लाइव न्यूज़ :

रोजाना सुबह अदरक की चाय पीने से आपको होते हैं ये 6 बड़े फायदे

By उस्मान | Updated: March 13, 2018 10:26 IST

अदरक विटामिन सी, मैग्नीशियम और अन्य मिनरल्स का भंडार है, यही कारण है कि अदरक स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है।

Open in App

सुबह एक कप अदरक की चाय पीने से आपको कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। अदरक विटामिन सी, मैग्नीशियम और अन्य मिनरल्स का भंडार है, यही कारण है कि अदरक स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। यानी अदरक की चाय को दवाई के रूप में भी देखा जा सकता है। एक बार चाय बना लेने के बाद आप अदरक के स्वाद को छिपाने के लिए इसमें पुदीना, शहद और ​नींबू मिला सकते हैं। अमेरिकन जर्नल ऑफ न्यूट्रीशन के अनुसार अदरक की चाय पीने से आपको यह स्वास्थ्य लाभ होते हैं। 

यह भी पढ़ें- सुबह नाश्ते में ढोक‍ला खाने से होते हैं ये 4 बड़े फायदे, वजन कम करने वाले ध्यान दें

1) मतली और उल्टी से मिलती है राहत

अगर आप कहीं सफर करने जा रहे हैं, तो आपको एक कप अदरक की चाय पीनी चाहिए। इससे मोशन सिकनेस से होने वाली उल्टी नहीं होगी। साथ ही आप मतली होने पर भी एक कप चाय से इससे आराम पा सकते हैं।

2) पेट रहता है स्वस्थ

अदरक की चाय पाचन को बेहतर बनाने के साथ-साथ खाने के अवशोषण को बढ़ाती है और बहुत ज्यादा खाने के बाद ब्लोटिंग की समस्या से छुटकारा दिलाती है।

यह भी पढ़ें- सुबह सिर्फ एक मुठ्ठी किशमिश खाएं, इस खतरनाक बीमारी की हो जाएगी छुट्टी

3) ब्लड सर्कुलेशन लेवल कंट्रोल रखे

अदरक की चाय में पाए जाने वाले विटामिन, मिनरल्स और अमीनो एसिड ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं, जिससे कार्डियोवेस्कुलर समस्या की संभावना कम हो जाती है। साथ ही अदरक अर्टरी पर फैट को जमा होने से रोकता है। इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा नहीं रहता है। 

4) मासिक धर्म से दिलाए आराम

अगर आप मासिक धर्म के क्रैंप से जूझ रहीं हैं, तो इससे राहत पाने के लिए आप अदरक की चाय पी सकती हैं। इसका टेस्ट थोड़ा कड़वा हो सकता है इसलिए आप इसमें शहद मिलाकर पिएं। 

5) इम्युनिटी सिस्टम बनता है मजबूत

अगर आप बार-बार बीमार पड़ जाते हैं, तो इसका मतलब हो सकता है कि आपका इम्युनिटी सिस्टम कमजोर हो। अदरक में बड़ी मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट्स  पाए जाते हैं, जिससे आपका इम्यूनिटी मजबूत बनता है। 

यह भी पढ़ें- रोजाना सुबह नाश्ते में पोहा खानें के इन 5 फायदों को जरूर जानें

6) तनाव होता है कम

अदरक की चाय में दिमाग को शांत करने का गुण पाया जाता है, जिससे आपका तनाव कम होता है। ऐसा अदरक के स्ट्रांग एरोमा और हीलिंग प्रोपर्टीज के कारण होता है। इसलिए तनाव से राहत पाने के लिए आपको अदरक की चाय पीनी चाहिए। 

टॅग्स :हेल्थी फूडहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब