लाइव न्यूज़ :

गठिया, कान दर्द, दांत दर्द जैसी 7 पीड़ादायक बीमारियों को जड़ से खत्म कर देता है यह हरा पौधा

By उस्मान | Updated: November 7, 2018 08:32 IST

इस पौधे को का सुंदरता के लिए इस्तेमाल किया जाता है लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि सुदर्शन के पत्तों में हड्डियों के दर्द को हरने की अद्भुत क्षमता होती है।

Open in App

हड्डियों में दर्द, कान में दर्द और गठिया जैसी समस्याओं से राहत पाने के लिए वैसे तो बाजार में कई इलाज मौजूद हैं लेकिन आप कुछ घरेलू उपाय भी ट्राई कर सकते हैं। इन्हीं में एक उपाय है सुदर्शन का पौधा। सुदर्शन एक ऐसा पौधा है जो लगभग अधिकतर उद्यानों व घरो में गमलों की शोभा बढ़ाता है। इस पौधे को का सुंदरता के लिए इस्तेमाल किया जाता है लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि सुदर्शन के पत्तों में हड्डियों के दर्द को हरने की अद्भुत क्षमता होती है। सुदर्शन के पौधे बगीचों में खूबसूरती के लिए लगाये जाते हैं। इसके पत्ते कोमल, हरे तथा लम्बे होते हैं। कान और दांत के दर्द में सुदर्शन के पत्तों के रस को थोड़ा सा गर्म करके पीने से राहत मिलती है। इस पौधे का रस हड्डियों के दर्द में चमत्कारिक प्रभाव दिखाता है। इसके पत्ते को आग पर गर्म करके दर्द वाले स्थान पर लपेटना काफी फायदेमंद है। चलिए जानते हैं कि इससे आपको और क्या-क्या फायदे होते हैं। 

1) हड्डियों का दर्द दूर करने के क्षमतासर्दियों का मौसम शुरू हो गया है। इस मौसम में हड्डियों में दर्द होना आम बात है। खासकर बुजुर्गों को इसकी समस्या अधिक होती है। हड्डियों के दर्द होने पर इस पौधे का रस लगाते हैं और यह चमत्कारी प्रभाव दिखाता है क्योंकि इसके पत्ते गर्म होते हैं।

2) कान का दर्द करता है दूर कान के दर्द के लिए सुदर्शन के पत्तों को गर्म करके उनका रस निकालते हैं। फिर गुनगुने रस को बूंद बूंद करके कानों में डालते हैं इससे कान का दर्द ठीक हो जाता है।

3) गठिया का दर्द दूर करने में सहायकसुदर्शन के पत्तों को गर्म करके उस पर जैतून का तेल लगा कर घुटनों में बांधने से गठिया का दर्द दूर हो जाता है और काफी आराम मिलता है। 

4) सूजन करता है कमसूजन, चोट, मोच, दर्द, जलन आदमी सुदर्शन के पत्तों को गर्म करके बांधने से बहुत आराम मिलता है पता फायदा भी होता है।

5) पेट के कीड़ों को करता है खत्मआजकल खून से संबंधित रोग आम हैं। ख़राब खानपान और जीवनशैली के चलते खून खराब हो सकता है। नियमित रूप से सुदर्शन के पत्तों का रस लेने से आपको फायदा हो सकता है। सुदर्शन के पत्तों का रस कफ तथा खून के कीड़ों को नाश करता है।

6) दर्द से राहतइस पौधे का फूल बड़ा, सुन्दर, सफेद व सुगन्धित होता है। इसकी पत्तियों में वेदना हरने का अचूक गुण विद्यमान है, कहीं भी दर्द होने पर उस स्थान पर इसे पीस कर बांध देने से जल्द ही पर्याप्त राहत मिल जाती है।

7) कान की सफाई सुदर्शन के कुछ पत्तों को तेल में पकायें और जब खूब पक जाए तो छानकर शीशी में भरें। इसे नियमित रूप से कान में डालने से कान की सफाई होती है। इसमें तिल का तेल डालकर इस्तेमाल करने से कान की पीड़ा भी शांत होती है। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब