लाइव न्यूज़ :

जिम-डाइट के महंगे खर्चे से बचें, जीरो फिगर के लिए घर की इन 5 चीजों से करें एक्सरसाइज

By उस्मान | Updated: August 18, 2018 09:30 IST

जिम में हर महीने हजारों रुपये खर्च करने से बचें और एक्सरसाइज के लिए घर की इन चीजों का इस्तेमाल करते हुए पाएं परफेक्ट फिगर

Open in App

स्लिम, सेक्सी और फिट बॉडी भला कौन नहीं चाहता है? जाहिर है इसके लिए आपको जिम जाना होता है। अगर हम बड़े शहरों की बात करें, तो औसतन जिम में हर महीने आपको लगभग 3 से 4 हजार रुपये खर्च करने पड़ते हैं। लेकिन अगर आप इन पैसों की बचत करते हुए एक अच्छी बॉडी चाहते हैं, तो एक्सरसाइज के लिए अपने घर की दीवार, सीढ़ी, फर्श और दरवाजे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। फिटनेस ट्रेनर इमरान खान आपको कुछ आसान एक्सरसाइज बता रहे हैं, जिन्हें आप इन चीजों के सहारे कर सकते हैं। 

1) दरवाजे के सहारे एक्सरसाइजदरवाजे के पास खड़े हो जाएं और थोड़ा झुककर दोनों हाथों से दरवाजा पकड़ लें।  इसके बाद अपने आपको पुश करते हुए पीछे की तरफ जाएं और धीरे-धीरे पहली पोजीशन में लौटें। इस क्रिया को कम से कम दस बार दोहराएं। 

2) दीवार के सहारे एक्सरसाइजदीवार की तरफ पीठ करके चार फिट की दूरी पर खड़े हो जाएं। बायां घुटना मोड़े और और दूसरा पैर दीवार की तरफ पीछे ले जाएं। कोर को टाइट रखें और बाएं पैर को धीरे-धीरे 90 डिग्री तक मोड़ें। वापस ऊपर उठने के लिए बाएं पैर की एड़ी का सहारा लें। इसके बाद दूसरी तरफ से भी ऐसे ही करें। 

3) किचन स्लैब के सहारे एक्सरसाइजअपने दोनों हाथों को स्लैब पर खोलकर रखें। अब जिस तरह पुश-अप करते हैं, उस तरह आगे आएं और फिर पीछे जाएं। ध्यान रहे कि आपके पैर नहीं मुड़ने चाहिए और आगे झुकते समय कोहनी पेट से टच ना हो। इस क्रिया को 10 से 15 बार दोहराएं। 

4) सीढ़ियों के सहारे एक्सरसाइजआप सीढ़ियों का इस्तेमाल का स्टेप अप और स्टेप डाउन के लिए कर सकते हैं। बैलेंस बनाने के लिए बैक और कोर को स्ट्रेट रखें। इस क्रिया के कम से कम पांच राउंड करें। इसके अलावा आप ऊपर-नीचे जाने के लिए सीढ़ियों का ही इस्तेमाल करें।

5) फर्श पर हो सकती है ये एक्सरसाइजआप फर्श जम्पिंग के अलावा पर पुश-अप भी कर सकते हैं। पुश-अप से आपके पूरे शरीर की मसल्स पर काम होता है। दस-दस के सेट से शुरू करें और बढ़ाकर बीस तक ले जाएं। 

टॅग्स :फिटनेस टिप्सहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब