए कई तरह के घरेलू उपचार प्रचलित हैं। इनमें से एक उपाय केला भी है। अगली बार आपको या आपके छोटे बच्चे को मच्छर के काटने के बाद जलन हो रही हो, तो केले का उपयोग करें। 

फार्माकोलॉजी एंडसायटोकेमिस्ट्री में प्रकाशित एक शोध के अनुसार, केले का पल्प या केले का छिलका दोनों ही जलन और खुजली में आराम पहुंचाते हैं। केले के छिलके, मच्छरों के काटने के बाद होने वाली जलन के लिये असरदार घरेलू उपचार है। चलिए जानते हैं आपको इसके लिए केले का कैसे इस्तेमाल करना चाहिए। 

- केला और चाकू लें। - केला छीलकर इसे अलग रखें। - केला के छिलके को एक कटोरे में डालें।- इसमें ग्लिसरीन की कुछ बूंदें डाल दें। - इस मिश्रण का चिकना पेस्ट बना लें। - थोड़ी देर बाद इस पेस्ट को प्रभावित हिस्से पर लगाएं।- कुछ देर बाद तौलिए प्रभावित हिस्से को पोंछ लें।

आप बनाना पल्प या केले के गूदे को सीधे उस हिस्से पर लगा सकते हैं, जहां मच्छर ने काटा है। केले के छिलकों का उपयोग करने के लिये, पहले उस हिस्से को सैनटाइज करें फिर केले के छिलके को चिकनाई वाली साइड को प्रभावित हिस्से पर 5-10 मिनट के लिये रख दें। हो सके तो छिलके को उस हिस्से में रगड़ें, यह तरीका काफी असरदार है। 

यह भी पढ़ें- पीले दांतों को सफेद करने के 3 तरीके

इसके अन्य फायदे

केले में नॉन- इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जिससे आपको मच्छर के काटने से होने वाली जलन और खुजली को कम करने में मदद मिलती है। इसका कूलिंग इफेक्ट पड़ता है और दर्द कम होता है। ग्लिसरीन मिलाने से प्रभावित हिस्सा नरम बनता है जिससे उस हिस्से पर डार्क स्पॉट नहीं बनता है। 

(फोटो- पिक्साबे) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब