लाइव न्यूज़ :

दीपिका से लेकर कटरीना, आलिया की ये है फेवरेट एक्सरसाइज, जो दिलाती है इन्हें फिट फिगर

By गुलनीत कौर | Updated: January 16, 2018 17:45 IST

सप्ताह में 3 से 4 बार इस एक्सरसाइज को करके फ्लैट टमी पाती हैं प्रसिद्द बॉलीवुड एक्ट्रेस।

Open in App

बॉलीवुड एक्टर्स किस तरह से खुद को फिट रखते हैं, कैसी डायट और एक्सरसाइज फॉलो करते हैं, क्या रूटीन है उनका, यह जानने की उत्सुकता हम सभी में बनी रहती है। तो इसी क्रम में आज हम आपको बताने जा रहे हैं बॉलीवुड की 5 अभिनेत्रियों के बारे में जिनकी फिटनेस का राज है 'पिलाटे एक्सरसाइज'।

क्या है पिलाटे एक्सरसाइज?

योग की तरह ही पिलाटे एक ऐसी एक्सरसाइज है जो दिमाग और शरीर को स्ट्रेस-फ्री बनाए रखने का काम करती है। इन दोनों में अधिक अंतर नहीं होता है। पहला अन्तर यह है कि योग, पिलाटे एक्सरसाइज से काफी पुराना है और योग ही व्यक्ति को अध्यात्म से जोड़ने का भी मार्ग है जो कि पिलाटे एक्सरसाइज में नहीं होता है। 

विशेषज्ञों के अनुसार एक समय में योग और पिलाटे एक्सरसाइज दोनों ही किए जा सकते हैं, लेकिन आजकल बॉलीवुड में पिलाटे एक्सरसाइज का ट्रेंड बढ़ता चला जा रहा है। पिलाटे एक्सरसाइज वेट को कम करने और चर्बी से छुटकारा दिलाने में सहायक बन रही है।

बॉलीवुड की लीडिंग अभिनेत्रियां इसे फिट और स्लिम दिखने के लिए उपयोग में ला रही हैं। तो जानते हैं कौन है वे 5 एक्ट्रेस: 

आलिया भट्ट

आलिया की फिट और ब्यूटीफुल फिगर का एक राज पिलाटे एक्सरसाइज है। ट्रेनर यश्मिन कराचिवाला की ट्रेनिंग के तहत आलिया रोजाना इस एक्सरसाइज को करती है। आलिया पिलाटे में सबसे अधिक 'रोलओवर' एक्सरसाइज को करती है। इससे पेट की चर्बी कम करने में मदद मिलती है। 

दीपिका पादुकोण

दीपिका की हाइट, लुक्स और परफेक्ट फिगर की चर्चा हर जगह होती है लेकिन इसके साथ ही सोशल मीडिया पर उनके जिम करने के भी कम चर्चे नहीं होते हैं। दीपिका भी फिट दिखने के लिए पिलाटे एक्सरसाइज करती हैं। रोलओवर के साथ दीपिका मर्म्ड विद बॉल एक्सरसाइज भी करती हैं। 

कटरीना कैफ

इंडस्ट्री में कटरीना को उनकी फ्लैट और एब्स वाली टमी के लिए जाना जाता है। इसके पीछे भी पिलाटे एक्सरसाइज का ही कमाल है। यह लुक कटरीना को मर्म्ड विद बॉल और स्वैन ऑन बॉल से ही हासिल हुआ है। 

सोनम कपूर

फैशन डीवा सोनम कपूर खुद को मेनटेन करने के लिए वेट ट्रेनिंग, किक्किंग, बॉक्सिंग और पिलाटे एक्सरसाइज भी करती हैं। दिनभर ताकत और जोश पाने के लिए ही सोनम पिलाटे एक्सरसाइज करती हैं।

जैकलीन फर्नांडिस

बॉलीवुड में जैकलीन को फिटनेस फ्रीक कहा जाता है। रोजाना एक्सरसाइज के अलावा जैकलीन अपनी दायात्का भी बेहद ख्याल रखती हैं और उसे समय से फॉलो भी करती हैं। पिलाटे एक्सरसाइज की बात करें तो जैकलीन हफ्ते में 3 से 4 बार इस एक्सरसाइज को जरूर करती हैं। मर्म्ड विद बॉल एक्सरसाइज उनका फेवरेट है। 

टॅग्स :स्वास्थ्यहेल्थ टिप्सयोगबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

फ़िटनेसचाहते हैं शाहिद जैसी फिट बॉडी तो अपनाएं ये टिप्स

स्वास्थ्यघर पर ऐसे करें एक्सरसाइज, कभी नहीं बढ़ेगा वजन

स्वास्थ्य अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास