लाइव न्यूज़ :

Health Budget 2020: स्वास्थ्य क्षेत्र को मिले 69,000 करोड़ रुपये, 2025 तक पूरी तरह खत्म किया जाएगा टीबी

By उस्मान | Updated: February 1, 2020 12:14 IST

Health Budget Complete Updated Information in Hindi: मिशन इन्द्रधनुष योजना से 12 बीमारियों को जोड़ा गया

Open in App

Budget 2020 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2020-21 का बजट पेश करते हुए स्वास्थ्य क्षेत्र में कई बड़ी घोषणाएं की हैं। उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र के कुल आवंटन को अतिरक्त 69,000 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि देशभर में 'टीबी हारेगा देश जीतेगा' अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत साल 2025 तक टीबी को पूरी तरह खत्म किया जाएगा। चलिए जानते हैं और क्या-क्या बड़ी घोषणाएं हुईं।

हमने स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए अतिरिक्त 69,000 करोड़ रुपये प्रदान किए हैं। 

कुल आवंटन में से, 6,000 करोड़ रुपये की राशि आयुष्मान भारत योजना (पीएम जन आरोग्य योजना) को आवंटित की गई है।

मिशन इन्द्रधनुष योजना से 12 बीमारियों को जोड़ा गया है।

आयुष्मान भारत के तहत 100 जिलों में नए अस्पताल बनाए जाएंगे।

टीबी हारेगा देश जीतेग अभियान चलाया जाएगा, साल 2025 तक टीबी को पूरी तरह खत्म किया जाएगा

पीपीपी मॉडल के तहत मेडिकल कॉलेज बनाए जायेंगे।

112 आस्परेशनल जिलों में जहां इम्पैनल अस्पताल नहीं है उन्हें तवज्जो दी जाएगी। इससे बड़ी संख्या में रोजगार मिलेगा।

देश के सभी जिलों में जनऔषधि केंद्रों का विस्तार किया जाएगा ताकि सस्ती दरों पर दवाइयां उपलब्ध कराई जा सकें।

मेडिकल उपकरणों पर जो टैक्स लगता है उससे मिलने वाले पैसे का उपयोग अस्पताल बनाने में किया जाएगा। 

सामान्य चिकित्सकों और विशेषज्ञों दोनों रूप में योग्य चिकित्सा डॉक्टरों की कमी है।

2020-21 में पोषण संबंधी कार्यक्रमों के लिए 35,600 करोड़ रुपये प्रदान करने का प्रस्ताव 

महिलाओं से जुड़े कार्यक्रमों के लिए 28,600 करोड़ का प्रावधान

टॅग्स :हेल्थ बजट इंडियाबजट २०२०-२१हेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंटजन आरोग्‍य योजना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब