लाइव न्यूज़ :

37 की उम्र में भी प्रियंका ऐसे रखती हैं अपनी फिटनेस का ध्यान

By उस्मान | Updated: July 18, 2019 10:58 IST

Happy Birthday Priyanka Chopra Jonas: भला प्रियंका चोपड़ा जैसा स्लिम एंड सेक्सी फिगर पाने का किस लड़की का सपना नहीं होगा। लेकिन इसके लिए स्ट्रिक्ट फिटनेस रूटीन जरूरी है।

Open in App

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आज अपना 37 वां जन्मदिन मना रही हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में 'देसी गर्ल' नाम से मशहूर प्रियंका का जन्म 18 जुलाई, 1982 में हुआ था। साल 2000 में महज 18 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

उन्होंने साल 2003 में फिल्म 'दी हीरो' से बॉलीवुड में कदम रखा, जिसमें उनके साथ सनी देओल थे। अपने फिल्मी करियर में उन्होंने बॉलीवुड को 'अंदाज', 'ऐतराज', 'फैशन', 'मैरीकोम', 'बर्फी' और 'बाजीराव मस्तानी' जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी।

प्रियंका ने अपनी खूबसूरती के जलवे न सिर्फ बॉलीवुड में दिखाए हैं बल्कि हॉलीवुड में भी उनकी फैंस लिस्ट काफी लंबी चौड़ी है। उन्होंने 'बेवॉच', 'इज नोट इट रोमांटिक', 'ए किड लाइक जेक' जैसी हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। प्रियंका अब अपने पति निक जोनस के साथ अमेरिका में रहती हैं। निक जोनस अमेरिकन सिंगर और एक्टर हैं। 

प्रियंका के बर्थ डे के खास मौके पर जानते हैं कि आखिर बॉलीवुड की ये फैशन क्वीन खुद को कैसे इतना मेंटेन रख पाती हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि प्रियंका बॉलीवुड की सबसे हॉट एंड सेक्सी एक्ट्रेसेज में से एक हैं। वो खुद कई बार इस बात का खुलासा कर चुकी हैं कि हेल्दी और फिट रहने के लिए अपने रूटीन को बहुत गंभीरता से लेती हैं।

भला उनके जैसा सेक्सी फिगर पाने का किस लड़की का सपना नहीं होगा? लेकिन इसके लिए स्ट्रिक्ट फिटनेस रूटीन जरूरी है। वो अपने फिगर को मेंटेन रखने के लिए स्ट्रिक्ट डाइट के साथ स्ट्रिक्ट फिटनेस रूटीन भी फॉलो करती हैं। 

 

आपको बता दें कि उनकी तरह फिटनेस और फिगर बना पाना इतना मुश्किल भी नहीं जितना आप समझ रही हैं। बस इसके लिए आपको अपने लाइफस्टाइल में कुछ खास तरह के बदलाव लाने होंगे। वो जिम के साथ-साथ रोजाना योग भी करती हैं। इसके अलावा वो अपनी डाइट का भी विशेष ध्यान रखती हैं। एक अखबार को दिए इंटरव्यू के अनुसार, प्रियंका के स्लिम एंड सेक्सी फिगर का राज़ यह है- 

प्रियंका का वर्कआउट

उनका वजन है 55 किलो और हाइट है 5 फुट 6 इंच है। वो नियमित रूप से जिम जाती हैं और कई सारे वर्कआउट करती हैं। ट्रेडमिल और पुशअप के बाद वो 20-25 रिवर्स क्रंचेज करती हैं। इसके अलावा वो अपनी मानसिक सेहत को भी बनाए रखने के लिए रोजाना योगा का अभ्यास भी करती हैं। उन्हें योग करना पसंद है क्योंकि इससे उनकी बॉडी और माइंड को आराम मिलता है। 

प्रियंका का डाइट प्लान

खास बात यह है कि प्रियंका अपनी डाइट को लेकर काफी स्ट्रिक्ट हैं। वो हमेशा कोशिश करती हैं कि हर दो घंटों में वो कुछ न कुछ जरूर खाएं। इसके लिए वो नारियल पानी के साथ ड्राई फ्रूट्स खाती रहती हैं। इसके अलावा स्किन की चमक और नमी बनाए रखने के लिए कोशिश करती हैं कि वो खुद को हाइड्रेट रखें।

जिसके लिए वो समय-समय पर खूब सारा पानी और जूस पीती रहती हैं। स्किन को खूबसूरत बनाने के लिए वो दिन में 10 गिलास पानी पीती हैं। वो अपने भोजन में तेल या ऐसी कोई चीज नहीं शामिल करती जिससे बेवजह का वजन बढ़े। इनकी डाइट में चपाती, सब्जियां, सूप, सलाद, हल्का सा चावल, दाल और खूब सारे फल शामिल हैं।

प्रियंका का फिटनेस मंत्र

प्रियंका के अनुसार, वो जिम फ्रीक बिल्कुल भी नहीं हैं लेकिन फिर भी उन्हें अपनी बॉडी को फिट रखने के लिये वर्कआउट करना पसंद है। वो हर उस लड़की को योगा करने की सलाह देती हैं, जो उनकी तरह फिगर पाने की चाह रखती हैं। उन्हें जब भी चॉकलेट या केक खाने का मन करता है तो, वह हफ्ते में शनिवार को खाती हैं।

टॅग्स :प्रियंका चोपड़ाबर्थडे स्पेशलहेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्सवीमेन हेल्थ टिप्सवजन घटाएं
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में छा गईं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा?, पति निक जोनास के साथ डायोर गाउन में बेहद खूबसूरत लगीं, वीडियो और तस्वीरें

स्वास्थ्य अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?