खतरे से खाली नहीं है टाइट कपड़ों का पहनना, फैशन के चक्कर में न करें इतनी बड़ी भूल, जानें यह शरीर को कैसे पहुंचाता है नुकसान

By आजाद खान | Published: February 18, 2023 06:36 PM2023-02-18T18:36:37+5:302023-02-18T18:46:28+5:30

एक्सपर्ट्स की माने तो टाइट कपड़ों के कारण आपके पेट और आंतों पर दबाव पड़ सकता है और इससे आपकी परेशानी और बढ़ सकती है। ऐसे में जानकारों द्वारा हर किसी को इस तरह के कपड़ों से बचने की सलाह दी जाती है।

donot wear tight clothes may cause bad effect on your health tips in hindi | खतरे से खाली नहीं है टाइट कपड़ों का पहनना, फैशन के चक्कर में न करें इतनी बड़ी भूल, जानें यह शरीर को कैसे पहुंचाता है नुकसान

फोटो सोर्स: WikiPedia Commons (https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Manosky-768x1024.webp/https://commons.wikimedia.org/wiki/File:%D0%A1%D0%B0%D0%BD%D0%B3%D0%B0%D0%B4%D0%B6%D0%B8_%D0%90%D0%BD%D0%B4%D1%80%D0%B5%D0%B5%D0%B2%D0%B8%D1%87_%D0%A2%D0%B0%D1%80%D0%B1%D0%B0%D0%B5%D0%B2.JPG)

Highlightsटाइट कपड़ें किसी के लिए भी सही नहीं है। इससे आपको कई तरह की समस्याएं हो सकती है। ऐसे में जानकार फैशन के चक्कर में सेहत से समझौता नहीं करने की सलाह देते है।

Clothing Health Tips: आपको क्या कपड़े पहनने में क्या पसंद है- ढीले कपड़े या टाइट कपड़े। जी हां, ये सवाल ऐसे ही नहीं पूछा जा रहा है। दरअसल, कई लोग ऐसे होते है जिन्हें हल्के और ढीले कपड़े काफी पसंद है तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते है जिन्हें टाइट और फिटिंग कपड़े काफी पसंद है। 

लेकिन क्या आप जानते है कि आपके द्वारा टाइट कपडे़ पहनने से शरीर को नुकसान पहुंच सकता है और इससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है। जी हां कई ऐसे मामलों में देखा गया है कि जो लोग टाइट कपड़े पहनना पसदं करते है काफी परेशानी होती है। 

कई बार ऐसे लोगों के पेट और आंतों पर दबाव पड़ते है जिस कारण उन्हें पाचन से जुड़ी समस्या पैदा हो सकती है। यही नहीं ऐसे लोगों को कई और परेशानी भी हो सकती है, ऐसे में आइए जानते है कि टाइट कपड़ों के पहनने से आपको क्या नुकसान हो सकता है। 

1. ऐसे लोगों को होती है जलन और झनझनाहट की परेशानी

जानकारों की माने तो टाइट कपड़ों के पहनने से आप में जलन और झनझनाहट की परेशानी हो सकती है। ऐसा इसलिए कि जब आप ऐसे कपड़े पहनते है तो आपका शरीर इन कपड़ों में रगड़ खाते है और इससे आपको यह समस्या होती है। यह समस्या उन जगहों पर ज्यादा देखी जाती है जो जगह आम तौर पर हमेशा ढंका रहता है जैसे आपके अंडरआर्म्स या आपकी जांघें। 

2. फंगल इन्फेक्शन का लगा रहता है डर

जो कपड़े सिंथेटिक फाइबर से बने रहते है, उसमें आपका शरीर सही से हवा नहीं पाता है जिसे कारण आपके शरीर में फंगल इन्फेक्शन की समस्स के जन्म लेने की गुनजाईश बन जाती है। ऐसे में लोगों में दाद और खुजली जैसी परेशानी देखने को मिलती है। 

3. आपको हो सकते है मुंहासे

जो लोग टाइट कपड़े पहनते है, उन के स्किन के पोर्स बंद हो जाते है जिससे शरीर को सही से हवा और पानी नहीं मिल पाता है। ऐसे में कई बार ऐसा देखा गया है कि यह समस्या आपके शरीर में मुहासे को जन्म दे देती है। 

4. खराब ब्लड सर्कुलेशन से भी हो सकते है पीड़ित 

टाइट बेल्ट वाली पैंट/स्कर्ट पहनने से आपकी परेशानी और बढ़ सकती है। ऐसा इसलिए कि ऐसे कपड़ों के कारण आपके शरीर में रेडनेस और ब्ल्ड फ्लो को बाधा पहुंच सकता है और इससे आपके कमर में एक निशान भी बन सकता है। यही नहीं चोली और ब्लाउज जैसी चीजों के इस्तेमाल से आपके ब्लड सर्कुलेशन में परेशानी हो सकती है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

Web Title: donot wear tight clothes may cause bad effect on your health tips in hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे