लाइव न्यूज़ :

प्रेग्नेंट हैं तो जरूर खाएं खजूर, जानें रोजाना खजूर के सेवन करने के 7 फायदे

By मेघना वर्मा | Updated: February 16, 2018 15:22 IST

आप रोजाना तौर पर खजूर खाते हैं तो आपको विटामिन के सप्लिमेंट्स लेने की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा यह आपको कई बीमारियों से भी बचाता है।

Open in App

भारत में खजूर या डेट की खेती सदियों से की जा रही है। इतिहास की बात करें तो खजूर का ये फल ईरान देश से आया है। मिस्र में भी खजूर की खेती की जाती है।  ये खाने में जितने स्वादिष्ट होते हैं उतने ही स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होते हैं। सिर्फ यहीं नहीं, यह हमें तनाव से दूर रखने में भी मदद करते हैं। दुनिया भर में खजूर की कुल 30 प्रजातियां पायी जाती हैं जिनमें सॉफ्ट, सेमी ड्राई और ड्राई खजूर आदि आते हैं। ग्लूकोस, सुक्रोसे और फ्रुक्टोस के भरपूर स्त्रोत खजूर की खासियत यह है कि इसे आप फ्रेश भी खा सकते हैं और सुखाकर भी इस्‍तेमाल कर सकते हैं। एक खजूर की लंबाई तीन से सात सेंटीमीटर तक हो सकती है। जहां पके हुए खजूर का रंग गहरे पीले और लाल रंग का होता है वही सूखा खजूर ज्‍यादातर भूरे रंग का होता है।

खजूर एक ऐसा फल है जो आपकी सेहत के लिए बहुत ही अच्‍छा है। इसमें ढेरों पोषक तत्‍व पाए जाते हैं और माना जाता है कि ये कई बीमार‍ियों को दूर कर सकता है। यहां पर हम आपको खजूर के ऐसे ही कुछ चमत्‍कारी फायदों के बारे में बता रहे हैं: 

1. कोलेस्ट्रॉल को रखता है नियंत्रित

खजूर एक ऐसा फल है जिसमें कोलेस्ट्रॉल और वसा की कोई मात्र नहीं होती। इसे खाने से आपका कोलेस्ट्रॉल तो नियंत्रित रहता है है साथ ही आपके मोटापा भी नियंत्रण में रहता है। रोजाना आपनी डाईट में खजूर को शामिल करके आप अपने स्वाद के साथ अपने सेहत को भी नियंत्रण में रख सकते हैं। 

2. प्रोटीन की होती है जबरजस्त मात्रा

खजूर प्रोटीन का एक अच्छा स्त्रोत है। आपको फिट रखने के साथ ये आपकी मांसपेशियों को स्वास्थ्य बनाता है। अगर आप डेली जिम जाते हैं तो आपको अपने डेली खाने में कम से कम चार खजूर खा सकते हैं। 

3. विटामिन से होते है भरपूर

खजूर में विटामिन बी 1, बी 2, बी 3 और विटामिन बी 5 से भरपूर होता है। इसके साथ ही विटामिन ए 1 और सी भी होता है। अगर आप रोजाना तौर पर खजूर खाते हैं तो आपको विटामिन के सप्लिमेंट्स लेने की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके आलावा खजूर में प्राकृतिक शुगर और ग्लूकोस भी पाया जाता है। 

4. आपके खून को रखता है शुद्ध

खजूर में आयरन की भरपूर मात्रा पायी जाती है यही कारण है की आपके दांतों के साथ आपके शरीर में आयरन की कमी को दूर करता है। साथ ही खजूर आपके शरीर में रक्त के प्रवाह को सही करता है और खून को साफ भी करता है। 

5. प्रेग्‍नेंट महिलाओं के ल‍िए फायदेमंद

आयरन से भरपूर खजूर मां और होने वाले बच्‍चे दोनों के लिए बेहद उपयोगी है। खजूर में मौजूद पोषक तत्‍व यूट्रेस यानी कि गर्भाशय की मांसपेश‍ियों को मजबूती देने का काम भी करते हैं। खजूर मां के दूध को भी जरूरी पोषक तत्‍व मुहैया कराता है। साथ ही बच्‍चे की डिलीवरी के बाद होने वाली ब्‍लीडिंग की भरपाई भी करता है। 

6. आपकी त्वचा को रखता है हेल्दी

खजूर में पाए जाने वाले विटामिन आपकी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं। ये आपके स्किन को चमकदार के साथ स्मूद बनाती हैं। खजूर, चेहरे पर पड़ने वाली झुर्रियों से बचाते हैं।

7. रतौंधी का इलाज

रोजाना खजूर खाने से न सिर्फ आंखें स्‍वस्‍थ रहती हैं, बल्‍कि यह रतौंधी के इलाज में भी कारगर है। रतौंधी से छुटकारा पाने के लिए खजूर का पेस्‍ट बनाकर उसे आंखों के चारों ओर लगाने से फायदा म‍िलेगा। आप चाहें तो खजूर खाकर भी रतौंधी से मुक्ति पा सकते हैं।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफूडहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

भारतJammu-Kashmir: ईद के आते ही कश्‍मीर में मीट की कीमतों में उछाल से नाराजगी

स्वास्थ्यक्या हृदय शल्य चिकित्सा कराने वाले मरीज 10 से 12 सप्ताह में तैराकी, साइकिल चलाना और मैराथन दौड़ सकते हैं?, जानें कार्डियोथोरेसिक सर्जन ने क्या कहा?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब

स्वास्थ्यहम जिन्हें मानते हैं असभ्य या सभ्य, हकीकत कहीं उलट तो नहीं!