लाइव न्यूज़ :

फूड नीओफोबिया बन सकता है हृदय रोग, मधुमेह का कारण, जानें क्या है ये?

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 21, 2019 14:43 IST

अध्ययन में पता चला कि 'फूड नीओफोबिया' 78 प्रतिशत मामलों में आनुवंशिक हो सकता है. यह हृदय रोग एवं मधुमेह टाइप-2 जैसे जीवनशैली से जुड़े रोगों का जोखिम पैदा कर सकता है. यह विकार बच्चों और बुजुर्गों में आम होता है.

Open in App
ठळक मुद्देजीवनशैली से संबंधित रोगों और उनके जोखिम कारकों पर खानपान संबंधी व्यवहार के स्वतंत्र प्रभाव का अध्ययन किया.अध्ययन से इस विचार को बल मिला कि विविध एवं स्वस्थ आहार व्यक्ति के स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण, यहां तक कि एक स्वतंत्र भूमिका निभाता है.

एजेंसी नए व्यंजन से संबंधित डर (फूड नीओफोबिया) किसी व्यक्ति की आहार खुराक गुणवत्ता पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है और यह हृदय रोग एवं मधुमेह टाइप-2 जैसे जीवनशैली से जुड़े रोगों का जोखिम पैदा कर सकता है.

'फूड नीओफोबिया' खानपान संबंधी एक ऐसा विकार है जिसमें व्यक्ति ऐसे व्यंजनों को चखने या खाने से इनकार करता है जिनसे वह परिचित नहीं है. फिनलैंड स्थित हेलसिंकी यूनिवर्सिटी और एस्टोनेशिया स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ टार्टू के अनुसंधानकर्ताओं ने आहार गुणवत्ता, जीवनशैली से संबंधित रोगों और उनके जोखिम कारकों पर खानपान संबंधी व्यवहार के स्वतंत्र प्रभाव का अध्ययन किया.

फिन्निश नेशनल इंस्टिट्यूट फॉर हेल्थ एंड वेल्फेयर से मार्कुस पेरोला ने कहा कि अध्ययन से इस विचार को बल मिला कि विविध एवं स्वस्थ आहार व्यक्ति के स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण, यहां तक कि एक स्वतंत्र भूमिका निभाता है. सात साल चले अध्ययन कार्यक्रम में 25 से 74 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को शामिल किया गया.

अध्ययन में पता चला कि 'फूड नीओफोबिया' 78 प्रतिशत मामलों में आनुवंशिक हो सकता है. यह हृदय रोग एवं मधुमेह टाइप-2 जैसे जीवनशैली से जुड़े रोगों का जोखिम पैदा कर सकता है. यह विकार बच्चों और बुजुर्गों में आम होता है.

टॅग्स :हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब