लाइव न्यूज़ :

Covid-19: एक्सपर्ट्स का दावा, कोरोना से बचने के लिए 7-8 घंटे सोना जरूरी, अच्छी नींद के लिए आजमायें ये 5 घरेलू उपाय

By उस्मान | Updated: October 22, 2020 10:10 IST

अच्छी नींद के लिए घरेलू उपाय : पर्याप्त नींद नहीं लेने से इम्यूनिटी सिस्टम हो सकता है कमजोर

Open in App
ठळक मुद्देपर्याप्त नींद नहीं लेने से इम्यूनिटी सिस्टम हो सकता है कमजोरनींद के दौरान इम्यून सिस्टम साइटोकिन्स नामक प्रोटीन जारी करता हैपर्याप्त नींद से एंटीबॉडी का उत्पादन होता है

अगर आप दिन में सात से आठ घंटे की नींद नहीं ले रहे हैं तो सर्दी, इन्फ्लूएंजा, निमोनिया और अन्य श्वसन संक्रमणों की संभावना अधिक है और इससे कोरोना वायरस की चपेट में आने का खतरा भी बढ़ जाता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि शरीर के बेहतर कामकाज के लिए पर्याप्त नींद बहुत जरूरी है। 

विशेषज्ञों का कहना है नींद के दौरान इम्यून सिस्टम साइटोकिन्स नामक प्रोटीन जारी करती है, जो नींद को बढ़ावा देने में मदद करता है, लेकिन नींद की कमी से साइटोकिन्स का उत्पादन कम हो सकता है, जो शरीर को संक्रमण से बचाने में महत्वपूर्ण हैं।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, एस्टर सीएमआई अस्पताल के डॉक्टर श्रीकांत जेटी का मानना है कि नींद की कमी संक्रमण के लिए संवेदनशीलता बढ़ा सकती है और शरीर को वायरल संक्रमणों से लड़ने के लिए इम्युनोडेफिशिएंसी प्रदान करती है, विशेषकर कोविड-19 के लिए।

मनुष्यों पर किए गए प्रायोगिक अध्ययनों में दिखाया गया है कि पर्याप्त नींद से एंटीबॉडी का उत्पादन होता है और इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है। 

जब कोई सोता है, तो नेचुरल किलर सेल्स नामक कुछ कोशिकाओं का निर्माण होता है। ये कोशिकाएं वायरस और यहां तक कि कैंसर या कैंसर की कोशिकाओं को मारने में मदद करती हैं। 

पर्याप्त नींद नहीं लेने से नेचुरल किलर कोशिकाओं की कमी से वायरल संक्रमण और निमोनिया होने का खतरा हो सकता है। इसका मतलब यह हुआ कि कम सोने से एंटीबॉडी का उत्पादन भी कम होता है जिससे कोरोना जैसे वायरस की चपेट में आने का ज्यादा खतरा होता है।

अच्छी नींद के लिए घरेलू उपाय

गर्म दूधगर्म दूध को गहरी और आरामदायक नींद को बढ़ावा देने के लिए जाना जाता है। इसमें ट्रिप्टोफैन होता है, जो दिमाग में सेरोटोनिन को बढ़ाता है, एक ऐसा पदार्थ जो हमें खुशी की भावना को बढ़ाता है। अगर आप अनिद्रा से पीड़ित हैं, तो आपको सोने से पहले गर्म दूध जरूर पीना चाहिए।

पुदीना चायइसके एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पेट के दर्द से राहत देते हैं। पुदीना मांसपेशियों को आराम देने में सहायक है। यदि आपको रात को नींद नहीं आती है या चिंता सताती है, तो आपको सोने से पहले एक कप चाय पीने चाहिए।

चेरी का जूसदूध की तरह चेरी के रस में ट्रिप्टोफैन होता है। इसलिए, यह आपके नींद की गुणवत्ता में सुधार, हार्मोन मेलाटोनिन का उत्पादन कर सकता है। कई अध्ययनों में इस रस को अनिद्रा के इलाज के लिए बेहतर माना गया है। 

नारियल का दूधनारियल के दूध में मैग्नीशियम और पोटेशियम, 2 खनिज होते हैं जो मांसपेशियों को आराम देने और अच्छी नींद को बढ़ावा देने में सक्षम हैं। इसके अलावा, यह गुर्दे में रक्तचाप और सूजन को कम करता है। इसकी बड़ी मात्रा में नैचुरल इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो शरीर को संतुलन और आराम देने में सहायक हैं।

केला और बादाम की स्मूदीकेले में पोटेशियम और मैग्नीशियम दो प्रमुख खनिजों के अलावा ट्रिप्टोफैन भी होता है, जो मांसपेशियों के आराम के लिए जरूरी है। फल में एक शांत प्रभाव होता है, जो शारीरिक तनाव को कम करता है। साथ ही, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट की इसकी मात्रा पेट को भर देती है और तृप्ति की भावना पैदा करते हैं, जिससे सोने की इच्छा बढ़ती है।

ग्रीन टीयह एंटीऑक्सिडेंट का भंडार है। ग्रीन टी को दिन के किसी भी समय लिया जा सकता है। हालांकि, जब नींद आती है, तो डिकैफ़िनेटेड ग्रीन टी सबसे अच्छा विकल्प है। इसमें थीनिन होता है, जो शारीरिक तनाव को कम करता है, जिससे आपको रात में अच्छी नींद आने में मदद मिलती है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब