लाइव न्यूज़ :

नारियल पानी में शहद मिलाकर पीने से इन 5 रोगों का होता है नाश

By उस्मान | Updated: May 8, 2018 15:08 IST

नारियल के पानी में शहद मिलाकर पीने से आपको सिरदर्द ही नहीं बल्कि कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचने में मदद मिल सकती है।

Open in App

गर्मियों में नारियल का ठंडा पानी पीने में खूब मजा आता है। आपको बता दें कि नारियल पानी के अनगिनत स्वास्थ्य फायदे हैं। इसी तरह शहद खांसी के लिए अधिक कारगर उपाय है। शहद में मजबूत जीवाणुरोधी गुण होते हैं जो खराब गले को आराम देते हैं और ऐसे बैक्टीरिया को ख़त्म करने में मदद करते हैं, जो संक्रमण का कारण होते हैं। सिरदर्द एक आम समस्या है। इससे बचने के लिए आपको अब गोलियां लेने की जरूरत नहीं है। नारियल के पानी में शहद मिलाकर पीने से आपको सिरदर्द ही नहीं बल्कि कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचने में मदद मिल सकती है। चलिए जानते हैं इस मिश्रण को पीने से आपको क्या-क्या स्वास्थ्य फायदे होते हैं। 

ऐसे बनाएं नारियल पानी और शहद का मिश्रण

एक गिलास नारियल पानी में एक चम्मच शहद मिलाएं। इसे अच्छी तरह मिक्स कर लें। इस मिश्रण को रोजाना सुबह नाश्ते से पहले पिएं। इससे आपको निम्न फायदे होंगे।  

1) देरी से आता है बुढ़ापा

जब सेल्स ख़राब हो जाती हैं, तो बुढ़ापा जल्दी आने लगता है। हालांकि यह प्रक्रिया एक उम्र आने के बाद शुरू होता है। अगर आपको उम्र बढ़ने के लक्षण जैसे सफेद बाल, झुर्रियां, थकान आदि महसूस होने लगे तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर इस मिश्रण को पीने से आपको समय से पहले आने वाले बुढ़ापे को रोकने में मदद मिलती है।

2) इम्युनिटी सिस्टम बनता है मजबूत

नियमित रूप से नारियल पानी और शहद का मिश्रण पीने से आपका इम्युनिटी सिस्टम मजबूत होता है और आपको कई बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलती है। इसमें विटामिन सी और एंटीओक्सिडेंट्स होते हैं जिससे आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।  

3) तुरंत मिलती है एनर्जी

रोजाना सुबह इस मिश्रण को पीने से आपको भरपूर एनर्जी मिलती है और आप पूरे दिन काम करने के लिए तैयार होते हैं। ये मिश्रण पोटेशियम का बेहतर स्रोत है जिससे आपका एनर्जी लेवल बढ़ता है।

यह भी पढ़ें- ज्यादा चावल खाने से महिलाओं को हो सकती है ये बड़ी समस्या 

4) पाचन में होता है सुधार

कई शोध अध्ययनों और विशेषज्ञों ने कहा है कि नारियल के पानी और शहद का मिश्रण पेट दर्द, गैस्ट्र्रिटिस, सूजन, अम्लता इत्यादि जैसे पाचन से संबंधित बीमारियों के इलाज और रोकथाम के लिए सबसे अच्छा प्राकृतिक उपचार है। इस प्राकृतिक पेय में आपके पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए पेट में एसिड सामग्री को बेअसर करने की क्षमता होती है। 

यह भी पढ़ें- गर्मियों में खरबूज खाने से इन 8 बीमारियों का होता है सफाया

5) कब्ज से मिलती है राहत

नारियल के पानी और शहद के मिश्रण में पाचन और पाचन तंत्र स्वास्थ्य में सुधार करने की क्षमता है। इसी तरह इस पेय में कब्ज से छुटकारा दिलाने की क्षमता भी होती है, क्योंकि इस पेय में मौजूद फाइबर सामग्री आंतों में जमा मल को नरम करती है और मल को आसानी से बाहर निकालने में मदद करती है। यह पेय कब्ज को कम करने के लिए आंतों को भी लुब्रिकेट करने का काम भी करता है।

(फोटो- पिक्साबे) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब