लाइव न्यूज़ :

बोतल का पानी सहित रोजाना खाई जाने वाली ये 5 चीजें हैं कैंसर की असली जड़

By उस्मान | Updated: September 4, 2018 11:57 IST

अक्सर मूवी या खाली टाइम में पॉपकॉर्न खाना हमलोग बहुत पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है इतना छोटा सा दिखने वाला पॉपकॉर्न आपको कैंसर के मुंह में ढकेल सकता है।

Open in App

कैंसर एक जानलेवा बीमारी है। जाहिर है इसका नाम सुनते ही इंसान की रूह कांप जाती है। कैंसर के कई कारण हैं। एक कारण  खानेपीने से जुड़ी आपकी गलत आदत भी है। आप शायद जानते भी नहीं लेकिन आप दिनभर ऐसी चीजें खाते हैं, जो कैंसर को निमंत्रण देती हैं। दिल्ली के कैंसर स्पेशलिस्ट डॉक्टर आरके चौधरी आपको बता रहे हैं कि किन-किन चीजों को खाने से कैंसर होने का अधिक खतरा होता है। 

1) पॉपकॉर्नपॉपकॉर्न का नाम सुनते ही हमारे मुंह में पानी आ जाता है। और आए भी क्यों न अक्सर मूवी या खाली टाइम में पॉपकॉर्न खाना हमलोग बहुत पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है इतना छोटा सा दिखने वाला पॉपकॉर्न आपको कैंसर के मुंह में ढकेल सकता है। माइक्रोवेव में बनाया गया पॉपकॉर्न कैंसर की वजह बनता है। क्योंकि माइक्रोवेव में पॉपकॉर्न डालने से परफ्यूरोक्टानोइक एसिड बनता है। जिससे कैंसर होता है।

2) बोटल का पानी अगर आप रोजाना बोटल का पानी पीते हैं, तो आपको कैंसर का अधिक खतरा हो सकता है क्योंकि बोटल में कैंसर के लिए जिम्मेदार बीपीए होता है। बिस्फेनॉल हार्मोन को बाधित करता है, जिससे कैंसर होता है।

3) रेड मीटनियमित रूप से रेड मीट खाने से भी आपको कैंसर का खतरा होता है। इसका कारण यह है कि जानवरों को बीमारियों से बचाने के लिए केमिकल्स दिया जाता है। यह केमिकल्स कैंसर के लिए जिम्मेदार हैं। 

4) मछलीमछली पालन की मछली खाने से आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है। इसका कारण यह है कि यहां छोटी जगह में बहुत अधिक मछलियां रखी जाती हैं जिससे बीमारी फैलना का अधिक खतरा होता है। इसके अलावा किसान मछली पालन में कई तरह के केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है।

5) नमक और अचारआपको जानकार हैरानी होगी कि नमक वाली चीजें और अचार खाने से भी आपक कैंसर की चपेट में आ सकते हैं। इतना ही नहीं इन यह चीजें गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल कैंसर यानी पेट के कैंसर का कारण बन सकती हैं। इसका कारण यह है कि इन चीजों को खराब होने से बचने के लिए इनमें प्रिजर्वटिव ऐड किए जाते हैं जिससे आपका डीएनए या आरएनए डैमेज हो सकता है।  

टॅग्स :कैंसरहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यInternational Women's Day 2026: महिला दिवस के मौके पर तीस हजारी कोर्ट में कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब