लाइव न्यूज़ :

Gujrat: वॉलीबॉल खेलते वक्त कार्डियक अरेस्ट से हुई मनीष की मौत, जीते थे टीम के लिए कई गोल्ड मेडल

By धीरज मिश्रा | Updated: November 22, 2023 14:43 IST

Gujrat: गुजरात के पालनपुर इलाके में 20 साल के एक युवा की जान कार्डियक अरेस्ट आने से चली गई। युवक की पहचान मनीष के तौर पर हुई है। मनीष मंगलवार को मेहसाना के नागलपुर कॉलेज में वॉलीबॉल खेलने के लिए आया था।

Open in App
ठळक मुद्दे 20 साल के एक युवा की जान कार्डियक अरेस्ट आने से चली गईवॉलीबॉल के प्रैक्टिस सेशन के दौरान उसके छाती में दर्द उठा थाकार्डियक अरेस्ट के दौरान शरीर में हृदय अचानक काम करना बंद कर देता है

Gujrat:गुजरात के पालनपुर इलाके में 20 साल के एक युवा की जान कार्डियक अरेस्ट आने से चली गई। युवक की पहचान मनीष के तौर पर हुई है। मनीष मंगलवार को मेहसाना के नागलपुर कॉलेज में वॉलीबॉल खेलने के लिए आया था। इसी दौरान उसे हार्ट अटैक आया। जिसके चलते उसकी मौत हो गई। स्थानीय पुलिस के अनुसार, मनीष राजुभाई प्रजापति मेहसाना के प्रकृति सोसाइटी में रहता था।

वॉलीबॉल के प्रैक्टिस सेशन के दौरान उसके छाती में दर्द उठा था। मनीष मंगलवार की सुबह अपने कॉलेज में वॉलीबॉल की प्रैक्टिस के लिए आया था। इस दौरान वह अपने दोस्तों के साथ बैठा था। अचानक उसके छाती में जोर का दर्द उठा। इस बारे में उसके स्पोर्टस के शिक्षक को जानकारी दी।

रास्ते में हुई मौत

मनीष के छाती में दर्द उठने के बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। उसे मेहसाना लायंस अस्पताल ले जाया गया था। मनीष के शिक्षक के अनुसार, वॉलीबॉल में वह काफी एक्सपर्ट था। उसने इस खेल के जरिए अपनी टीम को कई गोल्ड मेडल दिलाए। वह हमारे लिए किसी भी टूर्नामेंट को जीतने के लिए मुख्य खिलाड़ी रहे।

मालूम हो कि कार्डियक अरेस्ट और हार्ट अटैक की समस्या अब युवाओं में भी अधिक होने लगी है। इसकी एक प्रमुख वजह हमारा खराब खानपान है। दूषित खानपान की वजह से इस तरह के अटैक से युवा भी नहीं बच पा रहे हैं। 

कार्डिए अरेस्ट और हार्ट अटैक में अंतर

डॉक्टरों के अनुसार, कार्डियक अरेस्ट के दौरान शरीर में हृदय अचानक काम करना बंद कर देता है। इस दौरान शरीर में हृदय की धड़कन अचानक से रुक जाती है और शरीर के कई अंगों में खून का बहाव भी बाधित हो जाता है। हालांकि, समय पर इलाज मिल जाए तो जान बचाई जा सकती है। लेकिन, आमतौर पर मौत हो जाती है।

हार्ट अटैक में शरीर की जरूरत के हिसाब से खून पंप नहीं कर पाता है। समय के साथ यह बीमारी बढ़ती चली जाती है। डायबिटीज मरीज को इससे अधिक खतरा रहता है।

टॅग्स :हार्ट अटैक (दिल का दौरा)गुजरातडॉक्टरSuratभारतदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम